Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में भीड़ जुटाने को बुलाते हैं ठेका मजदूरों को, सुझावों पर नहीं करते अमल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में भीड़ जुटाने को बुलाते हैं ठेका मजदूरों को, सुझावों पर नहीं करते अमल

11/01/2025 1 minute read
Contract workers are called to gather crowd at Bhilai Steel Plant, but do not implement the suggestions

ठेका मजदूर होने के कारण गंभीरता से नहीं लिया जाते हैं सुझाव। सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रमों पर मजदूरों ने बयां किया अपना दुखड़ा।

  • सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम पर उठने लगे हैं सवाल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सुरक्षा हमेशा से ही प्रथम रखने का नारा भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) देता रहा है। और हर वर्ष जनवरी के माह में संयंत्र के अंदर लगभग सभी विभागों में सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम शुरू हो जाता है, जिसमें कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संपन्न करना होता है। पिछले दिनों यूनिवर्सल रेल मिल में सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विध्वंसकारी दुर्घटना घट गई। दुर्घटना के कई कारण सामने आए, जिस समय के साथ भुला दिया जाएगा। अब रेल मिल में सुरक्षा सप्ताह की पाली है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने डायरेक्टर इंचार्ज से प्रमोशन, बकाया पैसा और 20 लाख के मेडिक्लेम पर की सीधी बात

रेल मिल में होने जा रहा है सुरक्षा सप्ताह

रेल मिल में 13 से 18 जनवरी तक सुरक्षा सप्ताह मनाया जाना है। इसके लिए रेल मिल डिपार्टमेंटल सेफ्टी ऑफिसर द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। रेल मिल के अंदर जगह-जगह पर कूड़े एवं स्क्रैप का ढेर बना हुआ है, जिसके बीच सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रबंधन को इस विषय पर गंभीर रहना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP-BSL हादसे, मौत का जिक्र अधिकारियों के ACR में कराइए SAIL चेयरमैन साहब: BAKS

कर्मियों के प्रतिनिधित्व के बिना खानापूर्ति है सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम

सुरक्षा सप्ताह मात्र कार्यक्रम नहीं, बल्कि इस बात का साक्षी है कि पूरे साल उस विभाग में हुई घटनाओं एवं दुर्घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यक्रम के लिए निर्धारित किए गए सप्ताह के भीतर उस विभाग के कर्मियों के बीच विस्तार से रखा जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-5 में धमाका, हॉट मेटल बिखरा बाहर, अफरा-तफरी

इस संकल्प को मजबूती से लिया जाए कि आगामी 1 साल में कोई भी घटनाएं अथवा दुर्घटनाएं उस विभाग में फिर से गठित ना हो। किंतु जब कार्यक्रम खानापूर्ति के रूप में आगे बढ़ने लगता है तब कालांतर में सुरक्षा को लेकर धीरे-धीरे लापरवाह होने लगते हैं। इसीलिए कर्मियों को सही मायने में कार्यक्रम में शामिल करवा कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP-BSL हादसे, मौत का जिक्र अधिकारियों के ACR में कराइए SAIL चेयरमैन साहब: BAKS

कार्यक्रम के दौरान आने वाले सुझावों पर करें अमल

एक ठेका श्रमिक ने पिछले कार्यक्रम की आपबीती बताते हुए कहा कि हमें केवल भीड़ के रूप में कार्यक्रम में शामिल कराया जाता है। सुरक्षा सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान ठेका श्रमिक भी भागीदारी करते हैं एवं ना केवल कई गंभीर विषयों पर अपनी बातों को रखते हैं, बल्कि प्रैक्टिकल सुझावों को भी प्रस्तुत करते हैं। किंतु ठेका मजदूर होने के कारण हमारे सुझाव को गंभीरता से नहीं लिया जाता है, जबकि हम सीधे फील्ड में काम करने के कारण वास्तविक स्थिति से जुड़े रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने डायरेक्टर इंचार्ज से प्रमोशन, बकाया पैसा और 20 लाख के मेडिक्लेम पर की सीधी बात

इसीलिए वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत करते हैं। इसीलिए कार्यक्रम के दौरान आने वाले सुझाव को सही मायने में अध्ययन कर सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए उन सुझावों पर अमल करने से ही इस कार्यक्रम का सही मायने में सफलता होगा।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय  सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के उपाध्यक्ष बने कोमल प्रसाद

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और संगोष्ठी में मिला हादसों से बचने का मंत्र
Next: Bokaro Steel Plant: कब्जेदार पर नकेल, मोहन टिंबर होगा सील, फंसेंगे ये अधिकारी, BSL कब होगा सक्रिय

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.