Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, विधायक देवेंद्र यादव पर ये फैसला
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, विधायक देवेंद्र यादव पर ये फैसला

16/01/2025 (Last updated: 16/01/2025) 1 minute read
Congress in-charge Sachin Pilot on Chhattisgarh tour, MLA Devendra Yadav's name in election committee
  • आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव समिति का सदस्य विधायक देवेंद्र यादव को मनोनीत किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी व राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट रायपुर के दौरे पर पहुंचे। इंदिरा भवन में छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण मुद्दों और संगठन की गतिविधियों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने चर्चा की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव व छत्तीसगढ़ प्रभारीगणों सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्मिलित हुए।

दूसरी तरफ, जेल में बंद भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव पर बड़ा फैसला लिया गया है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव समिति का सदस्य विधायक देवेंद्र यादव को मनोनीत किया गया है। इस पर विधायक कार्यालय की ओर से कांग्रेस महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का आभार व्यक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, प्रदेश के प्रभारी एसए संपत, जरिता लैतफ़लांग, विजय जांगिड़ एवं कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ता साथियों के नेतृत्व में आगामी चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने का दम भरा गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव पर विश्वास जताया है और प्रदेश में होने वाली आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि विधायक यादव, 17 अगस्त से केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद है और एआईसीसी ने विधायक देवेन्द्र पर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए गठित कमेटी में स्थान दिया है। संगठन के इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी सचिन प्रायलट का आभार भी जताया है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस कमेटी और विधायक यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के नगरीय निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने घर-घर जाएंगे और कांग्रेस का परचम लहराएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन प्रायलट ने नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए 18 सदस्यीय नगरीय निकाय चुनाव समिति गठित किया है। जिसमें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डाॅ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव, एस संपत कुमार, श्रीमती जरिता लैतलफांग,विजय जांगिड़, विधायक उमेश पटेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू,रविन्द्र चैबे, डाॅ शिव कुमार डहरिया, मोहन मरकाम,जय सिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू और प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू को सदस्य बनाया गया है। वहीं कमेटी में चार आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। जिनमें प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष शामिल किया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के टीएंडडी में सेफ्टी पर खाई कसम, पढ़िए किसने-क्या कहा…
Next: Road Safety and Engineers पर भिलाई में बोलेंगे अभिजीत कुमार, ऋचा मिश्रा और सनी देओल

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.