Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP OA ने दी अधिकारियों को विदाई, मैनेजमेंट अफसरों को लाइसेंस पर मकान देने को तैयार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA ने दी अधिकारियों को विदाई, मैनेजमेंट अफसरों को लाइसेंस पर मकान देने को तैयार

29/03/2025 (Last updated: 29/03/2025) 1 minute read
BSP OA bid farewell to officers, management ready to give houses to officers on license

बीएसपी प्रबंधन ने ओए के आग्रह पर ईक्यू-01 श्रेणी के मकानों को लाइसेंस में दिये जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान की है।

  • ओए ने उत्कृष्ट योगदान हेतु बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) द्वारा मार्च 2025 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: आईटीआई के मुख्य प्रबंधक और बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत 3 लोगों को 4 साल तक की सजा

इस समारोह सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव परविंदर सिंह सहित कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, सेफी नामिनी अजय कुमार, उपाध्यक्ष तुषार सिंह, सचिव द्वय संजय तिवारी, जे पी शर्मा उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय माउंटेन साईकिलिंग चैंपियनशिप: छत्तीसगढ़ की साईकिलिंग टीम रवाना, बीएसपी ईडी, सेफी चेयरमैन ने बढ़ाया हौसला

इनका हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में सुब्रत हलधर, जीएम इंचार्ज (सीएमएम), आर. राममूर्ति, एजीएम (इंस्पेक्शन), मंजु शुक्ला, एजीएम (एचआर), अरूप राय, एजीएम (ईटीएल), शकीब अहमद खान, सीनियर मैनेजर (आरसीएल), विजय कुमार दामले, मैनेजर (एमडब्ल्यूआरएम) का सम्मान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: माइक्रो एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू, 12 दिनों तक सीखने-सिखाने का दौर

पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट से बड़ी खबर: हॉट स्ट्रिप मिल-2 में नई सुविधाओं की सौगात

यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर

समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है।

ये खबर भी पढ़ें: CBI NEWS: रिश्वतबाज हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल गिरफ्तार

हमारे सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ रहे हैं, हमें अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सानिध्य में रहकर उन के अनुभवों व मार्गदर्शन का लाभ लेना चाहिए। आशा करता हूँ कि भविष्य में भी ये अपनी सेवाएं समाज व प्रदेश के विकास में निरंतर देते रहेंगें।

ये खबर भी पढ़ें: CBI ने PF क्लक को गिरफ्तार किया, क्षेत्रीय आयुक्त CMPF पर भी आरोप, SECL का मामला, 5 लाख मांगा था रिश्वत

ओए अध्यक्ष एनके बंछोर ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने सुझाव संयंत्र की सुरक्षा, उत्पादन, उत्पादकता व अनुरक्षण, टाउनशिप एवं मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु हमें हमेशा देते रहें हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ,Grok ने कहा-Bhilai Steel Plant के पूर्व CEO एम रवि के साथ अन्याय और बने बलि का बकरा

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का मार्ग प्रशस्त करना, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें: BSL NEWS: चेंज ऑफ़ ट्रेड मामले में प्लॉट धारक-लाइसेंसधारी दुकानदार भ्रामक दुष्प्रचार से बचें, 85% तक पहुंचा पट्टा नवीनीकरण दर

ओए अध्यक्ष नरेन्द्र बंछोर ने बताया कि ओए-बीएसपी हमेशा से ही टाउनशिप में खाली मकानों पर हो रहे कब्जों से बीएसपी प्रबंधन, सेल प्रबंधन व इस्पात मंत्रालय से लगातार सेवानिवृत्त कार्मिकों को टाउनशिप में कुछ मकानों को लाइसेंस में देने हेतु चर्चा करता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जे, चोरी, झपटमारी और मौत के मुंहाने पर, सीजीएम सिर्फ दे रहे आश्वासन की घुट्टी

उन्होंने कहा कि अभी तक सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए लाइसेंस पर मकान नहीं दिये गये हैं, ईक्यू-01 श्रेणी के एवं उससे कम श्रेणी के मकानों को सेवानिवृत्त अधिकारियों को लाईसेंस में देने हेतु ओए-बीएसपी पिछले कुछ वर्षों से लगातार प्रयास कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Mahadev Book Online Betting: सीबीआई ने भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र समेत छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में 60 स्थानों पर मारा छापा, साक्ष्य जब्त

बीएसपी प्रबंधन के साथ ओए-बीएसपी की पिछली बैठक में बीएसपी प्रबंधन ने ओए के इस आग्रह को संज्ञान में लेते हुए ईक्यू-01 श्रेणी के कुछ मकानों को लाइसेंस में दिये जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान की है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि 30-35 वर्षों की सेवा संयंत्र में देने वाले कार्मिकों को लाईसेंस पर मकान मिलने से टाउनशिप के मकानों पर बाहरी तत्वों द्वारा कब्जों से मुक्ति मिलेगी व टाउनशिप सुरक्षित रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Durgapur Steel Plant में हंगामा: विरोध-प्रदर्शन, घेराव, सेल कारपोरेट आफिस, डीआइसी को चेतावनी

रिटायर्ड होने वाले अफसरों ने साझा किए अनुभव, महासचिव ने ये कहा…

सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने अनुभवों व यादों को साझा किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: पीबीएस-पीईएम की महिला कर्मचारयों को डाक्टर साहब का खास मंत्र

समारोह के अंत में ओ.ए. महासचिव परविन्दर सिंह सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि अधिकारीगण सेवा में रहकर संयंत्र व सेल को नई उॅचाईयो तक पहुंचाने मे उल्लेखनीय योगदान दिये हैं।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील इंडस्ट्री: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट से बड़ी खबर, जश्न का माहौल

उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों के जीवनसंगिनियों का भी का आभार माना, जिनके पारिवारिक सहयोग से हमारे अधिकारियों को संयंत्र में अपने कर्तव्यों के निवर्हन में आसानी हुई। कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि जितेन्द्र मानिकपुरी ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL इतिहास के टॉप 10 भ्रष्टाचार पर Grok का ये खुलासा

कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधि संतोष सिंह, राकेश सिंह ठाकुर, डीपीएस बरार, एमएआर शरीफ, मिलिंद बंसोड़, बी एस मान, दिवाकर सिरमौर, राजेन्द्र मंत्री एवं सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट को मिले 19 अधिकारी, प्रबंध प्रशिक्षुओं का बीएसएल में इंडक्शन प्रोग्राम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: जॉर्डन में चैंपियनशिप: बीएसपी के डीजीएम राजेंद्र प्रसाद करेंगे मुक्केबाजी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन
Next: State Bank of India के Branch Manager के घर सीबीआई का छापा, हीरा, सोना, चांदी बरामद

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.