Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP ठेका श्रमिकों के बच्चे पाएंगे उच्च शिक्षा के लिए 10 हजार तक, प्रोत्साहन मेरिट अवार्ड के लिए कीजिए आवेदन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP ठेका श्रमिकों के बच्चे पाएंगे उच्च शिक्षा के लिए 10 हजार तक, प्रोत्साहन मेरिट अवार्ड के लिए कीजिए आवेदन

20/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Children-of-BSP-contract-workers-will-get-up-to-Rs-10000-for-higher-education-apply-for-protsahan-merit-award
  • ‘प्रोत्साहन’ मेरिट अवार्ड प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) द्वारा ठेका श्रमिकों के बच्चों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘प्रोत्साहन’ मेरिट अवार्ड योजना लागू की गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों के बच्चों को सत्र 2022-23 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए ‘प्रोत्साहन’ मेरिट अवार्ड प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 है।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट: Bhilai Township में बिजली सप्लाई रहेगी बंद, पढ़िए पूरा शेड्यूल

‘प्रोत्साहन’ योजना के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में कार्यरत ठेका श्रमिक के पुत्र/पुत्री जिन्होंने सत्र 2022-23 में कक्षा 8वी, 10वीं एवं 12वी उत्तीर्ण किया है, वे ‘प्रोत्साहन’ मेरिट अवार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : इंटर स्टील प्लांट कबड्डी चैंपियनशिप 2024: बोकारो में भिलाई स्टील प्लांट को मिली जीत

इस प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाने के लिए ठेका श्रमिकों के पाल्य ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ अथवा रशियन काम्पलेक्स सेक्टर-07 स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग से आवेदन प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप जमा करें।

इस प्रोत्साहन योजना के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में कार्यरत ऐसे ठेका श्रमिक जिन्होंने 01 जुलाई 2023 से पिछले दो वर्ष में (अर्थात 01 जुलाई 2021 से 30 जून 2023 तक) कम से कम 03 माह की अवधि का कार्य पूर्ण किया हो, उनके बच्चे इसके लिए पात्र होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में Apex Committee Meeting, पढ़िए डिटेल

पुरस्कार तीन श्रेणियों में

यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा। तीनों श्रेणियों में 50-50 मेरिट अवार्ड दिया जाएगा। 50 चयनित 8वीं उत्तीर्ण छात्रों को 5,000 रूपये प्रति छात्र, 50 चयनित 10वीं उत्तीर्ण छात्रों को 8,000 रूपये तथा 50 चयनित 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को 10,000 रूपये की पुरस्कार राशि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा प्रदान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Crime News: भिलाई के सेक्टर 1 में युवक पर कटर से जानलेवा हमला

आवेदन पत्र, कार्मिक (ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ) द्वारा सत्यापित किए जाने के पश्चात आवश्यक दस्तावेज सहित रशियन काम्पलेक्स सेक्टर 07 स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग में जमा करें। दिनांक 30 अप्रैल 2024 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल प्रोडक्शन

जानिए आवेदन करने की प्रक्रिया

ठेका श्रमिक तथा विद्यार्थी के आधार कार्ड की स्वयं द्वारा सत्यापित प्रति, संबंधित कक्षा (8वीं/10वीं/12वीं) तथा पूर्व वर्ष की अंकसूची की शाला प्रमुख द्वारा सत्यापित प्रति, छात्र के खाते का विवरण तथा ठेका श्रमिक का घोषणा पत्र आवेदन प्रारूप के साथ संलग्न कर ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ में प्रस्तुत करें।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: महिला कर्मचारियों का कॅरियर संवारने आई ‘शक्ति आन्या’

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के खाते में पहली बार मार्च में आएगा पैसा
Next: BSP Workers Union की पहल पर मॉड्यूल की व्यवस्था, कीजिए श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी सी-ऑफ का आवेदन

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.