Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 अस्पताल बिकने नहीं देंगे: निजीकरण के खिलाफ BSP संयुक्त ट्रेड यूनियन नेता पहुंचे हॉस्पिटल, पढ़ें मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल बिकने नहीं देंगे: निजीकरण के खिलाफ BSP संयुक्त ट्रेड यूनियन नेता पहुंचे हॉस्पिटल, पढ़ें मांग

Azmat ali 17/06/2026 1 minute read
BSP Joint Trade Union Visits Sector 9 Hospital to Protest Against its Privatization

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र (सेक्टर-9 अस्पताल) के संभावित निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है।

  • संयुक्त ट्रेड यूनियन ने कहा कि सेक्टर 9 अस्पताल से संबंधित निजीकरण को लेकर चल रही कवायद पर प्रबंधन संयुक्त ट्रेड यूनियन संग बैठक करे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र के निजीकरण के विरोध एवं सुविधाओं में सुधार के लिए संयुक्त ट्रेड यूनियन भिलाई खुलकर सामने आ गया है। निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र के नाम से ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य एवं सेवाएं जवाहरलाल नेहरू स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र कौशलेंद्र ठाकुर को सौंपा गया एवं चर्चा की।

संयुक्त ट्रेड यूनियन भिलाई की ओर से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र (सेक्टर-9 अस्पताल) के संभावित निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाई गई। यह अस्पताल भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को वर्षों से उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता रहा है। एक समय यह अस्पताल मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पतालों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता था। किंतु विगत वर्षों में डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य चिकित्सा कर्मचारियों की कमी तथा आवश्यक संसाधनों के अभाव के कारण इसकी सुविधाओं में गिरावट आई है।

ये खबर भी पढ़ें: Non-Financial Motivation Scheme: बीएसपी कर्मचारियों को चाहिए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का पैसा

यूनियन नेताओं ने कहा कि अस्पताल के निजीकरण की दिशा में विभिन्न निजी कंपनियों से सर्वेक्षण एवं अन्य प्रक्रियाएं संचालित की जा रही हैं। संयुक्त ट्रेड यूनियन इसका पुरजोर विरोध करती है। हमारा मानना है कि निजीकरण से कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके आश्रितों के हित प्रभावित होंगे तथा गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल निजीकरण की शुरुआत ब्लड बैंक बंद करके हुई थी, सीटू बोला-बिकने नहीं देंगे, सब आइए बचाने

संयुक्त यूनियन ने कहा-कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगा। अन्यथा संयुक्त ट्रेड यूनियन आंदोलन करने को बाध्य होगी। चर्चा के दौरान डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर ने कहा कि संयुक्त ट्रेड यूनियन की मांगों एवं ज्ञापन को उच्च प्रबंधन को अवगत कराया जाएगा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उच्च प्रबंधन से बैठक कर निराकरण किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, एक्टू, लोईमू, स्टील वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी

संयुक्त यूनियन की ये मांग

1. सेक्टर 9 अस्पताल के निजीकरण से संबंधित सभी प्रक्रियाएं तत्काल प्रभाव से बंद की जाएं।
2. अस्पताल में डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों एवं तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए।
3. अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
4. कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को पूर्ववत गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं।
5. अस्पताल को और अधिक सशक्त एवं उन्नत बनाने हेतु आवश्यक निवेश किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: सुरक्षा के मास्टरमाइंड जीपी सिंह बने SAIL के सेफ्टी एडवाइजर, भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व CGM के नाम पेटेंट और कॉपी राइट भी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Steel Authority of India Limited: मैनपावर सप्लाई करने 2 भारतीय, 1 नीदरलैंड की एजेंसी इम्पैनल, यहीं से होगी भर्ती
Next: SAIL BIG NEWS: 3 मैनपॉवर सप्लाई एजेंसी इम्पैनल होते ही नौकरी पर संकट की आशंका, इंटक की बड़ी मांग

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.