Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL का अर्थतंत्र-बिजनेस संवारने हेड हार्डेन रेल पटरी की मांग CITU ने सोमा मंडल से की थी 2022 में, सेल बोर्ड की मुहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL का अर्थतंत्र-बिजनेस संवारने हेड हार्डेन रेल पटरी की मांग CITU ने सोमा मंडल से की थी 2022 में, सेल बोर्ड की मुहर

13/05/2025 (Last updated: 13/05/2025) 1 minute read
CITU had demanded head hardened rail track to improve economy and business from SAIL Chairman Soma Mandal by 2022, SAIL Board approved it

मालगाड़ी अभी 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से दौड़ती है,जिसकी रफ्तार बढ़कर 100 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी।

  • भिलाई स्टील प्लांट की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने कहा 28.10.2022 को तत्कालीन सेल अध्यक्ष सोमा मंडल को भिलाई में सौंपा था मांग पत्र।
  • लगभग 4 से 5 साल के अंदर भिलाई में नया यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल दिखने की संभावना जाहिर की जा रही।
  • 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यात्री गाड़ियां 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कर्मचारी यूनियन सीटू (CITU) की बड़ी मांग पर सेल बोर्ड ने मुहर लगाई है। इससे न सिर्फ सेल का कारोबार बढ़ेगा। कर्मचारियों की उम्मीदों को भी पंख लग सकेगा। हेड हार्डेन रेल (Head Hardened Rail) की मांग सीटू ने सबसे पहले की थी। साल 2022 में आवाज उठाई थी। इसके बाद सेल प्रबंधन के साथ हर बैठक में मुद्दा उठाते रहने का असर दिखा है।

ये खबर भी पढ़ें: BSL DIC कर्मचारियों से सेल्फ डेवलपमेंट, बेस्ट प्रैक्टिसेज, डिजिटलाइजेशन और AI पर रूबरू

सीटू के महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने बताया हेड हार्डेन रेल के बारे में सेल अध्यक्ष के साथ 28.10.2022 को हुए संयुक्त बैठक में सीटू ने सवाल उठाया था कि था हेड हार्डेन रेल के मामले में भिलाई इस्पात संयंत्र की क्या तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट को नई सौगात दी बीएसपी के भावी डायरेक्टर इंचार्ज ने, पढ़ें

ज्ञात हो कि भारतीय रेलवे ने यह स्पष्ट कर दिया था कि भविष्य में वे हेड हार्डेन रेल ही खरीदेगी। यदि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के यूआरएम में उक्त रेल का निर्माण किया जाता है, तो उत्पादन एक तिहाई हो जाएगा। ऐसी परिस्थिति में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) को हेड हार्डेन रेल उत्पादन को ध्यान में रखते हुए विस्तार एवं आधुनिकीकरण करना होगा। प्रबंधन की ओर से यह जवाब दिया गया था कि यदि रेलवे से हमें आर्डर का आश्वासन मिले तो हम निश्चित रूप से इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो इस्पात संयंत्र में रोको-टोको अभियान, धरे गए कर्मचारी-अधिकारी

सीटू हर मंच पर उठा रहा था हेड हार्डेन रेल का मुद्दा

सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी के मुताबिक भारतीय रेलवे द्वारा सेल प्रबंधन को लिखे पत्र का अध्ययन के पश्चात सीटू उच्च प्रबंधन के साथ होने वाले हर बैठक में हेड हार्डेन रेल बनाने के लिए आवश्यक तैयारी के संदर्भ में सवाल उठता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन 140 किमी के प्रोजेक्ट को मंजूरी, SAIL BSP की है रावघाट में लौह अयस्क खदान

हाल ही में कार्यपालक निदेशक संकार्य एवं भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के डायरेक्टर इंचार्ज के साथ अप्रैल में हुई बैठक के दौरान इस मुद्दे को उठाया था जिस पर दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि 29 अप्रैल को होने वाले सेल बोर्ड की बैठक में इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लाने के पक्ष में कार्य कर रहे हैं। जल्द ही इसके नतीजे सामने आएंगे एवं उनके कहे अनुसार नतीजा सबके सामने है। लगभग 4 से 5 साल के अंदर भिलाई में नया यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल दिखने लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें: 20 मई हड़ताल: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, काम नहीं तो वेतन नहीं, नहीं मिलेगी छुट्टी

नए यूनिवर्सल रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल के लिए सीटू ने दी बधाई

नए रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल भिलाई इस्पात संयंत्र को मिलने पर सीटू ने सेल प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए भिलाई प्रबंधन एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के श्रमिक बिरादरी को बधाई दी है, क्योंकि यह नया यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल के भिलाई इस्पात संयंत्र को मिलने अथवा न मिलने की अटकलें तेज थी। इसी बीच नए यूनिवर्सल रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल को भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थापित करने के संबंध में स्टेज 1 अनुमोदन मिला है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मरीज की जान थी खतरे में, पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 40 मिनट में पहुंचाया रायपुर हॉस्पिटल

भारतीय रेलवे के इतिहास में नया अध्याय जोड़ेगा हीट ट्रीटेड रेल

सीटू के सहायक महासचिव टी जोगा राव ने कहा कि हीट ट्रीटेड हेड हार्डेन रेल आने से भारतीय रेलवे की दिशा एवं दशा में आमूल चूल परिवर्तन आएगा। हीट ट्रीटेड रेल के आने से पटरी पर मालगाड़ी द्वारा वजन ले जाने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 5वां स्थान प्राप्त कर  BSP CGM की पुत्री सोनाक्षी दास ने रचा शैक्षणिक कीर्तिमान

120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यात्री गाड़ियां 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन पटरीयो पर दौड़ेगी। मालगाड़ी अभी 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से दौड़ती है,जिसकी रफ्तार बढ़कर 100 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगा। इन परिवर्तनों से भारतीय रेलवे में नई क्रांति आना तय है।

ये खबर भी पढ़ें: अगले माह एरियर्स के साथ नया बेसिक-महंगाई भत्ता का भुगतान होगा शुरू, पढ़ें BSP संयुक्त यूनियन मीटिंग का डिटेल

दशको तक रहेगा भिलाई का भविष्य सुरक्षित

यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल आने से भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) का भविष्य तो सुरक्षित होगा। इसी के साथ संयंत्र का मुनाफा एवं उत्पादन की क्षमता में भी वृद्धि होगी, क्योंकि हीट ट्रीटेड रेल देश का भविष्य है और उसका निर्माण भिलाई इस्पात संयंत्र करने जा रहा है इसीलिए दशको को तक भिलाई का भविष्य सुरक्षित रहना तय है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP लाइसेंस-रिटेंशन आवास पर बिग अपडेट: खत्म करें जमानतदार की अनिवार्यता, बढ़ते कब्जे पर भी गुस्सा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC का साथ मिलने से दंतेवाड़ा की रमशिला 10वीं बोर्ड परीक्षा में ला सकी 600 में से 587 अंक, अब IIT का ख्वाब
Next: Bhilai Steel Plant: भिलाई नगर स्टेशन अवैध बस्ती के 400 कटियामारों पर एक्शन, कटे कनेक्शन, हंगामा

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.