Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोरी में बंद लाश मिलने की अफवाह, मौके से बरामद जानवर का मांस, पुलिस ने लिया कब्जे में
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बोरी में बंद लाश मिलने की अफवाह, मौके से बरामद जानवर का मांस, पुलिस ने लिया कब्जे में

Azmat ali 04/07/2025 1 minute read
Rumor of a dead body being found in a sack, animal meat recovered from the spot, police took it in custody

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम जब तक जांच नहीं कर लेती, कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

  • फॉरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम जांच करेगी, तभी सच्चाई सामने आ सकेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। सड़क किनारे दो बोरी में बंद मांस मिलने से सनसनी फैल गई। पहले लोगों को लगा कि किसी की लाश है। बोरी में बंद लाश मिलने की अफवाह तेजी से शहर में फैल गई।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों का भारी हुजूम उमड़ चुका था। नंदिनी मार्ग पर एक तरफ जाम की स्थिति बनी। रास्ता कुछ समय के लिए बंद भी था। तत्काल स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने दोनों बारी मांस को बरामद कर थाने ले गई।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

किस जानवर का मांस है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फॉरसिक डिपार्टमेंट की टीम जांच करेगी, तभी सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है कि फॉरसिक टीम जब तक जांच नहीं कर लेती, कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। इसलिए किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

नंदिनी माइंस से लौट रहे भिलाई स्टील प्लांट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि नंदिनी रोड देना बैंक के पास सड़क किनारे दो बोरी में मांस मिला है। काफी भीड़ थी। कुछ लोगों ने यह जानकारी दी थी कि तीन बोरी में तीन लाश है। जबकि बाद में पता चला कि किसी जानवर का मांस है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि इसे लाते समय किसी ने देखा होगा। डर की वजह से कोई दोनों बोरी मांस को छोड़कर वहां से भाग गया। यह सब जांच का विषय है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं माहौल खराब करने की कोशिश तो नहीं की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी का उत्पादन, BSP ने जून में जड़ा रिकॉर्ड
Next: महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की कल होगी घर वापसी, आइए बाहुड़ा रथयात्रा में

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.