Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र: 138 ठेका मजदूर के बच्चों को प्रोत्साहन प्रतिभा सम्मान, मिला 10 हजार तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र: 138 ठेका मजदूर के बच्चों को प्रोत्साहन प्रतिभा सम्मान, मिला 10 हजार तक

10/02/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: Children of contract laborers got Protsahan Pratibha Samman, got up to Rs 10 thousand

महात्मा गांधी कला मंदिर में प्रोत्साहन-प्रतिभा सम्मान समारोह। मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार थे।

  • 138 विद्यार्थियों को 10,66,000 रुपये वितरित किए गए।
  • 42 विद्यार्थी कक्षा 8वीं, 52 विद्यार्थी कक्षा 10वीं, और 44 विद्यार्थी कक्षा 12वीं के थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के शिक्षा विभाग ने बीएसपी में कार्यरत संविदा कर्मियों के बच्चों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए 10 फरवरी 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में “प्रोत्साहन-प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया।

ये खबर भी पढ़ें: खिलाड़ियों को 12 से 20 हजार तक आजीवन पेंशन, 10 लाख तक आर्थिक मदद भी

इस समारोह के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार थे। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मैनेजमेंट सर्विसेज) डीएल मोइत्रा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर, मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक (शिक्षा) शिखा दुबे और महाप्रबंधक (एचआर, आईआर एंड सीएलसी) विकास चंद्रा उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का लोकसभा में ईपीएफओ पोर्टल पर बड़ा जवाब

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और पौधे भेंट कर अतिथियों के स्वागत के साथ की गई। भिलाई विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के साथ-साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी, ऑफिसर्स एसोसियेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, यूनियन प्रतिनिधि, मीडियाकर्मी, पुरस्कार विजेता और उनके माता-पिता भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय पेंशन योजना: व्यापारियों और स्वनियोजित व्यक्तियों के लिए 55 से 200 तक अंशदान, 3000 मिलेगी पेंशन

समारोह के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ दी। पवन कुमार ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र केवल इस्पात का उत्पादन नहीं करता, बल्कि योग्य और सक्षम नागरिक भी तैयार करता है। ठेका श्रमिक और उनके बच्चे भी हमारे इस्पात बिरादरी का अभिन्न हिस्सा हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों को बड़ा झटका, मोदी सरकार का न्यूनतम पेंशन पर दो-टूक जवाब

ये बच्चे भविष्य में भिलाई से बाहर भी बीएसपी का गौरव बढ़ाएंगे। आज के कार्यक्रम में बालिकाओं की संख्या अधिक थी, जो हमारे लिए अत्यधिक हर्ष और गर्व का विषय है। यह सराहनीय है कि इनके अभिभावक इन बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मेरा इन बालिकाओं के अभिभावकों से निवेदन है कि उन्हें उनके सपनों की उड़ान भरने का अवसर अवश्य दें।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भूमिका, मोदी सरकार और सोशल मीडिया

साथ ही, मैं सभी सम्मानित बच्चों से आग्रह करता हूँ कि वे अपने आस-पास के बच्चों को भी प्रेरित करें। आप सभी अपनी शिक्षा और प्रतिभा का सम्मान करें। उन्होंने सारगर्भित शब्दों में कहा कि पुरस्कार विजेताओं को बेहतर नागरिक बनने और भिलाई की संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास सराहनीय है। श्री पवन कुमार जी ने “प्रोत्साहन” कार्यक्रम को ठेका कर्मियों के मेधावी बच्चों के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन का अभिनव प्रयास बताया।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

महाप्रबंधक (शिक्षा) शिखा दुबे ने अतिथियों और सभा का स्वागत करते हुए “प्रोत्साहन” योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। “प्रोत्साहन” योजना, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा विगत दो वर्षों में कम से कम तीन माह की अवधि पूर्ण कर चुके ठेका श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 8वीं, 10वीं तथा 12वीं में उनके अच्छे शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें आसान शब्दों में समझिए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ये घोषणाएं

उन्होंने बताया कि यह प्रोत्साहन-प्रतिभा सम्मान योजना इस वर्ष से खदान में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी लागू की गई है और उन्हें खदान में ही सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष इस पुरस्कार हेतु 149 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें खदान क्षेत्रों के 3 आवेदक भी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस

सत्र 2022-23 में उत्तीर्ण 8वीं, 10वीं और 12वीं में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 5000 रुपये, 8000 रुपये और 10000 रुपये का एकमुश्त प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। इस समारोह में कुल 138 विद्यार्थियों को 10,66,000 रुपये वितरित किए गए। इनमें से 42 विद्यार्थी कक्षा 8वीं, 52 विद्यार्थी कक्षा 10वीं, और 44 विद्यार्थी कक्षा 12वीं के थे।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

कार्यक्रम में प्राचार्या (एसएसएस सेक्टर-10) सुमिता सरकार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन व्याख्याता (भिलाई विद्यालय सेक्टर-2) सजिथा राजेश एवं वरिष्ठ शिक्षिका (ईएमएमएस सेक्टर-9) कुमारी महुवा चटर्जी द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025-26: व्‍यापार में सुविधा देने पर फोकस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया जीएसटी संशोधन का प्रस्‍ताव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मराठा मित्र मंडल सेक्टर 7 ने महाराष्ट्र मंडल सेक्टर 4 को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
Next: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: दुर्ग, बालोद, बिलासपुर और कांकेर में बीएसपी कार्मिक डालने जाएंगे वोट, कंपनी दे रही छुट्टी, सीजी सरकार का भी फरमान

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.