Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ पुलिस: भिलाई में लगी जन मित्र योजना अभियान की चौपाल, पढ़ें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ पुलिस: भिलाई में लगी जन मित्र योजना अभियान की चौपाल, पढ़ें

Azmat ali 26/04/2026
Chhattisgarh Police Jan Mitra Yojana Campaign held in Bhilai Read

भिलाई नगर के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत नागरिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी साझा की।

  • भिलाई नगर के थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा व बाल अपराध, पुलिस सहायता टोल फ्री नंबर की जानकारी साझा की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित जन मित्र योजना अभियान के तहत थाना भिलाई नगर द्वारा हॉस्पिटल सेक्टर भिलाई मे एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भिलाई नगर के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य, आम जनता के बीच भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत नागरिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी साझा की। सामाजिक सुरक्षा को अत्यंत प्रभावी और कारगार बनाए जाने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा, बाल यौन शोषण, सुरक्षित ट्रैफिक, साइबर क्राइम आदि महत्वपूर्ण विषयों पर क़ानूनी मदद और अपराध की रोकथाम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।

पुलिस और आम जन के बीच बेहतर सामंजस्य और कम्युनिटी पुलिसिंग की महत्ता को भी अन्य विषयों के साथ साझा किया। नगर पालिका निगम भिलाई के प्रभारी मेयर इन काउंसिल सीजू एंथोनी ने इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम मे विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस हमारी रक्षक है, जिस प्रकार सेना की वजह से हमारे सरहद सुरक्षित हैं और हम सुरक्षित जीवन जीते हैं।

उसी प्रकार पुलिस की मुस्तैदी से हम चैन की नींद सो पाते हैं, क्योकि हमारी पुलिस सजग और मुस्तैद है। पुलिस हमारी मित्र है। अपराधों की रोकथाम एव नागरिक अधिकार के रक्षा प्रहरी के रूप मे पुलिस योगदान की सराहना की। भिलाई नगर के थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा व बाल अपराध होने पर पुलिस सहायता टोल फ्री नंबर की जानकारी आम लोगों से साझा की।

आम नागरिकों को पुलिस मित्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मादिगा समाज के जी. अरुण ने आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एम सैमुअल, ऍम जैकी, जय साहू, आदि हॉस्पिटल सेक्टर के सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Suchnaji.Com खबर का असर: न्यूज़ आते ही पानी बर्बादी रोकने सुबह से जुटा बीएसपी का अमला
Next: बोकारो स्टील प्लांट: छंटनी के खिलाफ विस्थापित गांवों तक बाइक रैली, भड़का गुस्सा

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.