Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद सब अलर्ट: भिलाई टाउनशिप में ब्लैक आउट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सब अलर्ट: भिलाई टाउनशिप में ब्लैक आउट

07/05/2025 (Last updated: 07/05/2025) 1 minute read
Operation Sindoor Alert Black out in Bhilai township
  • अलर्ट सायरन को समझने हेतु संयंत्र द्वारा सोशल मीडिया, वाट्सएप ग्रुप तथा माइक के माध्यम से प्रचार कर जागरूक किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindur) के बाद देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान के अंदर घुसकर भारतीय जाबाजो ने एयर स्ट्राइक किया है। अचानक से बदले हालात को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। खासतौर से भिलाई स्टील प्लांट भी अलर्ट हो गया है। सेक्टर 1 और सेक्टर 9 हॉस्पिटल को छोड़ पूरा सेक्टर एरिया अंधेरे में रहा। 15 मिनट तक ब्लैक आउट रहा।

ये खबर भी पढ़ें: मजदूर दिवस: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों को इंटक ने किया सम्मानित, पढ़ें नाम

बुधवार को मॉक ड्रिल के अंतर्गत जिला कलेक्टर दुर्ग के निर्देशानुसार शाम 7:30 से 7:45 बजे तक पूरे शहर में ब्लैक आउट रहा। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। इस दौरान जनसामान्य को जनरेटर, इन्वर्टर, इमरजेंसी लाइट या मोबाइल टॉर्च इत्यादि अन्य उपकरणों का प्रयोग नहीं किया। सड़कों पर चलने वाले वाहनों को यथास्थान रोककर वाहन की लाइटें भी बंद की गई।

वहीं, कुछ ऐसे लोग भी थे, जो ब्लैक आउट की धज्जियां उड़ा रहे थे। सेक्टर 4 बुधवार मार्केट में सारी लाइट जल रही थीं। दुकानदारी जारी रही। यहां जेनरेटर से लाइट की सप्लाई की जाती है, जिसकी वजह से इन पर कोई नियंत्रण नहीं था। वहीं, सिविक सेंटर में कोचिंग सेंटरों लाइट बंद नहीं थी।

सड़कों पर दोपहिया और चार पहिया चालक लाइट ऑन करके जाते दिखे। कुछ स्थानों पर पुलिस ने मोर्चा संभाला था, जहां ब्लैक आउट सफल नजर आया। भिलाई टाउनशिप में सिर्फ ब्लैक आउट का आह्वान किया गया था। इसलिए भिलाई स्टील प्लांट के मेन गेट, इस्पात भवन और एचआरडी में लाइटें जलती रही, क्योंकि ये टाउनशिप में नहीं माने गए।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में, सीएम साय करेंगे 3 को भूमिपूजन

अलर्ट सायरन को समझने हेतु संयंत्र द्वारा सोशल मीडिया (Social Media), वाट्सएप ग्रुप तथा माइक के माध्यम से प्रचार कर जागरूक किया गया और साथ ही इन सावधानियों का सख्ती से पालन का अनुरोध किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: मजदूर दिवस: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों को इंटक ने किया सम्मानित, पढ़ें नाम

विदित हो कि सुरक्षा को सर्वश्रेष्ठ प्राथमिकता देते हुए सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai STeel plant) के प्रत्येक विभाग में आकस्मिक आपदा से निपटने हेतु प्रोटोकॉल बनाये गए हैं। इस प्रोटोकॉल के जांच हेतु समय-समय पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है और साथ ही इस मॉक ड्रिल की गोपनीयता बनाये रखी जाती है जिससे कि घटना की गंभीरता व प्रोटोकॉल के अनुरूप की जाने वाली कार्यवाही को सही रूप में परखा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के खाते में आया ये अवॉर्ड, मिला पदक

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिकों ने दे दिया अपना खून
Next: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: भिलाई स्टील प्लांट के स्कूलों का बेहतरीन रिजल्ट, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.