Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे के साबरमती वेल्डिंग प्लांट में SAIL BSP ने फिर किया कमाल, यह है ताज़ा खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

रेलवे के साबरमती वेल्डिंग प्लांट में SAIL BSP ने फिर किया कमाल, यह है ताज़ा खबर

31/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSP-again-did-wonders-in-Sabarmati-Welding-Plant-of-Railways-this-is-the-latest-news
  • प्लांट की कमिशनिंग, वेल्डिंग मापदंडों के मानकीकरण और एफबीडब्ल्यूपी साबरमती प्लांट को शुरू करने के लिए बीएसपी और आरडीसीआईएस-रांची तथा सेल के सीएमओ ने मिलकर काम किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) ने जनवरी 2024 में साबरमती, अहमदाबाद स्थित फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (FBWP) से भारतीय रेलवे को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल का दो रेक भेजा है। 6 नवंबर 2023 को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल के पहले रेक भेजे जाने के बाद से अब तक भारतीय रेलवे को कुल छह रेक भेजा जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में प्रवेश करने वाले वाहनों, नंबर प्लेटों की स्कैनिंग अब होगी, CCTV Surveillance System लांच

विदित हो कि भारतीय रेलवे की 260 मीटर लंबे वेल्डेड रेल पैनल की बढ़ती मांग को पूरा करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र ने 13 और 26 मीटर रेल पैनल की वेल्डिंग के लिए साबरमती के फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट सुविधा का उपयोग करने हेतु प्रस्ताव रखा था।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद को दी 173 करोड़ की सौगात

26 दिसंबर, 2022 को भारतीय रेलवे के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया और इसके बाद सेल-बीएसपी ने पश्चिमी रेलवे के साबरमती वेल्डिंग प्लांट का अधिग्रहण कर लिया। प्लांट कमीशनिंग स्टेज पर था और कई चुनौतियों पर काबू पाने के पश्चात, 18 अक्टूबर, 2023 को एफबीडब्ल्यूपी-साबरमती से वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का यूसुफपुर स्टेशन पर अब ठहराव, पटना-सिकंदराबाद स्पेशल चलेगी 29 अप्रैल तक

प्लांट की कमिशनिंग, वेल्डिंग मापदंडों के मानकीकरण और एफबीडब्ल्यूपी साबरमती प्लांट को शुरू करने के लिए बीएसपी और आरडीसीआईएस-रांची तथा सेल के सीएमओ ने मिलकर काम किया।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशन की ताजा खबर: पेंशनर्स आइटी रिटर्न नहीं करते दाखिल, परिवार औसत आय का 10 गुना पाने से वंचित

साबरमती में एफबीडब्ल्यूपी सुविधाओं का उपयोग करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) और रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल (आरएसएम) से लांग रेल पैनल आपूर्ति की मात्रा में वृद्धि की गई है। उल्लेखनीय है कि एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती में वेल्डिंग के लिए इनपुट रेल की आपूर्ति बीएसपी के रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का यूसुफपुर स्टेशन पर अब ठहराव, पटना-सिकंदराबाद स्पेशल चलेगी 29 अप्रैल तक

साबरमती, स्थित फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (FBWP) की कमिशनिंग, स्थिरता से लेकर 260 मीटर लंबे रेल वेल्डेड रेल पैनल डिस्पैच की उपलब्धि न केवल भारतीय रेलवे की रेल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सेल-बीएसपी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, बल्कि देश की रेल विनिर्माण क्षमताओं में प्रगति का भी प्रतीक है। यह सेल और भारतीय रेलवे के बीच आपसी सहयोग को भी दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: कोक ओवन के इन कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ताजा खबर: ईपीएस 95 पेंशन 7500 रुपए न होने पर अब भूख हड़ताल होने जा रही शुरू
Next: Chhattisgarh Naxalite Attack: शहीद जवानों को आखिरी सलामी देने पहुंचे सीएम, पार्थिव शरीर घर के लिए रवाना

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.