Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • दुर्ग-भिलाई
  • BSP डायरेक्टर इंचार्ज क्रिकेट टूर्नामेंट: NIT रायपुर ने मैकटोसा भोपाल, CICA ने NIT राउरकेला और UPTU ने IIM को हराया
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP डायरेक्टर इंचार्ज क्रिकेट टूर्नामेंट: NIT रायपुर ने मैकटोसा भोपाल, CICA ने NIT राउरकेला और UPTU ने IIM को हराया

16/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-Director-Incharge-Cricket-Tournament-NIT-Raipur-beats-MACTOSA-Bhopal-CICA-beats-NIT-Rourkela-and-UPTU-beats-IIM

– रविवार को प्रथम मैच यूपीटीयू व आईआईएम के मध्य खेला गया। यूपीटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
– निर्धारित ओवर में यूपीटीयू की टीम ने 6 विकेट खोकर 124 रन बनाए। यूपीटीयू के पिंटू ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 28 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। BSP डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024। क्रिकेट के मैदान पर बीएसपी के अधिकारी इस वक्त माहौल बनाए हुए हैं। एक तरफ वर्ल्ड कप में भारतीय टीम जलवा बिखेरे हुए है। दूसरी तरफ बीएसपी अधिकारियों की टीम चौके-छक्के जड़ रही है।

एनआईटी रायपुर ने मैकटोसा भोपाल को 74 रनों से हराया। इसी तरह सीआईसीए ने एनआईटी राउरकेला को 23 रन के अंतर से हरा दिया। यूपीटीयू ने आईआईएम को 32 रनों से हराया। शनिवार को डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी में दो लीग मैच खेले गए। रविवार सुबह एक मैच खेला गया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: शपथ लेते ही PM Modi के पास पहुंचा पेंशनभोगियों का  E-mail, होने वाला है कुछ बड़ा

प्रथम मैच एनआईटी रायपुर व मैकटोसा भोपाल के मध्य खेला गया। एनआईटी रायपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में एनआईटी रायपुर की टीम ने 5 विकेट खोकर 133 रन बनाए।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: PF ट्रस्ट विवाद होगा हल या सरकार देगी EPFO का साथ

एनआईटी रायपुर के सौरभ चंद्राकर ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 19 गेंदों में 39 रन तथा राकेश पटेल ने 22 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके जवाब में मैकटोसा भोपाल ने 9.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 59 रन ही बना सकी। इस तरह एनआईटी रायपुर 74 रनों से मैच जीता।

एनआईटी रायपुर के वेद मैन ऑफ द मैच रहे। जिन्होंने 3 ओवरों में मात्र 14 रन देकर 6 महत्वपूर्ण विकेट लिए। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार द्वारा वेद को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर जीपी सोनी, अभिषेक कोचर एवं डीपीएस बरार थे।

इस प्रतियोगिता का द्वितीय मैच सीआईसीए व एनआईटी राउरकेला के मध्य खेला गया। सीआईसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में सीआईसीए की टीम ने 5 विकेट खोकर 133 रनो का स्कोर खड़ा किया। सीआईसीए की ओर से गोवर्धन रात्रे ने मात्र 40 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली जिसमें 2 चौके तथा 6 आसमानी छक्के शामिल थे। इसके जवाब में एनआईटी राउरकेला ने 8 विकेट खोकर मात्र 86 रन ही बना सकी।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: NDA सरकार, 7500 रुपये मासिक पेंशन, डीए, चिकित्सा लाभ पर बड़ी खबर

इस तरह सीआईसीए ने 23 रनों से मैच जीता तथा सीआईसीए के गोवर्धन रात्रे मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए महासचिव परविन्दर सिंह द्वारा गोवर्धन रात्रे को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर एमएआर शरीफ, निखिल पेठे एवं मिलिंद बंसोड़ थे।

रविवार को प्रथम मैच यूपीटीयू व आईआईएम के मध्य खेला गया। यूपीटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में यूपीटीयू की टीम ने 6 विकेट खोकर 124 रन बनाए। यूपीटीयू के पिंटू ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 28 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में आईआईएम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO: विदेश में नौकरी करने से पहले ये जान लें, नहीं तो होगा लंबा चौड़ा नुकसान और पड़ सकते है मुसीबतों में

इस तरह यूपीटीयू 32 रनों से मैच जीता। यूपीटीयू के पिंटू मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार द्वारा वेद को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर संजय तिवारी, पी अनु एवं एमएआर शरीफ थे। इन मैचों के दौरान ओए उपाध्यक्ष तुषार सिंह, जोनल प्रतिनिधि पियूष सेन, पी अनु, डीपीएस बरार सहित ओए सदस्यगण उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP: DIC ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, अब दूधिया रोशनी में होंगे मैच
Next: SAIL जूनियर इंजीनियर पदनाम: आसमान से गिरे, खजूर पर अटके, NEPP की चपत, D कलस्टर में रहेंगे सिर्फ 18% कर्मी

Related Stories

Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.