Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh Police: उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत परेड, दिखा माटी का कर्ज चुकाने का जज्बा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Chhattisgarh Police: उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत परेड, दिखा माटी का कर्ज चुकाने का जज्बा

18/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Convocation-parade-of-Deputy-Superintendents-of-Police-the-spirit-of-repaying-the-debt-of-soil
  • दीक्षांत परेड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। कहा-दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में उप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें बैच के दीक्षांत परेड दीक्षांत में सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है, प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हर दिन आपने कुछ न कुछ नया सीखा है। आपने पुलिस विभाग को सेवा के लिए चुना है, यह सराहनीय है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत डीएसपी के बारहवें बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण लेकर अकादमी से जाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। चंदखुरी में बारहवें बैच के 25 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। मंगलवार को सुबह 9.00 बजे मुख्यमंत्री बघेल दीक्षांत समारोह मे शामिल हुए और परेड की सलामी ली।

सलामी के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने परेड का निरीक्षण किया। दीक्षांत परेड समारोह में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के साथ पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित हुए। परेड के मार्च पास्ट के बाद निदेशक, पुलिस अकादमी रतन लाल डांगी ने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया और प्रतिवेदन का वाचन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा राज्य लगातार प्रगति कर रहा है,राज्य के नक्सली हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से भी अब अच्छे संकेत आने लगे है और यह सब पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली व मुस्तैदी से संभव हुआ है। विभाग के अधिकारियों ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से जो सकारात्मक स्थिति निर्मित की है, उसे नए अधिकारियों को और आगे बढ़ाना है व समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में सद्भावना पूर्ण व्यवहार और समाधान का नजरिया होना चाहिए। पुलिस में युवा केवल आजीविका के लिए नहीं, अपनी माटी का कर्ज चुकाने की भावना के साथ आते हैं। जब पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तभी हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिस अधिकारी नवाचार के प्रति जागरूक रहते हुए नई तकनीकों को अपनाने के लिए तत्पर रहें व नवाचार के माध्यम से समाज को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करें। पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों को विषम परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। राज्य सरकार उनके परिजनों को सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान अधिकारी सदैव पुलिस आचरण संहिता के प्रावधानों का ध्यान रखें और उन पर अमल करने का प्रयास करें।

दीक्षांत समारोह के मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल की अगुवाई में हमारा प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और हम तरक्की की राह पर अग्रसर हैं। उन्होंने नए पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये अवसर हर किसी के मन में उत्साह जागृत करता है और आज दीक्षांत हासिल करने के बाद ये अधिकारी इस योग्य हो गए हैं कि चुनौतियों को स्वीकार कर सकते हैं। ताम्रध्वज साहू ने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपनी सेवाएं देने के लिए पुलिस विभाग को चुनने पर उन्हें बधाई दी।

श्री साहू ने कहा कि हमारा राज्य लगातार प्रगति कर रहा है और पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों की कठोर मेहनत से अब नक्सली हिंसा वाले इलाकों से भी सकारात्मक माहौल निर्मित हुआ है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मैडम SAIL कार्मिकों के 39 माह के बकाया एरियर का फैसला कर जाइए, मिलेगी खूब दुआएं, अन्यथा सोशल मीडिया पर लोग…
Next: सोमा मंडल को BWU का रिमांडर लेटर: चेयरमैन मैडम जाते-जाते SAIL कर्मचारियों का 20 लाख का मेडिक्लेम करा जाइए, ये आपके हाथ में है…

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.