Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पालन करे केंद्र सरकार, भिलाई में हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पालन करे केंद्र सरकार, भिलाई में हंगामा

18/02/2024 1 minute read
Central-government-should-follow-Supreme-Courts-decision-on-electoral-bonds-protest-in-Bhilai
  • इसे छुपाने के लिए सरकार ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया और चुनाव आयोग की चेतावनियों को भी दरकिनार कर दिया था, जिनमें इलेक्टोरल बॉन्ड को काला धन और चुनावी भ्रष्टाचार बढ़ाने वाला कहा गया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। वामपंथी संगठनों भाकपा, माकपा तथा भाकपा (माले) लिबरेशन द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को सेल छोटा परिवार चौक बेरोजगार चौक सिविक सेंटर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वामपंथी पार्टियों ने कहा की सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर दिए गए निर्णय की रोशनी में केंद्र सरकार द्वारा अभिलंब कार्यवाही कर इलेक्टोरल बॉन्ड द्वारा उगाई किए गए चंदा को सार्वजनिक किया जाए। किसान एवं मजदूरों के आंदोलन को कुचलने के लिए किया जा रहे हथकंडों पर अभिलंब रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: सेक्टर-3 सामुदायिक भवन अब बना स्टील क्लब व रिक्रिएशन सेंटर, जानिए सुविधाएं

राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदा के बारे में जानने का हक है मतदाताओं को

माकपा दुर्ग के सचिव डीवीएस रेड्डी ने कहा-राजनीतिक पार्टियों को कौन एवं कितना चंदा दे रहा है। यह जानने का भारत के मतदाताओं को पूरा अधिकार है। इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए देसी और विदेशी व्यक्तियों एवं कंपनियों के लिए गुप्त रूप से राजनीतिक दलों को असीमित मात्रा में चंदा देने का प्रावधान किया गया था। यह क्रोनीवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ाने वाले लोकतंत्र के लिए बेहद घातक कार्यवाही थी।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Volleyball Championship 2024: बोकारो से हारा भिलाई स्टील प्लांट, RSP-DSP जीता

सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि यह असंवैधानिक इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से आयी कॉरपोरेट फंडिंग को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक करें। इससे पूंजीवादी कॉर्पोरेट घरानों और भाजपा जो इस स्कीम का सबसे ज्यादा फायदा उठा रही है, के बीच के गठजोड़ पर पड़ा पर्दा उठेगा। एवं देश के मतदाता इसको जान पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना: PMFME पर कार्यशाला 16 फरवरी को, 10 लाख तक अनुदान

राजनीतिक भ्रष्टाचार है इलेक्ट्रोल बांड का खेल

भाकपा (माले) लिबरेशन के सचिव बृजेन्द्र तिवारी ने कहा-साल 2017 के इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से आए राजनीतिक चंदे का अधिकांश भाजपा के पास आया है।

इसे छुपाने के लिए मोदी सरकार ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया और चुनाव आयोग की चेतावनियों को भी दरकिनार कर दिया था, जिनमें इलेक्ट्रोल बांड को काला धन और चुनावी भ्रष्टाचार बढ़ाने वाला कहा गया था। पूरा देश जानता है कि इलेक्ट्रोल बांड चुनाव में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार बढ़ाने का कारण ही नहीं बने हैं, बल्कि संवैधानिक मानदंडों और लोकतंत्र के लिए भी बड़ा खतरा है।

ये खबर भी पढ़ें : Breast Cancer: 23 लाख महिलाओं को स्तन कैंसर, भारत में हर 22 में से 1 को बीमारी

छोटे राजनीतिक पार्टियों को भी खत्म करने पर तुली हुई है केंद्र सरकार

गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को जिन कंपनियों ने अथवा व्यक्तियों ने चंदा दिया है, उस पर आयकर विभाग की छापेमारी करवाई गई और यह तर्क दिया गया कि कहीं यह कंपनियां राजनीतिक दलों को चंदा देकर आयकर से बचने का खेल में तो शामिल नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

कहीं मनी लॉन्ड्रिंग तो नहीं हो रही है? तो यही बात बड़े राजनीतिक दलों को चंदा देने वाले कंपनियों के साथ क्यों नहीं हो रहा है। इस सब के माध्यम से केंद्र सरकार कहीं ना कहीं राज्यों के छोटे राजनीतिक दलों को अपने नियंत्रण में लाना चाहती है अथवा उन्हें हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें : SEFI पदाधिकारी मिले इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से, SAIL, RINL, NMDC, FSNL के विलय, बकाया पेमेंट-प्रमोशन पर सीधी बात

मजदूर एवं किसान आंदोलन पर हमला बंद करें केंद्र सरकार

भाकपा दुर्ग सचिव विनोद कुमार सोनी ने कहा-पिछले 10 साल के राजनीतिक दौर में यदि कोई मजदूर और किसानों से डरता है तो वह मौजूदा केंद्र सरकार है, क्योंकि विश्व का इतिहास गवाह है कि तानाशाह हमेशा मजदूर और किसान की राजनीति से ना केवल दूर रहा है। बल्कि इन वर्गों से भयभीत भी रहा है, क्योंकि इन्हीं वर्गों ने अपने आंदोलन के बूते पर तानाशाहों का सत्ता पलट किया है।

ये खबर भी पढ़ें : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर नीलेंदु कुमार होंगे सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के CMD

हमारा देश का मजदूर एवं किसान वर्ग भी संयुक्त रूप से इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिससे घबराकर देश के प्रतिक्रियावादी पूंजीपत्तियां का प्रतिनिधित्व करने वाली केंद्र सरकार मजदूर किसानों के आंदोलन पर निर्मम हमला करवा रहा है, जिसे अभिलंब बंद किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : हॉकी के फाइनल में RSP ने TATA Steel को 3-2 से हराया, इधर-BSP करेगा SAIL वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2023-24 की मेजबानी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी सी-ऑफ के लिए अवकाश मॉड्यूल में व्यवस्था नहीं, आवेदन कैसे करें
Next: 55 से 200 रुपए तक हर माह कीजिए जमा, किसानों को मिलेगी 3 हजार पेंशन

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.