Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC का साथ मिलने से दंतेवाड़ा की रमशिला 10वीं बोर्ड परीक्षा में ला सकी 600 में से 587 अंक, अब IIT का ख्वाब
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

NMDC का साथ मिलने से दंतेवाड़ा की रमशिला 10वीं बोर्ड परीक्षा में ला सकी 600 में से 587 अंक, अब IIT का ख्वाब

13/05/2025 1 minute read
With the support of NMDC, Ramshila from Dantewada was able to score 587 out of 600 marks in 10th board exam in CG, now dreams of IIT

दंतेवाड़ा में सपनों को मिली उड़ान, छू लो आसमान ने दिया जिला टॉपर, अब आईआईटी का सपना। एनएमडीसी का मिला है साथ।

  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 600 में 587 अंक रामशिला नाग ने हासिल किया।

सूचनाजी न्यूज, दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के पोंडम गांव की 15 वर्षीया रामशिला नाग ने छत्तीसगढ़ राज्य मैट्रिक परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान और पूरे राज्य में नौवां स्थान हासिल किया है। अब उसका लक्ष्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पास कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), विशेष रूप से IIT मद्रास में प्रवेश लेना है।

ये खबर भी पढ़ें: सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए पूंजी जुटाने को बढ़ाने के लिए स्टार्टअप्स के लिए ऋण गारंटी योजना के विस्तार को अधिसूचित किया

परीक्षा परिणाम पर खुशी जताते हुए रामशिला नाग कहती है- “यह मेरे जीवन की सबसे खुशी का दिन है। अब मैं कक्षा 11वीं में गणित विषय लेकर IIT की तैयारी करना चाहती हूं। NMDC के समर्थन के बिना यह सपना पूरा नहीं हो पाता।”

ये खबर भी पढ़ें: BSL DIC कर्मचारियों से सेल्फ डेवलपमेंट, बेस्ट प्रैक्टिसेज, डिजिटलाइजेशन और AI पर रूबरू

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में कुल 600 में 587 अंक हासिल कर रामशिला नाग ने 97.83 प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष का ओवरऑल पास परसेंटेज 76.53 प्रतिशत रहा, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली है। परिणाम बताते हैं कि लड़कियों का पास प्रतिशत 80.70 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का 71.39 प्रतिशत।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट को नई सौगात दी बीएसपी के भावी डायरेक्टर इंचार्ज ने, पढ़ें

एनएमडीसी का सीएसआर पहल है छू लो आसमान

रामशिला ‘छू लो आसमान’ की छात्रा है, जो एनएमडीसी की सीएसआर पहल के तहत संचालित एक निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम है। यह योजना कक्षा 9से 12वी तक के छात्र को नियमित शिक्षा प्रदान करती है और आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के छात्रों को NEET और JEE Mains जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो इस्पात संयंत्र में रोको-टोको अभियान, धरे गए कर्मचारी-अधिकारी

यह पहल रामशिला जैसी बस्तर रीजन की कई छात्राओं के लिए एक जीवनरेखा साबित हुई है। रामशिला स्वीकार करती है- “ऐसी कोचिंग हमारे जैसे परिवारों के लिए अक्सर पहुंच से बाहर होती है”।

ये खबर भी पढ़ें: रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन 140 किमी के प्रोजेक्ट को मंजूरी, SAIL BSP की है रावघाट में लौह अयस्क खदान

पिता किसान और मां घर का संभालती कामकाज

रामशिला नाग अत्यंत साधारण परिवार से आती है। उसके पिता किसान हैं और मां घर का कामकाज संभालती ( गृहणी) है। चार बहनों में सबसे छोटी रामशिला गीदम के पास संचालित छू लो आसमान आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करती है।

ये खबर भी पढ़ें: 20 मई हड़ताल: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, काम नहीं तो वेतन नहीं, नहीं मिलेगी छुट्टी

मैट्रीक परीक्षा में जिले में टॉप करने पर उसकी खुशी इन शब्दों में व्यक्त हुई-“मैं अपनी इस सफलता को अपने शिक्षकों,वार्डनों, सहपाठियों और सबसे बढ़कर अपने परिवार और एनएमडीसी को समर्पित करती हूं। अब मुझे विश्वास है कि मेरे गांव की दूसरी लड़कियां भी सपने देखने की हिम्मत करेंगी”।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मरीज की जान थी खतरे में, पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 40 मिनट में पहुंचाया रायपुर हॉस्पिटल

छू लो आसमान योजना से बदली रामशिला की ज़िंदगी

रामशिला नाग के जीवन में बड़ा बदलाव तब आया, जब उन्होंने NMDC की “छू लो आसमान” योजना में नामांकन लिया। यह विद्यालय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनएमडीसी की सीएसआर पहल के तहत शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य दूरदराज के आदिवासी इलाके के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

