Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोल इंडिया न्यूज: SECL में पहली बार XLRI जमशेदपुर के साथ श्रम कानून पर खास इवेंट
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

कोल इंडिया न्यूज: SECL में पहली बार XLRI जमशेदपुर के साथ श्रम कानून पर खास इवेंट

20/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Coal-India-News-Special-training-on-labor-law-for-the-first-time-in-SECL-in-collaboration-with-XLRI-Jamshedpur
  • सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने टेक्निकल कम्पीटेन्स, मैनेजीरियल कम्पीटेन्स, एवं लीगल प्रूडेंस पर दिया ज़ोर।
  • निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने बदलते कॉर्पोरेट परिदृश्य में नॉलेज अपडेशन के महत्व पर दिया बल।

सूचनाजी न्यूज, बिलासपुर। कोल इंडिया के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-एसईसीएल (Coal India’s South Eastern Coalfields Limited-SECL) में कार्मिक क्षेत्र में क्षमता निर्माण के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय एचआर दिवस के अवसर पर बड़ा फैसला लिया गया है। एसईसीएल इन्दिरा विहार स्थित प्रबंधन विकास संस्थान (MDI) में श्रम कानून विषय पर 6-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह वर्कशॉप ज़ेवियर लेबर रिलेशन्स इंस्टीट्यूट (XLRI) जमशेदपुर (Workshop Xavier Labor Relations Institute (XLRI) Jamshedpur) के जाने-माने प्रोफेसर एवं श्रम कानून विशेषज्ञ डॉ प्रमोद कुमार पाढ़ी द्वारा ली जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant को मिला AI इनोवेशन के लिए Productivity Excellence Award 2024

कार्यक्रम का उदघाटन सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास, एक्सएलआरआई फ़ैकल्टी डॉ प्रमोद कुमार पाढ़ी एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

अपने उद्बोधन में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि एक अच्छे मैनेजर के पास टेक्निकल कम्पीटेन्स, मैनेजीरियल कम्पीटेन्स, एवं लीगल प्रूडेंस होना बहुत ज़रूरी है और तभी हम अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने एसईसीएल में कर्मियों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गईं विभिन्न पहलों जैसे मिशन नचिकेता, अभिमन्यु ई-मैगजीन आदि के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इन पहलों के माध्यम से एसईसीएल में हमेशा कुछ नया करने एवं कुछ नया सीखने की संस्कृति को बल मिला है।

ये खबर भी पढ़ें : इम्प्लाइज पेंशन स्कीम 1995: हायर पेंशन कैलकुलेशन पर बड़ी खबर, प्रो-रेटा और 60 माह के औसत पर बोला EPFO

निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने कहा कि कार्मिक क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों के लिए श्रम एवं औद्योगिक संबंध से जुड़े कानून एवं प्रावधानों की सही जानकारी होना एवं किस स्थिति में क्या नियम लागू होना चाहिये इसके बारे में पता होना बेहद अहम है। मेरा विश्वास है कि यह वर्कशॉप श्रम कानून के आपके ज्ञान में वृद्धि करेगी एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए आपको तैयार करेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: बिजली बिल हाफ का लाभ सितंबर से जून 2024 तक मिलेगा उपभोक्ता को, BMS-प्रबंधन के बीच बड़ी बैठक

श्रम कानून एवं प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे

एसईसीएल में अपनी तरह के इस पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज़ेवियर लेबर रिलेशन्स इंस्टीट्यूट (XLRI) जमशेदपुर के जाने-माने प्रोफेसर एवं श्रम कानून विशेषज्ञ डॉ प्रमोद कुमार पाढ़ी द्वारा प्रतिभागियों को श्रम कानून एवं प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में डॉक्टरों की तरह रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ की भी की जाए संविदा नियुक्ति

डॉ पाढ़ी के पास मानव संसाधन एवं श्रम कानून के विषय को पढ़ाने का लगभग 22 सालों से अधिक का अनुभव है एवं उनकी गिनती मानव-संसाधन विषय के जाने-माने विशेषज्ञों में होती है। डॉ पाढ़ी द्वारा इस विषय पर 8 पुस्तकें लिखी गयी हैं और उनके 25 से ज़्यादा आलेख विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट से बड़ी खबर: CISF को मिली 6 बोलेरो और 5 बुलेट, सिक्योरिटी अब और टाइट

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा

इस वर्कशॉप में एसईसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न संचालन क्षेत्रों से कार्मिक संवर्ग के लगभग 30 अधिकारी भाग ले रहे हैं एवं सफलतापूर्वक प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Steel Authority of India Limited  में WoW नीति लांच, कार्मिक कहीं से भी कर सकते हैं काम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election Live: लद्दाख में भारी वोटिंग, महाराष्ट्र फिर पिछड़ा
Next: हेलिकॉप्टर क्रैश में इरान के राष्ट्रपति का निधन, भारत में राजकीय शोक, आधा झुकेगा झंडा, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.