Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Burnpur Mid Town Club Election Results 2026: BMS समर्थित उम्मीदवारों की एकतरफा जीत, इंटक बोला-मारपीट हुई, कराएंगे FIR, पढ़ें रिजल्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Burnpur Mid Town Club Election Results 2026: BMS समर्थित उम्मीदवारों की एकतरफा जीत, इंटक बोला-मारपीट हुई, कराएंगे FIR, पढ़ें रिजल्ट

Azmat ali 12/08/2026 1 minute read
Burnpur Mid Town Club Election Results 2026 BMS-backed candidates win INTUC defeated

2026-28 कार्यकाल के लिए घोषित इस परिणाम ने बर्नपुर मिड टाउन क्लब में BMS समर्थित खेमे की मजबूत स्थिति को सामने ला दिया है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को स्टील प्लांट (ISP) के बर्नपुर मिड टाउन क्लब चुनाव 2026-28 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चुनाव परिणाम में BMS समर्थित प्रोग्रेसिव एलायंस उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला है। इंटक का दॅ ट्रू डेमोक्रेटी एलायंस हार गया। करीब 20 से 24 वोटों से जीत हार का अंतर कई पदों पर दिखा। कुल 27 उम्मीदवारों में 13 उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया है। चुनाव में INTUC समर्थित पैनल को बड़ा झटका लगा है। कर्मचारी संगठन के बीच प्रतिष्ठित माने जाने वाले इस चुनाव में BMS समर्थित उम्मीदवारों ने सभी पदों पर जीत दर्ज की है। एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार था, जो पहले से बीएमएस का सदस्य है। अब क्लब के जनरल सेक्रेटरी बीएमएस के संतोष कुमार झा होंगे।

मिड टाउन क्लब के 389 सदस्यों ने मंगलवार सुबह 11 बजे से मतदान में हिस्सा लिया। मतदान प्रक्रिया के दौरान बीएमएस और इंटक समर्थकों के बीच काफी तनाव भी देखने को मिला। शोर-शराब और विवाद की स्थिति भी बनी रही। सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वोट डाले गए। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू की गई। रात करीब 11 बजे रिजल्ट घोषित किया गया। मिड टाउन क्लब का चुनाव 16 माह पहले ही होना था। लेकिन विवाद के चलते टलता जा रहा था। पूर्व सेक्रेटरी को चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखा गया था। विजयी 13 पदाधिकारियों में निर्दलीय संतोष भी जीत गए।

इंटक के महासचिव विप्लब माझी का कहना है कि मेरे साथ और यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बीएमएस के लोगों ने धक्का-मुक्की की। बाहरी लोगों को बीएमएस लेकर आई थी। मेरे साथ खुद 4 बार धक्का-मुक्की की गई। साक्ष्य के रूप में वीडियो बनाया, उसको डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा था। गर्दन तक मेरी पकड़ी गई। मेरा बाल खींचा गया। पुलिस ने बीच-बचाव किया। इतना विवाद किया कि इंटक के सदस्य वहां से हट गए थे। भाजपा की सरकार है। इसलिए पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई। इंटक यूनियन के पदाधिकारियों की बुधवार को मीटिंग होगी। इसमें विचार-विमर्श और सभी साक्ष्यों को देखने के बाद एफआइआर कराया जाएगा।  वहीं, बीएमएस के महामंत्री संजीत बनर्जी का कहना है कि कर्मचारियों की जीत हुई है। चुनाव तो 16 माह पहले ही होना था, लेकिन कुछ लोग साजिश करके चुनाव नहीं होने दे रहे थे।

इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
संतोष कुमार झा — 192 वोट
मानस कुमार नायक — 214 वोट
राजीव कुमार — 199 वोट
मिथिलेश सिंह आनंद — 206 वोट
शिवेश कुमार — 206 वोट
रामवीर सिंह — 210 वोट
उत्तम सरकार — 219 वोट
राजदेव कुमार — 205 वोट
बिष्णु चरण बेहरा — 194 वोट
देबाब्रता दास — 196 वोट
झंटू मंडल — 196 वोट
पार्थ सारथी दाश — 197 वोट
संतोष नाथू पिंपलाकर — 172 वोट

उत्तम सरकार को मिले सबसे ज्यादा वोट

उत्तम सरकार ने सर्वाधिक 219 वोट हासिल किए। इसके बाद मानस कुमार नायक को 214 और रामवीर सिंह को 210 वोट मिले। मिथिलेश कुमार आनंद और शिवेश कुमार को 206-206 वोट मिले। 11 अगस्त को हुए चुनाव की मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी सरोज कुमार बनर्जी ने परिणाम जारी किया। 2026-28 कार्यकाल के लिए घोषित इस परिणाम ने बर्नपुर मिड टाउन क्लब में BMS समर्थित खेमे की मजबूत स्थिति को सामने ला दिया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP के 3 CGM का ट्रांसफर, कार्यक्षेत्र बदला
Next: Bhilai Steel Plant में मवेशियों व जंगली जानवरों का आतंक: सांड के हमले में जूनियर इंजीनियर घायल, लगा प्लास्टर

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.