Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: 21 बीएसपी अधिकारियों के रिटेंशन आवास खाली, 34 मकानों से कब्जेदार बेदखल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: 21 बीएसपी अधिकारियों के रिटेंशन आवास खाली, 34 मकानों से कब्जेदार बेदखल

Azmat ali 02/07/2026 1 minute read
Bhilai Township 21 BSP Officers Retention Quarters Vacated Encroachers Evicted from 34 Houses

महाप्रबन्धक प्रभारी (नगर सेवाएं विभाग) एबी श्रीनिवास के मार्गदर्शन में सहायक महाप्रबन्धक (प्रवर्तन) रेमी थॉमस के नेतृत्व में कार्रवाई।

  • बीएसपी इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट ने जून में भी कब्जेदारों के खिलाफ अभियान को जारी रखा। दर्जनों मकानों को कब्जामुक्त कराया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कब्जेदारों के खिलाफ बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट लगातार कार्रवाई कर रही है। जून में 34 आवास कब्जामुक्त कराया गया। 8 आवासों के लिए सम्पदा न्यायालय द्वारा डिक्री पारित थी। 8 भूखण्डों से अवैध कब्जे हटाए गए, समेकित एरिया 7000 वर्गफीट है। इनमें अधिकांश व्यवसायिक क्षेत्र के थे।

1 दुकान को भी सतत् प्रयासों से अवैध कब्जामुक्त कराया गया। 10 दुकानों, आवासों एवं अन्य भवनों की बिजली आपूर्ति विविध कारणों से विच्छेदित करने में प्रवर्तन टीम ने अहम भूमिका निभाई। 80 आवासों के रिक्तीकरण प्रक्रिया में सिविल अभियांत्रिकी विभाग का सहयोग किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Promotion List Update: 107 डीजीएम बने जनरल मैनेजर, कइयों का ट्रांसफर भी, पढ़ें सभी प्लांट की पूरी लिस्ट

इनके अतिरिक्त रोड एवं ट्रैफिक सुरक्षा के ध्यानार्थ 2 विशेष अभियान चलाए गए। पहले के अन्तर्गत मुख्य मार्ग से 400 अनाधिकृत बैनर पोस्टर्स हटाए गए तथा 5 होर्डिंग स्ट्रक्चर हटाए गए। दूसरे अभियान के अन्तर्गत एक मार्केट एरिया के चौक एवं रोड से अनाधिकृत अतिरिक्त सामग्रियाँ एवं शेड के विस्तार हटाए गए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: 33 डाक्टरों का प्रमोशन, बोकारो के डाक्टर विनोद का भिलाई ट्रांसफर, सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डॉ. नीना, प्रमोद राय, बिसोई, पूजा सियाल, मैसी, दिपाली, हिमानी प्रमोट

टीम की कार्रवाई की खास बात यह रही कि अनाधिकृत कब्जे को खाली करवाने के लिए सतत् प्रभावी काउंसिलिंग एवं समझाईश का रास्ता अपनाया गया। फलस्वरूप इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जून तक 21 बीएसपी अधिकारियों के रिटेंशन आवास रिक्त कराए जा चुके।

ये खबर भी पढ़ें: सीएमओ इंचार्ज डॉ. विनीता द्विवेदी संग 21 अधिकारी रिटायर, BSP OA ने दी खास विदाई, पढ़ें नाम

महाप्रबन्धक प्रभारी (नगर सेवाएँ विभाग) एबी श्रीनिवास के मार्गदर्शन में सहायक महाप्रबन्धक (प्रवर्तन) रेमी थॉमस के नेतृत्व में उप प्रबन्धक ( प्रवर्तन) मुकुन्द दास मानिकपुरी, सहायक प्रबन्धक (प्रवर्तन) देवानन्द चौहान, सम्पदा निरीक्षकों भगवान, रमाकान्त यादव, राममूर्ति,लल्लन सिंह, बलराम शुक्ला,अजय मिश्रा, कुद्बुद्दीन कुरैशी, ज्ञानचन्द जैन, नीरज बाली, राम एवं महिला तथा पुरुष गार्ड्स की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP के 91, DSP के 61 और IISCO Steel Plant Burnpur के 123 अफसरों का प्रमोशन, देखें लिस्ट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant Promotions 2026: आरएसपी के 1085 कर्मचारियों-अधिकारियों का प्रमोशन, जश्न
Next: डॉ. उदय, रिज़वी समेत 31 डाक्टरों का सम्मान, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में हुआ गुणगान, पढ़ें नाम

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.