- बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य (Barnawapara Wildlife Sanctuary) के किसी गांव का मूल निवासी था।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट कैंटीन के कुक ने आत्महत्या कर ली है। बीएसपी कोक ओवन कैंटीन के कुक ने पत्नी के दुपट्टे को फंदा बनाकर पेड़ पर लटक गया। बीती रात कब सुसाइड किया, यह किसी ने देखा नहीं। संडे भोर में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नज़र पेड़ से झूलती लाश पर पड़ी। पुलिस को सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला की मरच्यूरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कोक ओवन के ठेकेदार ज्ञानवेंद्र सिंह मोनू के यहां पिछले कुछ माह से काम करने वाले अजय प्रजापति ने आत्महत्या की है। 29 वर्षीय अजय का परिवार बीएसपी कैंटीन सेल प्रभारी जॉर्ज विलियम के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। सेक्टर 4 के सड़क नंबर 36 स्थित आवास के पीछे फंदा लगाकर जान दी है।। अजय की पत्नी विलियम के घर में खाना बनाती हैं।
हादसे की खबर मिलते ही मोनू भी मौके पर पहुंचे। परिवार वालों से बातचीत के बाद जानकारी दी गई कि शनिवार रात करीब 8 बजे के आसपास अजय शराब के नशे में घर पहुंचा था। पत्नी से कहासुनी हुई। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। सड़क 27 स्थित अपने दोस्त के घर पर पहुंचा। वहां दोस्त की पत्नी से तंबाकू लेकर खाया और इसके बाद किसी को कोई खबर नहीं की वजह कहां था। सुबह पेड़ पर झूलती हुई लाश दिखी।
बीएसपी के कोक ओवन कैंटीन में फरवरी से वह काम कर रहा था। मृतक अजय का 6 माह का बच्चा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अजय छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य (Barnawapara Wildlife Sanctuary) के किसी गांव का मूल निवासी था। पिता और भाई रायपुर में रहते हैं। खबर लगते ही परिवार वाले भी भिलाई पहुंच गए हैं।
शनिवार शाम को करीब 7 बजे कैंटीन से काम खत्म करने के बाद अजय बाहर निकला था। पूर्व में वह डीपीएस भिलाई में भी काम कर चुका है। कुछ समय के लिए दिल्ली भी गया था। सेक्टर 4 से पहले अजय का परिवार सेक्टर 5 में रहता था। वहीं, परिवार को लेकर तरह-तरह की बातें भी सामने आ रही हैं। जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।













