Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: महिला कर्मचारियों का कॅरियर संवारने आई ‘शक्ति आन्या’
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: महिला कर्मचारियों का कॅरियर संवारने आई ‘शक्ति आन्या’

19/02/2024 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Shakti-Anya-came-to-improve-the-career-of-women-employees
  • मानव संसाधन विकास विभाग में “शक्ति आन्या” कार्यक्रम सम्पन्न।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मानव संसाधन विकास विभाग (Human Resource Development Department) ने महिला कर्मचारियों के लिए एक विशेष “शक्ति आन्या” कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की महिला कर्मचारियों को अपने करियर के बारे में विचारशील होने तथा उच्च पद तक पहुंचने के लिए प्रशिक्षित करने पर केंद्रित था।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: CBI के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर कर्मचारी, अब BSP ने शॉप, इंफोर्समेंट, हाउसिंग सेक्शन के 17 कर्मचारियों का किया ट्रांसफर

यह ट्रान्सफरमेटिव कार्यक्रम, जीवन के सभी पहलुओं में महिलाओं को सशक्त बनाने और उसका आनंद लेने हेतु, एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है, जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करता हो।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई-1 से ई-4 ग्रेड तक की 21 महिला अधिकारियों ने भाग लिया। इस सत्र का आयोजन पांच महिला अधिकारियों उप महाप्रबंधक (परियोजनाएं) शबनम श्वेता, सहायक महाप्रबंधक (पीएसडी) ललिता, सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) स्मिता जैन, सहायक महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट सेल) कोमल मेहरा और सहायक महाप्रबंधक (इन्कॉस) नीरजा शर्मा द्वारा किया गया, जिन्हें सेल स्तर पर “आन्या” कार्यक्रम के तहत चुना गया और इसके लिए प्रशिक्षित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: न्यूनतम पेंशन के संशोधन को लेकर उठी आवाज, ये है मन की बात

सेल प्रबंधन द्वारा इस विशेष कार्यक्रम “आन्या” के लिए केवल 27 महिला अधिकारियों का चयन किया गया था, जिसमें बीएसपी की तरफ से ये पांच महिला अधिकारी इस अभिनव कार्यक्रम का हिस्सा थीं। जिनके चयन के बाद उन्हें सेल स्तर पर प्रशिक्षित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP News: विद्युत जोन के अधिकारी व कर्मचारी, पाली व कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

अब मानव संसाधन विकास विभाग ने, इसी “आन्या” पहल की अवधारणा के तहत, कार्मिकों को भी प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। यह दो दिवसीय सत्र, कार्य और जीवन के संतुलन, नेतृत्व कौशल, संचार कौशल, टीम वर्क एवं उन छोटी-छोटी आदतों पर केंद्रित था, जो कार्यभार को प्रबंधित और व्यवस्थित करने में मदद करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: कोर्ट के फैसले में छुपा है पेंशनर्स का अधिकार, कोई पकड़ नहीं पाया…

उल्लेखनीय है कि इस फोरम की शुरुआत महिलाओं को उनके करियर और व्यक्तिगत जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करने, शिक्षित करने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई थी।

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) का मानव संसाधन विकास विभाग ‘शक्ति’ (Human Resource Development Department ‘Shakti’) के तहत पूरे वर्ष महिला कर्मचारियों के लिए विभिन्न विशेष कार्यक्रम आयोजित करता है। मानव संसाधन विकास विभाग, सदा ही सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा और सशक्तिकरण में विश्वास करता है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: कोर्ट के फैसले में छुपा है पेंशनर्स का अधिकार, कोई पकड़ नहीं पाया…

इस कार्यक्रम के समापन समारोह में, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रविन्द्रनाथ ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर, महिलाओं को बाधाओं को तोड़ने और एक ऐसा भविष्य बनाने के लिए प्रेरित और समर्थन कर सकते हैं जहां हर महिला अपनी पूरी क्षमता हासिल कर सके। मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी एंड बीई) निशा सोनी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और इस विशेष कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्य के बारे में चर्चा की।

इस शिक्षाप्रद सत्र का सारांश एवं धन्यवाद ज्ञापन, महाप्रबंधक (एचआरडी) अमूल्य प्रियदर्शी द्वारा प्रस्तुत किया गया। सत्र का संचालन प्रबंधक (एचआरडी) अवंती वुचुला ने किया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: उच्च पेंशन के कैल्कुलेशन का Coimbatore ने दिया फॉर्मूला, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट के आदेश पर पॉवर हाउस सस्ता मार्केट में 5 कब्जेदार बेदखल, आवंटित काबिज
Next: Bokaro Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल प्रोडक्शन

Related Stories

Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.