Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: भिलाई स्टील प्लांट के स्कूलों का बेहतरीन रिजल्ट, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: भिलाई स्टील प्लांट के स्कूलों का बेहतरीन रिजल्ट, पढ़ें डिटेल

07/05/2025 1 minute read
Chhattisgarh Board 10th-12th Result 2025: Excellent results of Bhilai Steel Plant schools, read details

भिलाई टाउनशिप एवं माइंस के 3 सीजी बोर्ड स्कूलों से कक्षा दसवीं में 108 छात्र, 12वीं में 2 सीजी बोर्ड स्कूलों से 97 छात्र शामिल हुए।

  • भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 का परिणाम 96.25 प्रतिशत रहा।
  • गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 11 (जीएचएसएस) का परिणाम 64.71 प्रतिशत रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Secondary Education Board) ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024-25 (एचएससी- कक्षा दसवीं) व हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024-25 (Higher Secondary School Certificate Examination 2024-25) (एचएससी- कक्षा दसवीं) के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेहत से घिनौना मज़ाक, सूअर चाट रहे थाली-प्लेट, आप करते हैं उसी में नाश्ता

इन परीक्षाओं में बीएसपी के भिलाई टाउनशिप एवं माइंस (Bhilai Township and Mines) के 3 सीजी बोर्ड स्कूलों से कक्षा दसवीं में 108 छात्र, वहीं कक्षा बारहवीं में 02 सीजी बोर्ड स्कूलों से 97 छात्र शामिल हुए, जिसमें कक्षा दसवीं में 86.11 प्रतिशत विद्यार्थियों ने तथा कक्षा बारहवीं में 90.72 प्रतिषत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

ये खबर भी पढ़ें: गंगा-जमुनी तहज़ीब: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व कार्मिक अतहर अफज़ल ने दान की मंदिर को अपनी जमीन, मुहब्बत का पैगाम

कक्षा दसवीं में बीएसपी हायर सेकेण्डरी स्कूल, हिर्री माइंस के छात्र मुकेष कुमार साहू ने 95.66 प्रतिशत अंकों के साथ सभी बीएसपी स्कूलों में टॉप करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के चंदन यादव ने 91.00 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बीएसपी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-11 से आसीया बानो ने 90.16 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। परीक्षा में भिलाई टाउनशिप एवं माइंस (Bhilai Township and Mines) के 03 स्कूलों से भाग लेने वाले 108 विद्यार्थियों में से 49 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: 43वें बैच के SOT परिवार संग जब मिल-बैठे और फिर….

बारहवीं बोर्ड के परिणाम में भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 की दीपिका साहू (गणित) ने 91.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, शुभम पंडा (वाणिज्य) ने 89.20 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा सनत साव (गणित) ने 85.40 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा में भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) के 02 स्कूलों से 97 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 36 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

ये खबर भी पढ़ें: Labor Day 2025: नौकरी 8 घंटे केवल श्रम कानून की किताबों में, हकीकत में मजदूर कोल्हू का बैल

सीजी बोर्ड के अंतर्गत कक्षा बारहवीं के लिए बीएसपी स्कूलों का स्कूलवार परिणाम इस प्रकार है- भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2 से 80 बच्चे शामिल हुए, जिनका परिणाम 96.25 प्रतिशत रहा। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 11 (जीएचएसएस) से 17 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिनका परिणाम 64.71 प्रतिशत रहा।

ये खबर भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना: 15वीं किश्त में 648 करोड़ जारी, महिलाओं के खिले चेहरे

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सब अलर्ट: भिलाई टाउनशिप में ब्लैक आउट
Next: ऑपरेशन सिंदूर: कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव बोले-भारतीय आर्मी करे पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.