Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दल्ली राजहरा आयरन ओर माइंस में बीएसपी का ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर, बच्चों को मिला ये गिफ्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दल्ली राजहरा आयरन ओर माइंस में बीएसपी का ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर, बच्चों को मिला ये गिफ्ट

Azmat ali 18/06/2025 1 minute read
BSP summer sports training camp at Dalli Rajhara Iron Ore Mines, children got this gift

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री, टी-शर्ट, चना-गुड़ जैसी पौष्टिक सामग्री, प्रमाण पत्र तथा प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न मिला।

  • प्रशिक्षण शिविर 1971 से लगातार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के मानव संसाधन विभाग (लौह अयस्क समूह) द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सिटीजन क्लब, राजहरा में मुख्य महाप्रबंधक (माइन्स) आरबी गहरवार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 22 मई से 14 जून 2025 तक किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान

इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य दल्ली-राजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों के 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खेल प्रेमी बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार करना था।

ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी

इस वर्ष के शिविर में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो, कराटे, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और तीरंदाजी जैसे कुल 11 खेल शामिल किए गए, जिनमें 350 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए जिन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी प्रशिक्षकों की सेवाएं ली गईं, उनमें प्रमुख रूप से बालमुकुंद सिंह, सुदर्शन कुमार सिंह, दामिनी सिंह, तेजेश्वरी साहू, कृष्णमूर्ति, अनीता शिंदे, तामिन साहू, बदल तिवारी और खुर्शीद आलम शामिल थे, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो: मैत्री बाग में जल्द आएगा तेंदुआ और भालू का जोड़ा, जाएगा 24 सांभर

समारोह में अपने समापन संबोधन में मुख्य अतिथि आर. बी. गहरवार ने प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने बीएसपी द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें: सीवर लाइन निर्माण देखने पहुंचे आयुक्त, चोर ले जा रहे ढक्कन, कबाड़ियों पर भी हो  FIR

महाप्रबंधक राजहरा (माइन्स) श्री जयप्रकाश ने प्रशिक्षण शिविर के उत्कृष्ट आयोजन हेतु मानव संसाधन विभाग की प्रशंसा की और युवाओं को भविष्य में राजहरा, राज्य एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं सेवाएं) एमआर ठाकुर तथा सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तुषार राय चौधरी ने भी खेलों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को  मिले 57 अफसर

कार्यक्रम की शुरुआत में उप प्रबंधक (मानव संसाधन) गिरीश मढरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 1971 से लगातार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष की शिविर में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री, टी-शर्ट, चना-गुड़ जैसी पौष्टिक सामग्री प्रदान की गई और समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ाने बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने साइकिल रैली को जोड़ा ‘सेल सिक्योर’ से

इस अवसर पर महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एनके. साहू, सहायक महाप्रबंधक (जियोलॉजी) प्रवीण मराठे, सहायक महाप्रबंधक (स्टोर्स) स. के. ब्यास, सहायक महाप्रबंधक (सचिवालय) एस. एस. रघुवंशी एवं नितेश छत्री, यूनियन प्रतिनिधि लखन लाल चौधरी, तिलक मानकर, स्ताक अहमद, सिमैया सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं श्री जागेन्द्र भारद्वाज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी एम. डी. चंद्राकर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक शैलेश पटनायक, के. शशांक राव, आनंद कुमार, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी संतराम साहू, रतिश मिश्रा तथा सहयोगी हरकराम, देवनंदन, भोजराम एवं महेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें: रावघाट के युवाओं को सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने टेक्नीकल ट्रेनिंग के लिए भेजा भुवनेश्वर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों-अधिकारियों की जान जोखिम में, यहां गड्ढे में है सड़क, लाइट भी नहीं
Next: भिलाई स्टील प्लांट की 46 टीमों का सेफ्टी पर प्रेजेंटेशन, 20 टीमों को दोबारा मिलेगा मौका

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.