Suchnaji

CG Election 2023: Durg में करीब 15 सौ मतदान केन्द्र, पोलिंग एजेंट्स पर बड़ी जिम्मेदारी

CG Election 2023: Durg में करीब 15 सौ मतदान केन्द्र, पोलिंग एजेंट्स पर बड़ी जिम्मेदारी
  • दुर्ग जिले में छह विधानसभा सीटें है। इसमें पाटन विधानसभा के लिए दो सौ 46 मतदान केंद्र बनाए गए है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग जिला सहित छत्तीसगढ़ के मैदानी, उत्तरी भागों में 17 नवंबर को चुनाव होगा। विधानसभा चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण की वोटिंग के लिए दुर्ग जिले से मतदान दलों की रवानगी का कारवां भी शुरू हो चुका है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें :  Patan Live: विजय बघेल विकराल टक्कर दे रहे, लेकिन भूपेश से पार पाना…, जोगी का साइलेंट वोट

दुर्ग जिले के अधिकारियों ने बताया कि यहां छह विधानसभा सीटों के लिए कुल एक हजार चार सौ 79 मतदान केंद्र बनाए गए है। इन मतदान केन्द्रों के लिए आज दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम, मानस भवन और दुर्ग के ही साइंस कॉलेज से जरूरी साजो-समानों के साथ टीमें अपने-अपने निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना हुई। 17 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों में मतदान का महती कार्य सम्पन्न करवाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Assembly Elections 2023: BJP का दावा-Bhilai की जनता ने प्रेमप्रकाश पर लगाई मुहर

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के तहत दुर्ग जिले के एक हजार चार सौ 79 (1479) मतदान केंद्र के लिए मतदान दलों को सामग्रियों को वितरित किया गया। मतदान दल मतदान सामग्रियों को अपने साथ लेकर अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं।

 ये खबर भी पढ़ें :  Ahiwara Live: 40 किलोमीटर के अहिवारा और 80 गांवों में अटकी निर्मल कोसरे व कोर्सेवाड़ा की सांस, कांटे की टक्कर

मतदान कर्मी गुरुवार को अपने निर्धारित मतदान केंद्रों में मतदान का कार्य सम्पन्न करवाएंगे। गौरतलब है कि दुर्ग जिले की छह विधानसभाओं और दो आंशिक बेमेतरा और साजा विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान का कार्य सम्पन्न करवाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: पुरुषों के मुकाबले 31 हजार से ज्यादा महिलाएं डालेंगी वोट, 684 थर्ड जेंडर भी

विधानसभा वार देखिए मतदान केन्द्र

गौरतलब है कि दुर्ग जिले में छह विधानसभा सीटें है। इसमें पाटन विधानसभा (Patan Assembly) के लिए दो सौ 46 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसी तरह से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए दो सौ 27 मतदान केंद्र तय किए गए है। दुर्ग शहर विधानसभआ के लिए दो सौ 15 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए है। भिलाई नगर विधानसभा के लिए एक सौ 67 मतदान केंद्र बनाए गए है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो सौ 42 मतदान केंद्र फिक्स किए गए है। जबकि अहिवारा विधानसभा सीट के लिए दो सौ 59 मतदान केंद्र निर्वाचन आयोग द्वारा तय किया गया है। जबकि आंशिक विधानसभा बेमेतरा के लिए 22 मतदान केंद्र और साजा विधानसभा के लिए एक सौ एक मतदान केंद्र बनाए गए है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस 2023 की ताजा खबर: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त हरकत में, रायपुर DLC को सौंपी जांच

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117