Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chattisgarh Breaking: यहां हुआ डबल मर्डर, मां-बेटे को उतारा मौत के घाट, छोटे बेटे की जान खतरे में
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chattisgarh Breaking: यहां हुआ डबल मर्डर, मां-बेटे को उतारा मौत के घाट, छोटे बेटे की जान खतरे में

11/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Chattisgarh-Breaking-Double-murder-here_-mother-and-son-killed_-younger-son_s-life-in-danger

पुलिस की मानें तो घटना तड़के हुई है। हमलावर चार से ज्यादा थे।

सूचनाजी न्यूज, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। राज्य के बस्तर में हत्या हो गई है। बस्तर अंचल के मुख्यालय जगदलपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। मां और बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। जबकि परिवार के अन्य सदस्य पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। जगदलपुर सिटी के बीचों-बीच स्थित एक सूने घर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया हैं। इसमें मां और उसके बेटे की दर्दनाक ढंग से हत्या कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रेनी IAS का VIP नंबर की Car, स्टाफ, केबिन और गनर की डिमांड पर बवाल, सरकार ने किया Transfer

जबकि परिवार के एक अन्य सदस्य को गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है। घायल को पास के हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

हत्याकांड की खबर मिलते ही जगदलपुर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना स्थल पर बस्तर के पुलिस अधीक्षक (SP) शलभ सिन्हा, एडिशनल एसपी और अन्य आला अधिकारी पहुंच चुके है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: EPFO ने लौटाया है 30-35 लाख, मत कीजिए खर्च, आ रही ताजा खबर

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के व्यस्ततम इलाके अनुपमा चौक के पास धमपुरा निवासी गायत्री गुप्ता (50) और उनके बेटे नीलेश गुप्ता (32) की निर्मम हत्या कर दी गई है। जबकि छोटे बेटे नितेश गुप्ता (29) पर भी जानलेवा हमला किया गया है।

लेकिन नितेश को गंभीर अवस्था में जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जबकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: मोदी-EPFO से एलर्जी पर करारा जवाब, पढ़िए रिपोर्ट

पुलिस की मानें तो घटना तड़के हुई 

जानकारी के अनुसार गुप्ता परिवार में तीन लोग ही थे। गुप्ता परिवार का धमपुरा रोड में घर पर ही किराने की शॉप है। गायत्री गुप्ता विधवा थी और दोनों ही बेटे अविवाहित थे। तीनों ही बुधवार को रिश्तेदार के घर शादी समारोह में हिस्सा लेने पनारा पारा गए थे, जहां से देर रात लौटे थे। पुलिस की मानें तो घटना तड़के हुई है। हमलावर चार से ज्यादा थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी जी…! बजट में हो ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 का प्रावधान, शरद पवार से मिले पेंशनभोगी, विपक्ष को दिया मुद्दा
Next: UPSC ने नखरेबाज ट्रेनी IAS पूजा पर कसा शिकंजा, Audi में लालबत्ती, Cast, दिव्यांग सर्टिफिकेट पर विवाद, खतरे में नौकरी

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.