Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CITU के आरोप-Suchnaji.com की खबर का असर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में अब ढिलाई नहीं, BSP बना रहा रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CITU के आरोप-Suchnaji.com की खबर का असर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में अब ढिलाई नहीं, BSP बना रहा रिकॉर्ड

25/04/2025 (Last updated: 25/04/2025) 1 minute read
CITU's allegations-Suchnaji.com's news impact: No more laxity in birth-death certificates, BSP is making records

Suchnaji.com ने 7 अप्रैल की शाम को सीटू के आरोपों पर आधारित खबर प्रसारित किया था। केके यादव के एक्शन से विभाग सक्रिय।

  • टीएसडी-जन्म मृत्यु अनुभाग के कर्मियों ने रिकॉर्ड संख्या में प्रमाण पत्र बनाकर किया प्रशंसनीय कार्य। विभागीय कार्मिकों की तारीफ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Suchnaji.com ने 7 अप्रैल की शाम को सीटू के आरोपों पर आधारित खबर ‘Bhilai Steel Plant का जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय तोड़ रहा दम, 700 केस पेंडिंग, CGM को फुर्सत नहीं, ED से शिकायत’ शीर्षक से प्रसारित किया था।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के स्टील कारोबारी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम साय ने दिया कंधा

इस पर विभाग के मुखिया केके यादव एक्शन में आए। रात में ही विभाग का ताला खुलवाया और जांच-पड़ताल की। आरोपों को कुछ हद तक गलत बताया। लेकिन, सक्रियता का यह असर हुआ कि अब कार्मिक सक्रिय हो गए। काम की रफ्तार बढ़ गई है। निश्चित रूप से सीटू के आरोप और सूचनाजी.कॉम की खबर का असर इसे माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: रंग के आधार पर फटाफट कर रहे अनफिट मकान को फिट और फिट को अनफिट

विभाग का कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) के अंतर्गत जन स्वास्थ्य विभाग के जन्म मृत्यु अनुभाग द्वारा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर 9 (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Centre, Sector 9) में भर्ती मरीजों में होने वाले जन्म और मृत्यु को दर्ज कर जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई के 5 अधिकारी व 1 कर्मचारी को मिला शाबाश पुरस्कार

इसी कड़ी में जन्म मृत्यु अनुभाग के कर्मियों ने 24 अप्रैल 2025 को 24 घंटे में कुल 100 जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर रिकॉर्ड बनाया है। इस प्रशंसनीय कार्य पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता ने जन्म मृत्यु कार्यालय व पीएचडी विभाग के कार्मिको को बधाई दी व उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कार्मिकों को जन्म/मृत्यु को दर्ज करने की त्वरित कार्यवाही करते हुए भविष्य में भी इसी गति से कार्य करने और समय पर प्रमाण पत्र जारी करने हेतु प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिक 25 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन, उत्पादन में 70% योगदान, प्रबंधन नहीं कर रहा समस्या समाधान

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र से जन्म और मृत्यु के प्राप्त रिकॉर्ड के आधार पर जन स्वास्थ्य विभाग के जन्म मृत्यु अनुभाग द्वारा वर्ष भर में लगभग 2000 जन्म प्रमाण पत्र तथा लगभग 1500 मृत्यु प्रमाणपत्र बनाये जाते है। जिन्हें बनाने का कार्य पीएचडी कार्यालय द्वारा निःशुल्क किया जाता है। इसके पूर्व कोरोना काल के दौरान 24 घंटे में कुल 83 प्रमाण पत्र बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में Green Heaven Garden, DIC-ED के पड़े कदम

जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्ट्रार जनरल ऑफ़ इंडिया, छत्तीसगढ़ वित्त योजना आर्थिक अवैम सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी पोर्टल के माध्यम से बनाया जाता है, जिसमें समस्त आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अटैच किया जाता है तथा डिजिटल प्रमाण पत्र द्विभाषी रूप से हिंदी व अंग्रेजी में जारी किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: प्रेम प्रकाश पांडेय का बड़ा बयान, स्टील कारोबारी की मौत से बड़ा झटका

महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) केके यादव ने 23 अप्रैल 2025 को पीएचडी जन्म मृत्यु कार्यालय का निरीक्षण कर रिकार्ड्स की जांच की तथा कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिया और सभी कार्मिकों को 24 घंटे में 100 प्रमाणपत्र जारी करने के अनुकरणीय कार्य हेतु बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम-हायर पेंशन चाहिए तो भेजिए EPFO, श्रम मंत्री, PMO को लेटर, ये है फॉर्मेट

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जन्म/मृत्यु प्रमाणपत्र एक अत्यावश्यक दस्तावेज है तथा समस्त अन्य सहायक दस्तावेज होने पर प्रमाण पत्र तीन दिनों के भीतर जारी करें तथा दूसरे जिलों या प्रदेश से आने वाले व्यक्तियों के समग्र दस्तावेज पर्याप्त तथा सही हो तो उसी दिवस कार्यालयीन अवधि में प्रमाण पत्र जारी करने का प्रयास करें।

ये खबर भी पढ़ें: CG Big News: सीएमएआई के साथ एमओयू साइन, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़

और यदि किसी प्रकार का नाम परिवर्तन हो, या दस्तावेज की कमी हो, तो तत्काल उन्हें उक्त विषय पर सूचित करें। उन्होंने कहा कि लोगों से व्यवहार संयमित रखें, व्यवहार कुशल रहे, किसी प्रकार का बैक लाग नहीं होने दें। विगत कुछ दिनों से सिस्टम में खराबी के कारण कार्य में उत्पन्न व्यवधान को श्री के के यादव ने बहाल कराकर कार्य को सुचारू गति से जारी रखने का आदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें: संविधान बचाओ रैली-सम्मेलन: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे भिलाई बौद्ध विहार, लिया तैयारियों का जायजा

निरिक्षण के दौरान उप प्रबंधक (इनफ़ोर्समेंट) मिलिंद बंसोड व सहायक प्रबंधक (पीएचडी) मुकुंद दास मानिकपुरी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल को मिली नई सौगात, डीआइसी ने काटा फीता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली स्थगित, पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आज शाम कैंडिल मार्च
Next: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जोरा मॉल तैयार, आपका इंतजार, सीएम साय ने काटा फीता

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.