Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोयला मंत्री: कर्मचारियों के पेंशन फंड का 360 करोड़ निजी संस्था में लगाने, ट्रांसफर, NPS पर सरकार का ये जवाब
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

कोयला मंत्री: कर्मचारियों के पेंशन फंड का 360 करोड़ निजी संस्था में लगाने, ट्रांसफर, NPS पर सरकार का ये जवाब

22/03/2025 (Last updated: 22/03/2025) 1 minute read
Coal Minister: This is the government's answer on investing Rs 360 crore of employees' pension fund in private institution, transfer, NPS

पेंशन निधि को सरकार द्वारा संचालित जीवन बीमा निगम की तुलना में निजी संस्था में जमा करने के क्या लाभ हैं?

  • पेशन निधि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय पेंशन निधि प्रणाली (एनपीएस) के तहत होगी और एनपीएस को पीएफआरडीए की कड़ी निगरानी के तहत प्रचालित किया जाता।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। कर्मचारियों का मुद्दा लोकसभा में उठा। कोयला कर्मचारियों की पेंशन निधि ट्रांसफर पर सांसद डॉ. एमके विष्णु प्रसाद ने कोयला मंत्री से सीधा सवाल पूछ लिया।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी के कब्जे पर चला भिलाई स्टील प्लांट का बुलडोजर, हाईकोर्ट तक गया था मामला

नेयवेली लिग्नाइट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएलसी) (Neyveli Lignite Corporation Limited (NLC)) के कर्मचारियों की लगभग 360 करोड़ रूपए की पेंशन निधि को सरकारी उपक्रम भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से निजी कंपनी आईसीआईसीआई बैंक को अंतरित किए जाने के क्या कारण हैं? पेंशन निधि को सरकार द्वारा संचालित जीवन बीमा निगम की तुलना में निजी संस्था में जमा करने के क्या लाभ हैं?

ये खबर भी पढ़ें: इंटर स्टील वॉलीबॉल चैम्पियनशिप: JSW ने RSP, BSP ने ASP, RINL ने दुर्गापुर स्टील प्लांट को हराया

कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने जवाब दिया कि एनएलसीआईएल संबंधित न्यासों के माध्यम से दिनांक 1 जनवरी, 2007 से अपने कर्मचारियों को पेंशन/अधिवर्षिता लाभ प्रदान करने के लिए “एनएलसी कर्मचारी’ (कार्यकारी और गैर-संघीकृत पर्यवेक्षक) सेवानिवृत्ति निधि” और “एनएलसीआईएल कर्मचारी’ (गैर-कार्यकारी और कामगार) सेवानिवृत्ति निधि” नामों के तहत अधिवर्षिता निधि का प्रचालन कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने खाई कसम, पढ़ें क्यों

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा प्रशासित नई पेंशन स्कीम को स्वैच्छिक रूप से अपनाने के लिए लोक उद्यम विभाग (डीपीई) का कार्यालय ज्ञापन प्राप्त होने पर, दोनों निधियों के सदस्यों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में अंतरण करने का विकल्प दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सरकार के गले की हड्डी बनी ईपीएस 95 पेंशन, पेंशनभोगी भड़के

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को कार्यान्वित करने के लिए, एनएलसीआईएल को प्वाइंट ऑफ प्रजेंस (पीओपी) नियुक्त करना अपेक्षित था और तदनुसार मैसर्स आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड (मैसर्स आईसीआईसीआई) को खुली निविदा प्रक्रिया के माध्यम से पीओपी के रूप में नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL की सभी इकाइयों में सबसे लायक प्लांट बना बोकारो स्टील प्लांट, मिला ये अवॉर्ड

मैसर्स आईसीआईसीआई पीएफआरडीए का एक मान्यता प्राप्त पीओपी है। पीओपी पीएफआरडीए द्वारा नियुक्त किए गए सेवा प्रदाता हैं और इसके कार्यों में व्यक्तिगत पीआरएएन (स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या) के सृजन/स्थानांतरण में सहायता करना और एनपीएस उपभोक्ताओं को ग्राहक सेवाएं प्रदान करना शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील पीएसयू के मर्जर पर ध्यान दें, जबरन रिटायरमेंट जनहित में नहीं, सेल अधिकारी लगाएंगे 20 को काला बिल्ला

सदस्यों (एनएलसीआईएल कर्मचारियों) की इच्छा के आधार पर, एनएलसीआईएल की अधिवर्षिता निधि से कॉर्पस निधि को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में अंतरित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: जर्मन कंपनी की मदद से नई सौगात, कर्मचारियों को मिलेगी धूल से निजात

मंत्री ने बताया कि सार्वजनिक उद्यम विभाग ने अपने दिनांक 26 अप्रैल, 2024 के कार्यालय ज्ञापन द्वारा सभी प्रशासनिक मंत्रालयों से एनपीएस से संबंधित विवरण को इसके कार्यान्वयन हेतु सीपीएसई के संज्ञान में लाने का अनुरोध किया था।
पेशन निधि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय पेंशन निधि प्रणाली (एनपीएस) के तहत होगी और एनपीएस को पीएफआरडीए की कड़ी निगरानी के तहत प्रचालित किया जाता।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आरएसपी के 7 कर्मचारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड, पढ़िए नाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का वरिष्ठ महाप्रबंधक, प्राइवेट कंपनी के DGM निकले भ्रष्टाचारी, CBI ने किया अरेस्ट
Next: CIL News: कोल इंडिया के रिटायर्ड कर्मचारियों-अधिकारियों की अंशदायी स्वास्थ्य योजना पर सरकार का बड़ा दावा, 31 मार्च आखिरी तारीख

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.