Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL खदानों के आदिवासी 78 स्कूलों के 3410 बच्चों को BSP पिला रहा दूध
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL खदानों के आदिवासी 78 स्कूलों के 3410 बच्चों को BSP पिला रहा दूध

06/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-is-giving-milk-to-3410-children-of-78-tribal-schools-of-SAIL-mines
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के रावघाट, दुल्की और महामाया खदानों के आसपास के 51 बफर जोन गांवों के बच्चों को सीधा फायदा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) के रावघाट, दुल्की और महामाया खदानों के आसपास के 51 बफर जोन गांवों के कुल 78 प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी स्कूलों में एनरोल्ड, कुल 3410 स्कूली बच्चे गिफ्ट मिल्क योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: बीएसएल ने Value Added Products के लिए राम चरण प्राइवेट लिमिटेड से किया MOU साइन

इन स्कूली बच्चों को प्रत्येक स्कूल कार्य दिवस पर, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा, फोर्टिफाइड दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। विटामिन ए और डी से भरपूर 200 मिलीलीटर फ्लेवर्ड दूध की आपूर्ति और वितरण के लिए सेल-बीएसपी और एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन (एनएफएन) के बीच, मार्च 2023 में एक एमओयू साइन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: SAIL NJCS बैठक 20 जनवरी को लगभग तय, 12 को स्ट्राइक नोटिस

गिफ्ट मिल्क योजना का लाभ उठाने वाले कुल विद्यार्थियों में लगभग 52% विद्यार्थी लड़कियां हैं। स्कूलों में एनरोल्ड विद्यार्थियों में, लगभग 83% विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एसटी) समुदाय से हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: बाहरी NJCS नेताओं पर आ रही आफत, श्रम मंत्रालय हरकत में, इस्पात मंत्रालय पर टिकी नज़र

स्कूलों में एनरोल्ड 3410 विद्यार्थियों में से, 2764 विद्यार्थी एसटी समुदाय से और 71 विद्यार्थी एससी समुदाय से हैं। वर्तमान में स्कूलों में वितरित किये जाने वाले दूध की औसत दैनिक आपूर्ति, 3353 यूनिट प्रतिदिन है। अप्रैल 2023 को इस योजना के उद्घाटन के बाद से, गिफ्ट मिल्क की 3,23,000 से भी अधिक यूनिट की आपूर्ति की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95: लोकसभा चुनाव से पहले आंदोलन की नई तारीख, देशभर में पेंशनर्स करेंगे भूख हड़ताल, पढ़िए डिटेल

सेल-बीएसपी, एनएफएन को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा  

एमओयू के अनुसार, इस योजना हेतु सेल-बीएसपी, एनएफएन को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। छत्तीसगढ़ के कांकेर, नारायणपुर, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, बालोद जिलों के रावघाट माइंस के आदिवासी क्षेत्र के आसपास के बफर जोन के गांवों के अलावा, दुल्की के आसपास के गांवों में 15 स्कूल, महामाया के आसपास के गांवों में 12 स्कूल शामिल है, जहां दूध वितरित किया जा रहा है। सेल-बीएसपी द्वारा, निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत गिफ्ट मिल्क योजना द्वारा, स्कूलों में कुपोषण की समस्या का समाधान किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : मैत्रीबाग में सफ़ेद बाघों के कुनबे में 2 नए मेहमान, दीदार 5 जनवरी से

गिफ्ट मिल्क परियोजना

सेल-बीएसपी द्वारा गिफ्ट मिल्क परियोजना के लाभार्थी स्कूलों के सम्बन्ध में निर्णय एवं आवश्यक जानकारी/ विवरण प्राप्त करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारियों की अनुशंसा से किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स: हायर पेंशन की कौन कहे, न्यूनतम पेंशन में भी बड़ा लोचा…

विद्यार्थियों, प्रधानाध्यापकों और आदिवासी समुदाय से प्राप्त प्रतिक्रिया के अनुसार क्षेत्रों में कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। विद्यार्थी फ्लेवर्ड दूध का आनंद लेते हैं और प्रतिदिन इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। कार्यक्रम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, प्रत्येक गाँव में जहां दूध वितरित किया जा रहा है, सूचनात्मक और शिक्षाप्रद बैनर वितरित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: ट्रक चालक 5 बैरियर तोड़ चुके, BSP ने फिर लगाया, अब नहीं जाएंगे भारी वाहन

एमओयू की शर्ताें पर हो रहा अमल 

एमओयू में निर्धारित शर्तों के अनुसार, सेल-बीएसपी 96,00,000/- रुपये तक की राशि प्रदान करने पर सहमत हुआ। जबकि एनएफएन की भूमिका गुणवत्ता वाले दूध की आपूर्ति करना और चयनित स्कूलों में स्कूली बच्चों के बीच गुणवत्ता वाले ‘गिफ्टमिल्क’ का सुचारू वितरण सुनिश्चित करना और उसका रिकॉर्ड रखना है।

ये खबर भी पढ़ें : वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला, पढ़िए कॅरियर

स्कूल के प्रधानाध्यापकों के माध्यम से दूध के दैनिक वितरण और उसके कुल उपभोग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है, जो नियमित अंतराल पर स्कूलों का दौरा करता है और स्कूलों में आपूर्ति किए गए दूध का डेटा/रिकॉर्ड रखता है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज दूसरे दिन भी पहुंचे कर्मचारियों के पास

नारायणपुर जिले के इन स्कूलों को फायदा 

नारायणपुर जिले के जिन स्कूलों में गिफ्टमिल्क के तहत दूध वितरित किया जा रहा है, उनमें बिंजली में कन्या आश्रम शाला, बिंजली में कन्या माध्यमिक शाला, पालकी, चेचनपारा, खड़कागांव, केरलापाल, घोटुलपारा, तेलसी, गोबरपारा और खैराभाट, गुरिया, खोडगांव, हुच्चाकोट, टेमरूगांव, भरांडा, परलभाट में प्राथमिक शाला, खड़कागांव में मिडिल स्कूल, कनेरा में ज्ञान ज्योति स्कूल, खैराभाट, भरांडा, बिंजली और खोडगांव में उच्च प्राथमिक स्कूल शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : पिछली हड़ताल से पहले SAIL प्रबंधन ने की थी 6 दिन तक वर्चुअल बैठक, अबकी क्यों नहीं…

अंतागढ़ जिले के इन स्कूलों में गिफ्ट मिल्क

अंतागढ़ जिले के जिन स्कूलों में गिफ्ट मिल्क के तहत दूध वितरित किया जा रहा है, उनमें भैयासालेभाट, सरगीपाल, फुलपाड़, भैसगांव, आतुरबेड़ा, घोटिया, पदरगांव, मंगतासालेभाट, मांझीपारा, कालेंद्र नगर, कुम्हारी, तालाबेड़ा, कोलार, देहरीपारा कोलार के प्राथमिक विद्यालय, भैयासालेभाट के माध्यमिक विद्यालय, मंगतासालेभाट, भैसगांव, तालाबेड़ा, देहरीपारा कोलार और कोलार एवं बालक छात्रावास, भैयासालेभाट शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 50 हजार रुपए मिलेगा शादी के लिए, यहां कीजिए आवेदन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मेंटेनेंस के लिए Bhilai Township में 13 जनवरी तक बत्ती रहेगी गुल
Next: SAIL Strike: Bhilai सेक्टर 1 साप्ताहिक मार्केट में संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया नुक्कड़ सभा, प्रबंधन को झुकाने का भरा दम

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.