Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी का उत्पादन, BSP ने जून में जड़ा रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी का उत्पादन, BSP ने जून में जड़ा रिकॉर्ड

Azmat ali 04/07/2025 1 minute read
BSP sets record in June for production of world's longest rail track

यूआरएम ने जून 25 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया। ईडी वर्क्स ने टीम की तारीफ की।

  • महाप्रबंधक प्रभारी (यूआरएम) विशाल गुप्ता बोले- यह सफलता टीम की निरंतर निरक्षण और रखरखाव तथा कठिन परिश्रम से प्राप्त हुई है।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के यूनिवर्सल रेल मिल (Universal Rail Mill) ने जून’ 2025 माह में विभिन्न प्रोडक्शन पैरामीटर्स रोलिंग, फिनिशिंग, पैनल वेल्डिंग और पैनल निरीक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। मिल ने 83,046 टन प्राइम रेल उत्पादन कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किया है, जो मार्च’ 24 में दर्ज पिछले उत्पादन रिकॉर्ड 82,964 टन से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे आ रहे छत्तीसगढ़, तैयारी में जुटे कांग्रेसी, भिलाई में अहम बैठक

इस कड़ी में यूआरएम ने जून माह में 10,999 नग रोलिंग, 86,150 टन फिनिशिंग, 5,140 नग पैनल वेल्डिंग और 5,172 नग पैनल निरीक्षण का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

शॉप ने प्रथम तिमाही में भी प्राइम रेल, फिनिश्ड रेल और रोलिंग के क्षेत्र में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करते हुए क्रमशः 2.31 लाख टन, 2.40 लाख टन और 30,805 नग उत्पादन किया है। आने वाले समय में शॉप अपनी रेटेड क्षमता को प्राप्त कर, भारतीय रेल की मांगों को पूरा करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर यूआरएम टीम (URM Team) को बधाई दी तथा इस उपलब्धि को संभव बनाने में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कार्यस्थल की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने तथा सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

इस उपलब्धि पर यूआरएम व शॉप टीम को बधाई देते हुए महाप्रबंधक प्रभारी (यूआरएम) विशाल गुप्ता ने कहा कि यह सफलता टीम की निरंतर निरक्षण और रखरखाव तथा कठिन परिश्रम से प्राप्त हुई है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए एसएमएस-2 एवं 3, ट्रैफिक, पीपीसी, आरसीएल, इंस्ट्रूमेंटेशन, ए.एंड.डी. विभागों एवं इंस्पेक्शन एजेंसी राइटस के पूर्ण सहयोग एवं केंद्रीय व शॉप अनुरक्षण टीमों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 9 जुलाई को SAIL समेत भिलाई इस्पात संयंत्र में हड़ताल
Next: बोरी में बंद लाश मिलने की अफवाह, मौके से बरामद जानवर का मांस, पुलिस ने लिया कब्जे में

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.