Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डॉ. उदय, रिज़वी समेत 31 डाक्टरों का सम्मान, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में हुआ गुणगान, पढ़ें नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

डॉ. उदय, रिज़वी समेत 31 डाक्टरों का सम्मान, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में हुआ गुणगान, पढ़ें नाम

Azmat ali 02/07/2026 1 minute read
Ceremony at Sector 9 Hospital 31 Doctors, including Dr Rizvi and Uday Honored

डॉक्टर्स डे 2026 पर सेवा को सलाम: समभाव सामाजिक समिति ने भिलाई व आसपास के 31 चिकित्सकों को सम्मानित किया है।

  • समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा महान चिकित्सक डॉ. विधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
  • भिलाई और आसपास के 31 वरिष्ठ चिकित्सकों को स्मृति-चिह्न, उपहार, पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर समभाव सामाजिक समिति भिलाई की ओर से सेक्टर-9 स्थित जेएलएन अस्पताल (भिलाई इस्पात संयंत्र) के सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भिलाई और आसपास के 31 वरिष्ठ चिकित्सकों को स्मृति-चिह्न, उपहार, पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति उनके समर्पण को सराहा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेक्टर-9 अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार, समभाव सामाजिक समिति के संस्थापक-संरक्षक विमान भट्टाचार्य तथा बीना भट्टाचार्य रहे। अतिथियों एवं समिति के सदस्यों ने एक-एक कर सभी चिकित्सकों का सम्मान किया और उनके प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त की।

समारोह से पहले समिति के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रिज़वी के नेहरू नगर स्थित निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया और चिकित्सा क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध मंच संचालिका एवं समाजसेवी सुमन कनौजे ने किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा महान चिकित्सक डॉ. विधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

वक्ताओं ने कहा कि भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को डॉ. राय की स्मृति में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है और यह दिन चिकित्सा जगत की सेवाओं को सम्मान देने का अवसर है।

समिति के अध्यक्ष पिलेश कुमार ने स्वागत उद्बोधन में समिति की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि डॉक्टर समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी लोगों की सेवा कर मानवता का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया है।

समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ-साथ अन्य प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, डॉ. उदय कुमार, डॉ. पी. मर्सी, डॉ. अन्नपूर्णा, डॉ. नित्य एस. कुजूर, डॉ. अरुण कुमार निकोसे, डॉ. त्रिनाथ दास, डॉ. वी.के. बंसल, डॉ. सम्बिता पांडा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्राची मेने, डॉ. अमित नायक, डॉ. अविनाश अस्थाना, डॉ. संतोष नशीने, डॉ. सोनाली त्रिवेदी, डॉ. धीरज कुमार गुप्ता, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. निशा ठाकुर, डॉ. तनुजा आनंद, डॉ. मनीष देवांगन, डॉ. रघुनन्दन बिसोई, डॉ. सर्वेश प्रधान, डॉ. दीपक कुमार दासमहापात्र और डॉ. विनीता द्विवेदी शामिल रहे।

इसके अलावा डॉ. के. गोपीनाथ, डॉ. अरविंद प्रकाश सावंत, डॉ. टिलेश खुसरो, डॉ. तृप्ति तिवारी तथा डॉ. लीना सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉ. उदय कुमार ने कहा कि चिकित्सक केवल बीमारियों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अपने ज्ञान, सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से समाज में आशा, विश्वास और जीवन का संचार करते हैं। उनका सम्मान करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है।

समारोह के सफल आयोजन में सुनीता पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा। अंत में समभाव सामाजिक समिति के सदस्य कवि गोविंद पाल ने सभी सम्मानित चिकित्सकों, अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार के सहयोग के लिए समिति की ओर से विशेष धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: 21 बीएसपी अधिकारियों के रिटेंशन आवास खाली, 34 मकानों से कब्जेदार बेदखल
Next: AIIMS से पहले छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश का सबसे शानदार हॉस्पिटल हमारा सेक्टर 9 था, बिकने जा रहा, बचा लो…

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.