Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ की VVIP सीट राजनांदगांव, चार CM-डिप्टी CM रहे है इलेक्शन में, विधानसभा स्पीकर और सबसे कद्दावार मंत्री का भी संबंध
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ की VVIP सीट राजनांदगांव, चार CM-डिप्टी CM रहे है इलेक्शन में, विधानसभा स्पीकर और सबसे कद्दावार मंत्री का भी संबंध

25/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lok-Sabha-Election-Rajnandgaon-a-VVIP-seat-of-Chhattisgarh-four-CMs-and-deputy-CMs-have-been-in-the-election-the-assembly-speaker-and-the-most-powerful-minister-are-also-involved-in-it
  • मौजूदा चुनाव में 03 मुख्यमंत्री, गृहमंत्री ने की सभाएं।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। राजनांदगांव या नांदगांव। साहित्यकारों, रंगकर्मियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की नगरी। देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी की नर्सरी। अंग्रेजों से लड़ाई में यहां के वीर योद्धाओं का उल्लेखनीय योगदान। ऐसा योगदान की सेंट्रल प्रॉविन्स तक यहां के नेताओं का दखल रहा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ शासन काल में भी राजनांदगांव मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री और कई हस्तियों का निर्वाचन क्षेत्र बना रहा।

ये खबर भी पढ़ें : Second Phase Election 2024: धुर नक्सल प्रभावित है छत्तीसगढ़ की तीनों सीट, Ex CM-गृहमंत्री का निर्वाचन और पूर्व केन्द्रीय मंत्री का तगड़ा प्रभाव

यहीं से रहे डॉ.रमन सिंह

छत्तीसगढ़ गठन के बाद सबसे लंबे समय तक प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन राजनांदगांव अंचल से ही निर्वाचित होते रहे। साल 2000 में मध्यप्रदेश (MP) से अलग होकर छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया।

वर्ष 2003 में राज्य के पहले विधानसभा चुनाव में BJP सत्ता में आई। 2018 तक BJP का शासन रहा और अंचल के डॉ.रमन सिंह लगातार 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने रहे।

ये खबर भी पढ़ें : Second Phase Election 2024: छत्तीसगढ़ में चुनावी शोर थमा है, प्रत्याशियों का जोर नहीं, आज कत्ल की रात, इन सीटों का समझिए समीकरण

यहीं से रहे भूपेश के खास सिपहसालार

वर्ष 2018 में कांग्रेस सत्ता में आई। तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद प्रदेश के सबसे कद्दावर नेता और प्रभावशाली मंत्री मोहम्मद अकबर भी राजनांदगांव अंचल से निर्वाचित होते रहे। तब मुख्यमंत्री, गृहमंत्री सहित चार कैबिनेट मंत्रियों के निर्वाचित दुर्ग जिले का प्रभारी मंत्री भी मो.अकबर को ही बनाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: विजय बघेल की बढ़ी मुश्किलें, भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियनों की महापंचायत, राजेन्द्र साहू पर ये फैसला

अब अंचल ने दिया Dy CM

वर्ष 2023 में BJP प्रदेश की सत्ता में काबिज हुई। विष्णुदेव साय मुखिया बने और कवर्धा के MLA विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री (Dy CM) के साथ ही गृह मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो के सर्वेसर्वा बने।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: चुनावी माहौल में 2000 लोगों ने दिया एप्लीकेशन, जानें वजह

चार CM-Dy CM का संबंध

जिला राजनांदगांवव 26 जनवरी 1973 को दुर्ग जिले से अलग होकर अस्तित्व में आया। राजनांदगांव से प्रदेश के दिग्गजों का शुरू से संबंध रहा। छत्तीसगढ़ बनने के बाद सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले डॉ.रमन सिंह बड़े दिग्गज को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर छा गए। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे मोतीलाल वोरा भी राजनांदगांव से सांसद रह चुके है। देश के बड़े नेता मोतीलाल वोरा के चुनावी मैदान में होने के कारण राजनांदगांव तब भी सुर्खियों में था। अपना दूसरा लोकसभा चुनाव लड़ रहे मोतीलाल वोरा को जूनियर प्रतिद्वंद्वी डॉ.रमन सिंह ने हरा दिया था, तभी डॉ.रमन की राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बढ़ी और अटल सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री बनाए गए थे।
बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता को हराने के कारण अपेक्षाकृत जूनियर डॉ.रमन सिंह को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में स्थान देकर पुरस्कृत किया गया था। इसके बाद डॉ.रमन सिंह राजनांदगांव अंचल से ही MLA निर्वाचित होते रहे। साल 2023 में डॉ.रमन सिंह राजनांदगांव से ही विधायक चुने गए है। वह फिलहाल छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर है।

ये खबर भी पढ़ें : Second Phase Election 2024: छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को यहां होगी वोटिंग, 51 हजार दिव्यांग वोटर्स निभाएंगे निर्णायक भूमिका

चार जिलों में फैला है लोकसभा क्षेत्र

छत्तीसगढ़ का VIPही नहीं अति VVIP लोकसभा सीट है राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी और कबीरधाम सहित कुल चार जिलों तक फैला हुआ है। राजनांदगांव लोकसभा से छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा बनती है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ ने बनाया रिकॉर्ड, आजाद भारत में सबसे ज्यादा बस्तर ने डाला वोट

फिलहाल Ex CM मैदान में

मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी भूपेश बघेल बनाए गए है। भूपेश बघेल साल 2018 से 2023 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे है। इससे पहले वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (CG PCC) भी रह चुके है।

ये खबर भी पढ़ें : रिकेश सेन के विधायक प्रतिनिधि का दक्षिण भारतीय समाज ने किया स्वागत, वोटिंग का भरा दम

संघ पृष्ठभूमि के है संतोष पाण्डेय

मौजूदा चुनाव भी काफी दिलचस्प है, क्योंकि एक तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी संतोष पाण्डेय क्षेत्र के वर्तमान सांसद है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS-संघ) के पसंदीदा चेहरे है। संतोष पाण्डेय संघ की पृष्ठभूमि से आते है। संतोष पाण्डेय की संघ से करीबीयत का अंदाया इस बात से लगाया जा सकता है कि राजनांदगांव से किसी सांसद को BJP दोबारा मौका नहीं देती, यहां मधुसूदन यादव से लेकर डॉ.रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह जैसे मौजूदा सांसदों की टिकट कर चुकी है लेकिन संतोष पाण्डेय को लगातार दूसरी बार मौका दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Big News:  भीषण गर्मी में सरकार का स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, मंडे से नहीं लगी क्लासेस

 मौजूदा चुनाव में 03 CM पहुंचे

भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के लिए तीन मुख्यमंत्री, एक उप मुख्यमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री सभाएं कर माहौल बनाने का प्रयास कर चुके है। BJP के फायरब्रांड नेता और उत्तरप्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (Dy CM) विजय शर्मा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज सभाएं कर चुके है।

ये खबर भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024: बंपर वोटिंग शुरू, जानिए कहां-कितने पड़े वोट, मोदी और राहुल गांधी ने कही बड़ी बात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Second Phase Election 2024: छत्तीसगढ़ में चुनावी शोर थमा है, प्रत्याशियों का जोर नहीं, आज कत्ल की रात, इन सीटों का समझिए समीकरण
Next: 34th CII National Work-Skills Competition-2024: भिलाई स्टील प्लांट के हिस्से आया ये अवॉर्ड

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.