Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh Weather: बेतहाशा गर्मी के बीच प्रदेश का बदला मौसम, छाए बादल, यहां बारिश की संभावना
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh Weather: बेतहाशा गर्मी के बीच प्रदेश का बदला मौसम, छाए बादल, यहां बारिश की संभावना

06/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarh-Weather-Weather-of-the-state-changed-amidst-extreme-heat-cloudy-possibility-of-rain-here
  • सोमवार को तेज धूप से लोग महसूस कर रहे थोड़ी राहत

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश में पड़ रही तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे है। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए है, जहां धूप भी है तो वहां तपिश मामूली स्तर पर कम है। मौसम विभाग आगामी कुछ घंटे में बारिश की संभावना जता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: ड्यूटी से गायब रहने वाला Bhilai Steel Plant का श्रमिक नेता बर्खास्त, गेट पास जब्त

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के मैदानी इलाकों में छह मई को आंशिक रूप से बादल छाए हुए है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की कमी देखी जा रही है। राज्य के कुछ इलाकों में मामूली बारिश होने के संकेत है।

ये खबर भी पढ़ें : स्टील सिटी, BSP कर्मचारी, निजीकरण, बकाया SAIL एरियर और State Capital Region पर पढ़ें Vijay Baghel का Interview

वेदर एक्सपर्ट्स की मानें तो छह मई को रायपुर, दुर्ग और आसपास आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगें। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना भी जताई गई है। प्रदेश के एक-दो इलाकों में मामूली बारिश के संकेत भी दिए गए है, जबकि एक-दो इलाकों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने के भी संकेत दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : स्टील सिटी, BSP कर्मचारी, निजीकरण, बकाया SAIL एरियर और State Capital Region पर पढ़ें Vijay Baghel का Interview

आगामी 48 घंटे दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर डिविजन के कुछ जिलों में मैक्सिमम टेम्परेचर 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के संकेत दिए गए है। इसके बाद एक से तीन डिग्री तक तापमान में कमी होने के संकेत दिए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : इससे खत्म हो जाएगी आपकी EPFO सदस्यता, ऐसे बढ़ाएं EPF का पैसा, 86 लाख तक आएगा एकाउंट में

इसी बीच रविवार को दुर्ग, भिलाई, रायपुर और आसपास मौसम बेहद गर्म रहा। लोग गर्मी से हलाकान होते रहे। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग संभाग के बेमेतरा में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान सरगुजा संभाग के सबसे उत्तरी जिले बलरामपुर में 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : SEFI चेयरमैन व BSP OA अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर के परिवार में शोक, अंतिम संस्कार अब शाम 4 बजे

बन रहा सिस्टम

मराठवाड़ा और तमिलनाडु के निकट बन रहे पश्चिमी विक्षोभ और एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विस्तार ले रहा है। इसके चलते राज्य में सोमवार को एक-दो इलाकों पर मामूली बारिश होने और गरज-चमक के साथ थोड़ी बारिश होने के संकेत दिए जा रहे हैं। दूसरी ओर एक-दो इलाकों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने के संकेत भी दिए जा रहे हैं। इस बीच राज्य के अधिकतम तापमान में निरंतर बढ़ोत्तरी बरकरार रहने की प्रबल संभावना हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी बिजली की आंख-मिचौली से परेशान, सीजीएम के पास पहुंचा BIDU

औसत से ज्यादा अधिकतम तापमान

वेदर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट पर नजर डाले तो राज्य के कई इलाके में मैक्सिमम टेम्परेचर औसत से एक से तीन डिग्री तक ज्यादा बना हुआ हैं। पेंड्रा रोड में यह सबसे ज्यादा तीन डिग्री, बस्तर के जगदलपुर में दो डिग्री, जबकि दुर्ग, अंबिकापुर और राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट इलाके में एक-एक डिग्री ज्यादा हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी बिजली की आंख-मिचौली से परेशान, सीजीएम के पास पहुंचा BIDU

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो जनरल हॉस्पिटल: पहली बार दूरबीन विधि से घुटने का ऑपरेशन, लाइव टेलीकास्ट
Next: Third Phase Lok Sabha Election 2024: Chhattisgarh की 7 सीट पर वोटिंग, 15 प्वॉइंट्स से समझिए इलेक्शन के इंपॉर्टेंट फैक्टर्स

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.