Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशन पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी का बड़ा एक्शन, नहीं आनी चाहिए मेरे पास कर्मचारियों-अधिकारियों की एक भी लंबित शिकायत
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी का बड़ा एक्शन, नहीं आनी चाहिए मेरे पास कर्मचारियों-अधिकारियों की एक भी लंबित शिकायत

16/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Collector-Richa-Prakash-Chaudharys-strict-order-on-pension
  • सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने अभियान चलाएं।
  • नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक।
  • श्री शंकराचार्य महाविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालयों में भी लगेंगे आधार अपडेशन शिविर।
  • फाईट द बाईट के तहत छात्रावास/आश्रमों को करें फोकस।
  • सॉलिड एवं वेस्ट मैनेजमेंट पर निकायवार पी.पी.टी. बनायी जाए।
  • कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी (Collector Richa Prakash Choudhary) ने पेंशनभोगियों (Pensioners) के लिए बड़ा कदम उठाया है। रिटायरमेंट के बाद पेंशन को लेकर सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने वालों की समस्याओं का तत्काल निदान करने का आदेश दिया है। यहां तक बोल दिया कि मेरे पास अगर कोई शिकायत आई तो जिम्मेदार व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें SAIL Breaking News: SESBF का लाभांश पिछले साल 8.25% मिला, अबकी सिर्फ 8% तय, NPS में निवेश की आई बात

कलेक्टर चौधरी ने अधिकारियों को आगाह किया कि जनदर्शन में किसी भी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी की पेंशन लंबित होने की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। पेंशन प्रकरण अपडेशन (Pension case updation) पर आहरण संवितरण अधिकारी ध्यान दें। छोटी-छोटी समस्याओं का तत्कान समाधान किया जाए। पेंशनभोगियों को परेशान न किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें मोदी जी…! अब से पहले इतने मायूस नहीं थे EPS 95 के 78 लाख पेंशनभोगी

कलेक्टर ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत, ई-समाधान और सार्थ-ई पोर्टल के लंबित प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Steel Plant के पूर्व DGM की घर में मिली लाश, CCTV कैमरा से खुला राज, SAIL DSP, नंदिनी से रहा नाता, मैत्रीबाग में शोक

आवारा मवेशियों से हादसे

बरसात के दिनों में सड़कों में पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Steel Plant का कर्मचारी हादसे में जख्मी, टूटी पैर की हड्डी…!

उन्होंने कहा कि पशुपालकों को पशुओं के लिए व्यवस्था हेतु समझाईश दी जाए, इसके बावजूद भी पशु सड़क पर विचरण करते अथवा बैठे हुए पाये जाने पर पशुपालकों से जुर्माना राशि वसूली जाए।

वहीं तीसरी बार पकड़े जाने पर पशु की नीलामी करायी जाए। इसी प्रकार ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अंतर्गत ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्रतिबंधित करायी जाए। उन्होंने उक्त गतिविधियां गंभीरतापूर्वक सम्पादित कराने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई न्यूज: सेक्टर 4 बोरिया सब्जी मार्केट का दायरा सड़क तक आया, हादसा लाया

10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा

कलेक्टर ने अवगत कराया कि शासन के निर्णयानुसार सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाए। उन्होंने नगरीय निकायों के अधिकारियों को जनसमस्या निवारण शिविर का वार्डवार रोस्टर तैयार कर संबंधित एसडीएम से परीक्षण कराने के निर्देश दिये हैं।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: जनरल शिफ्ट ड्यूटी का नया टाइम सुबह 8 से शाम 4.30 बजे तक, पढ़िए सच्चाई

साथ ही एसडीएम के माध्यम से शिविर में विभागीय अधिकारियों के उपस्थिति हेतु आदेश प्रसारित करने कहा है। नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन सामुदायिक भवनों में किया जाए तथा निर्धारित वार्डवार तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट का पूर्व कर्मचारियों के लिए खास तोहफा, ऑनलाइन मेडिक्लेम मॉड्यूल से बड़ी राहत

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय संग कॉलेजों में लगेंगे आधार अपडेट शिविर

कलेक्टर ने महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के आधार अपडेट नहीं होने पर प्रवेश हेतु उत्पन्न समस्याओं के निदान हेतु श्री शंकराचार्य महाविद्यालय सहित अन्य सभी महाविद्यालयों में भी आधार अपडेशन शिविर लगाने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित किया।

ये खबर भी पढ़ें बधाई हो…ईपीएस 95 हायर पेंशन यहां चालू, 18 लाख मिला एरियर

सिंगल यूज डिस्पोजल बैन, सख्ती से कराएं पालन

इसी प्रकार मदिरा दुकानों के अहातों के आस-पास सिंगल यूज डिस्पोजल बैन कराने सहायक आयुक्त आबकारी को निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी को अपने कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण को गंभीरता से लेने तथा पेंशन साफ्टवेयर (आभार) में लंबित प्रकरण की संख्या एवं कारण अद्यतन करते हुए निराकृत कराने के निर्देश दिये।

ये खबर भी पढ़ें बधाई हो…ईपीएस 95 हायर पेंशन यहां चालू, 18 लाख मिला एरियर

जानिए कलेक्टर की मीटिंग में कौन-कौन शामिल था

बैठक में नगर निगम भिलाई (Municipal Corporation Bhilai) के आयुक्त देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर एम.भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा, अपर कलेक्टर बीके. दुबे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी एवं विरेन्द्र सिंह, एसडीएम पाटन दीपक निकुंज, एसडीएम भिलाई लवकेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, एसडीएम भिलाई-3 महेश राजपूत, सभी जनपद सीइओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Job Alert 2024 : HCL में माइनिंग, इलेक्ट्रिकल, कंपनी सेक्रेटरी, फाइनेंस और HR में Manager की Vacancy, 1 लाख Salary

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: व्यापम न्यूज: लिखित भर्ती परीक्षा की तारीख आई, पढ़िए डिटेल
Next: समीर कांत माथुर ने संभाली South East Central Railway के CPRO की कुर्सी

Related Stories

Durgapur Steel Plant Employee Abhijit Chandra receives patent from the Government of India for Seismic Protection Unit (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: कर्मचारी अविजित चंद्रा का ‘Seismic Protection Unit’ बचाएगा भूकंप से, भारत सरकार से पेटेंट

Azmat ali 22/08/2026
Sale of Fortune Brand Maida Banned in Durg Tests Reveal High Pesticide Levels
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

Azmat ali 22/08/2026
Bokaro Steel Plant BSL to Save 100 Crore Annually through Reduction in Coke Consumption
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

Azmat ali 22/08/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Employee Abhijit Chandra receives patent from the Government of India for Seismic Protection Unit (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: कर्मचारी अविजित चंद्रा का ‘Seismic Protection Unit’ बचाएगा भूकंप से, भारत सरकार से पेटेंट

Azmat ali 22/08/2026
Sale of Fortune Brand Maida Banned in Durg Tests Reveal High Pesticide Levels
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

Azmat ali 22/08/2026
Bokaro Steel Plant BSL to Save 100 Crore Annually through Reduction in Coke Consumption
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

Azmat ali 22/08/2026
MOIL welcomes MMDR Amendment Act 2026 direct benefits for investment and mining
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MOIL ने MMDR संशोधन अधिनियम 2026 का किया स्वागत, निवेश और खनन को सीधे फायदा

Azmat ali 22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.