Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के टीएंडडी में सेफ्टी पर खाई कसम, पढ़िए किसने-क्या कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के टीएंडडी में सेफ्टी पर खाई कसम, पढ़िए किसने-क्या कहा…

16/01/2025
Took oath on safety in T&D of Bhilai Steel Plant, read what the officials said…

महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) संजय कुमार अग्रवाल बोले-हमें संकल्प लेना चाहिए कि सुरक्षा के लिए और क्या बेहतर कर सकते हैं।

  • मुख्य महाप्रबंधक (एम आर डी) सुशील कुमार ने अपने उदबोधन में सुरक्षा को घर से घर तक पर जोर दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के परिवहन एवं डीजल संगठन में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का हो गया। ओपन हर्थ स्टेशन में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवायें) तुषार कान्त के मुख्य आतिथ्य, मुख्य महाप्रबंधक (एम आर डी) सुशील कुमार, एवं महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) संजय कुमार अग्रवाल के विशिष्ठ आतिथ्य एवं महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी) गोपीनाथ मलिक की अध्यक्षता में किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों द्वारा हवन पूजन व दीप प्रज्वलन कर एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार द्वारा सुरक्षा शपथ दिलाते हुए सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम स्वागत भाषण महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी) गोपीनाथ मलिक द्वारा दिया गया, जिसमे उन्होंने इन आयोजनों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला एवं छोटी छोटी अनसेफ एक्टिविटी को पहचान कर दूर करने पर जोर दिया एवं विभाग में सुरक्षा से सबंधित किये गये कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य महाप्रबंधक (एम आर डी) सुशील कुमार ने अपने उदबोधन में सुरक्षा को घर से घर तक पर जोर दिया।
महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) संजय कुमार अग्रवाल सर्वप्रथम परिवहन एवं डीजल संगठन द्वारा आयोजित “सुरक्षा जागरूकता सप्ताह” के आयोजन से काफी प्रभावित हुए एवं तत्पश्चात अपने उदबोधन में इस बात पर जोर दिया कि इस दौरान हमें संकल्प लेना चाहिए कि सुरक्षा के लिए और क्या बेहतर कर सकते हैं।

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवायें) तुषार कान्त ने अपने उदबोधन में इस बात पर जोर दिया कि हमारी जिंदगी की अनमोल धरोहर हमारा परिवार है एवं परिवार के लिए हमें हर हाल में सुरक्षित रहना हैं। अंत में ओपन हर्थ स्टेशन प्रभारी श्याम लाल नेगी ने इस आयोजन के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में सेफ्टी पर भयानक लापरवाही, मजदूरों की हेराफेरी, एक्सीडेंट पर सस्पेंड हो जाएंगे कई GM
Next: छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, विधायक देवेंद्र यादव पर ये फैसला

Related Stories

Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP DGMs son Moksh Chaurasia achieved success in NEET 2026, Chaurasia community happy
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL BSP: डीजीएम के बेटे मोक्ष चौरसिया ने NEET 2026 में हासिल की शानदार सफलता, चौरसिया समाज का बढ़ाया मान

Azmat ali 28/08/2026
SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP DGMs son Moksh Chaurasia achieved success in NEET 2026, Chaurasia community happy
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL BSP: डीजीएम के बेटे मोक्ष चौरसिया ने NEET 2026 में हासिल की शानदार सफलता, चौरसिया समाज का बढ़ाया मान

Azmat ali 28/08/2026
SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.