Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • State Bank of India के Branch Manager के घर सीबीआई का छापा, हीरा, सोना, चांदी बरामद
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

State Bank of India के Branch Manager के घर सीबीआई का छापा, हीरा, सोना, चांदी बरामद

30/03/2025 1 minute read
CBI raids the house of the branch manager of State Bank of India, diamonds, gold, silver recovered

सीबीआई ने तलाशी के दौरान सोना- 481 ग्राम, हीरा- 11.11 ग्राम और चांदी- 1092.80 ग्राम लगभग बरामद किए गए।

  • बिचौलियों के साथ लेन-देन का विवरण मिला।
  • आभूषणों की खरीद के बिल/चालान जब्त।
  • एक्सप्रेस क्रेडिट से संबंधित दस्तावेज हाथ लगे।
  • कंप्यूटर, मोबाइल फोन और टैबलेट आदि बरादम।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। State Bank of India के Branch Manager को भ्रष्टाचार के आरोप में धर-दबोचा है। तलाश के दौरान हीरा, सोना, चांदी बरामद किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: CBI NEWS: रिश्वतबाज हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल गिरफ्तार

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों पर भारतीय स्टेट बैंक, करीमगंज, असम के तत्कालीन शाखा प्रबंधक और दो बिचौलियों सहित आरोपियों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए। तलाशी के दौरान सोना- 481 ग्राम, हीरा- 11.11 ग्राम और चांदी- 1092.80 ग्राम लगभग बरामद किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: CBI ने PF क्लक को गिरफ्तार किया, क्षेत्रीय आयुक्त CMPF पर भी आरोप, SECL का मामला, 5 लाख मांगा था रिश्वत

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार/रिश्वतखोरी के आरोपों पर भारतीय स्टेट बैंक, रामकृष्णनगर शाखा, करीमगंज, असम के तत्कालीन शाखा प्रबंधक (दोनों मामलों में आरोपी) और दो निजी व्यक्तियों (दोनों मामलों में एक-एक) सहित आरोपियों के खिलाफ 25.03.2025 को दो मामले दर्ज किए।

ये खबर भी पढ़ें: आईटीआई के मुख्य प्रबंधक और बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत 3 लोगों को 4 साल तक की सजा

यह आरोप लगाया गया है कि आरोपी शाखा प्रबंधक ने कुछ बिचौलियों के साथ साजिश करके, अनुचित लाभ/रिश्वत के बदले 2023 से 2024 की अवधि के दौरान विभिन्न अपात्र उधारकर्ताओं को एक्सप्रेस क्रेडिट ऋण वितरित किए, जिन्हें कथित तौर पर दो आरोपी बिचौलियों और अज्ञात अन्य लोगों ने उधारकर्ताओं से वसूला था।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय माउंटेन साईकिलिंग चैंपियनशिप: छत्तीसगढ़ की साईकिलिंग टीम रवाना, बीएसपी ईडी, सेफी चेयरमैन ने बढ़ाया हौसला

सीबीआई द्वारा उक्त आरोपियों के परिसरों में गया (बिहार), हैलाकांडी (असम), सिलचर (असम) में 02 स्थानों सहित 04 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप सिलचर, असम में आरोपी शाखा प्रबंधक के आवासीय परिसर से भारी मात्रा में आभूषण (सोना- 481 ग्राम, हीरा- 11.11 ग्राम और चांदी- 1092.80 ग्राम लगभग) बरामद हुए।

ये खबर भी पढ़ें: माइक्रो एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू, 12 दिनों तक सीखने-सिखाने का दौर

तलाशी के दौरान बिचौलियों के साथ लेन-देन का विवरण, आभूषणों की खरीद के बिल/चालान, एक्सप्रेस क्रेडिट से संबंधित दस्तावेज, कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यानी कंप्यूटर, मोबाइल फोन और टैबलेट आदि के एसएसडी जैसे कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए। जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट से बड़ी खबर: हॉट स्ट्रिप मिल-2 में नई सुविधाओं की सौगात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA ने दी अधिकारियों को विदाई, मैनेजमेंट अफसरों को लाइसेंस पर मकान देने को तैयार
Next: Corruption: जीएसटी रिफंड राशि का 8-10% रिश्वत मांगने वाला सीजीएसटी अधीक्षक 13 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.