Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी की लेबर प्रोडक्टिविटी 3 गुणा बढ़ी, पर इंसेंटिव वही 35 साल पुराना, पे-पॉकेट बढ़ने से बढ़ेगा मनोबल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी की लेबर प्रोडक्टिविटी 3 गुणा बढ़ी, पर इंसेंटिव वही 35 साल पुराना, पे-पॉकेट बढ़ने से बढ़ेगा मनोबल

05/02/2025 (Last updated: 05/02/2025) 1 minute read
BSP's production increased 3 times, but the incentive is the same 35 years old, increasing pay-pocket will increase morale

इंटक की मांग: इंसेंटिव स्कीम का जल्द किया जाए रिवीजन। 35 सालों में सरकार, मंत्री, चेयरमैन, डीआइसी तक बदलते रहे, पर इंसेंटिव जस का तस।

  • कर्मचारियों को 35 साल पुराने इंसेंटिव से कब मिलेगी निजात, इंटक ने थमाया लेटर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) में 35 वर्ष पुरानी इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन कर बेहतर इंसेंटिव स्कीम बनाने की मांग स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक ने किया है। डायरेक्ट पर्सनल को संबोधित मांग पत्र आइआर विभाग को सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक (Steel Employees Union INTUC) के महासचिव वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सेल के डायरेक्टर पर्सनल के नाम ज्ञापन सौंपा है। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) मे बेहतर इंसेंटिव स्कीम शुरू करने की मांग की है, जिससे भिलाई के कर्मचारी के पे-पॉकेट में वृद्धि हो एवं उनका मनोबल ऊँचा रहे।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, FDI, KYC, कंपनियों के विलय पर वित्त मंत्री की बजट 2025 में बड़ी घोषणाएं

महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध विकाश चंद्रा को सौपें ज्ञापन में इंटक ने मांग करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में लगभग 35 वर्ष पुरानी इंसेंटिव स्कीम चल रही है। सन 1989 में PIS+MPPIS+QR के तहत 1225 रुपए पोटेंशियल के साथ इंसेंटिव स्कीम शुरू की गई। इसमें सन 1991 में APRS के तहत 400 रुपए, सन 1999 में AQRS के तहत 360 रुपए, सन 2001 में APOS के तहत 480 रुपए, एवं सन 2004 में के PEMS तहत 460 रुपए जोड़ते हुए कुल 2925 रुपए पोटेंशियल की स्कीम लागू की गई है

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री की घोषणाओं से भिलाई के व्यापारी गदगद, MSME पर ये बोला चेंबर ऑफ कॉमर्स

यह आज तक चल रही है। यूनियन की मांग है कि इस 35 वर्ष पुराने इंसेंटिव स्कीम (Incentive Scheme) को बदला जाए। जिस समय यह स्कीम लागू हुई थी, उसकी तुलना में आज संयंत्र की लेबर प्रोडक्टिविटी 3 गुना बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऑनलाइन मेडिसिन सिस्टम फेल, उठे सवाल

यूनियन ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों का पे-पॉकेट बढ़ाने एवं उनका मनोबल ऊंचा रखने के लिए जल्द से जल्द इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन किया जाए। यहां के कर्मचारियों के लिए एक ऐसी इंसेंटिव स्कीम (Incentive Scheme) बनाई जाए जो व्यावहारिक हो एवं इसके तहत अधिक से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस

इस दौरान इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस रवि, उपाध्यक्ष अजय कुमार मार्टिन, गिरिराज देशमुख, उप महासचिव शिव शंकर सिंह, अनिमेष पसीने, वरिष्ठ सचिव राजकुमार, ज्ञानेंद्र पांडेय, रेशम राठौर, जीके अग्रवाल एवं प्रबंधन से सहायक महाप्रबंधक रोहित हरित उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: अधिकारियों पर होगी FIR, बेटे को नौकरी देगा बीएसपी, लेटर तैयार,परिवार में कोहराम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मौत पर खुला था राज, BSP के सभी ठेका श्रमिकों का अनिवार्य हो 10 लाख का दुर्घटना बीमा, AWA का दें 3700 रुपए
Next: शहर का हर कोना संजो रहा भिलाई इस्पात संयंत्र, टाउनशिप के चौक और सड़कों का सौंदर्यीकरण

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.