ये खबर भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 5वां स्थान प्राप्त कर  BSP CGM की पुत्री सोनाक्षी दास ने रचा शैक्षणिक कीर्तिमान

रामशिला से भेंट हुई उसी आवासीय विद्यालय में, जहां वो रहती और पढ़ती है। रामशिला कहती है- “जब मैं 9वीं कक्षा में ‘छू लो आसमान’ के लिए चयनित हुई, तभी मुझे लगा कि अब चीज़ें बदलेंगी। हमें यहां सब कुछ मिलता है- किताबें, कोचिंग, यहां तक कि यूनिफॉर्म भी। मेरे शिक्षकों ने पहले दिन से मुझ पर विश्वास किया।”

ये खबर भी पढ़ें: अगले माह एरियर्स के साथ नया बेसिक-महंगाई भत्ता का भुगतान होगा शुरू, पढ़ें BSP संयुक्त यूनियन मीटिंग का डिटेल

अबतक 1000 विद्यार्थी हुए लाभान्वित

जिला प्रशासन के सहयोग से वर्ष 2011 से संचालित छू लो आसमान योजना में हर वर्ष 160 विद्यार्थियों का चयन होता है, जिसमें 80 लड़कियां और 80 लड़के शामिल हैं। उन सभी को आवासीय सुविधा, यूनिफॉर्म, शैक्षणिक सहायता और मेंटरशिप प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम से अबतक 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो चुकी हैं। एनएमडीसी इस योजना पर प्रतिवर्ष लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का खर्च वहन करती है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP लाइसेंस-रिटेंशन आवास पर बिग अपडेट: खत्म करें जमानतदार की अनिवार्यता, बढ़ते कब्जे पर भी गुस्सा

दंतेवाड़ा जिले की एक अन्य होनहार छात्रा वाणी साहू भी अपनी सफलता का श्रेय इसी योजना को देती हैं, जिससे यह सिद्द होता है कि एनएमडीसी सचमुच छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: ड्यूटी पहुंचे मजदूर की मौत, नौकरी की मांग पर हंगामा

बोर्ड परीक्षा में स्ट्राईक रेट रहा 100 परसेंट

बताते चले कि इसके अतिरिक्त ‘छू लो आसमान’ पहल के छात्र-छात्राओं ने दसवीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में सौ फीसदी परिणाम लाकर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। गर्व की बात ये है कि जिले के सभी उच्च रैंकिंग हासिल करने वाले छात्र भी इसी विद्यालय से हैं। जैसे आस्था वर्मा और निहारिका पोया ने 95.67 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि तानू साहू ने 95.67 प्रतिशत के साथ छठा और रेशमा बघेल ने 95.67 प्रतिशत लाकर जिले में सातवां पोजिसन पाया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस 2 के चौथे स्टोव का ऑपरेशन शुरू, कोक की खपत और उत्पादन लागत होगी कम

इसी तरह सरस्वती नाग ने आठवां, तमन्ना मानवी ने नौवां रैंक हासिल किया है। इतना ही नहीं, दसवीं बोर्ड में समाज विज्ञान संकाय के 8 छात्रों ने सौ में सौ अंक लाकर इस कार्यक्रम की अकादमिक श्रेष्ठता को रेखांकित किया है।

ये खबर भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: नया भारत आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है, यही है मोदी जी का संकल्प: मनीष पाण्डेय

छात्रों के लिए नई सुबह की किरण

एनएमडीसी के महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री पी. श्याम गर्व से कहते हैं- “रामशिला की कहानी सिर्फ शैक्षणिक सफलता भर नहीं है, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि जब अवसर और संकल्प मिलते हैं, तो क्या कुछ संभव हो सकता है”।
वे आगे बताते हैं- “एनएमडीसी की अन्य शैक्षणिक पहलें- जैसे बालिका शिक्षा योजना, आस्था गुरुकुल, सक्षम आदि छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए आशा और उम्मीद की किरण बन चुकी हैं। इन कार्यक्रमों ने कई परिवारों की जिंदगियां संवारी हैं और आगे भी निखारती रहेंगी”।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेहत से घिनौना मज़ाक, सूअर चाट रहे थाली-प्लेट, आप करते हैं उसी में नाश्ता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: डिप्लोमा इंजीनियर्स से बीएसपी के ईडी वर्क्स ने बोकारो का दिया उदाहरण, कहा…
Next: SAIL का अर्थतंत्र-बिजनेस संवारने हेड हार्डेन रेल पटरी की मांग CITU ने सोमा मंडल से की थी 2022 में, सेल बोर्ड की मुहर

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.