Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO में भ्रष्टाचार: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निरीक्षक, नोटरी, अधिवक्ता, वरिष्ठ सहायक संग 5 को सजा, 24 लाख का जुर्माना
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

EPFO में भ्रष्टाचार: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निरीक्षक, नोटरी, अधिवक्ता, वरिष्ठ सहायक संग 5 को सजा, 24 लाख का जुर्माना

16/02/2025 1 minute read
Corruption in EPFO Inspector of Employees Provident Fund Organization and 5 others including notary advocate senior assistant sentenced

सीबीआई कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तत्कालीन निरीक्षक संग 5 को सजा दी।

निरीक्षक महेंद्र कुमार गुप्ता के अलावा मध्य प्रदेश वित्तीय निगम लिमिटेड के जिला सागर की तत्कालीन वरिष्ठ सहायक, नोटरी और अधिवक्ता संग 5 को सजा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में भ्रष्टाचार की आवाज अक्सर उठती रहती है। देश के पेंशनभोगी अपनी पेंशन की राशि को लेकर परेशान हो रहे हैं। कहीं न्यूनतम पेंशन बढ़ाने के लिए आंदोलन हो रहे हैं तो कहीं हायर पेंशन पर आवाज उठ रही है। वहीं, भ्रष्टाचार का खेल भी खेला जा रहा है। सीबीआई की घेराबंदी से ईपीएफओ के एक निरीक्षक को दबोचा गया और अब सजा हो गई है।

सीबीआई कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तत्कालीन निरीक्षक, मध्य प्रदेश वित्तीय निगम लिमिटेड के तत्कालीन वरिष्ठ सहायक और 3 अन्य सहित 5 आरोपियों को कुल 24,29,933 रुपये के जुर्माने के साथ 2-4 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के ईडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा अब SAIL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट मुहर का इंतजार

सीबीआई मामलों के लिए विशेष न्यायाधीश, जबलपुर ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सागर के तत्कालीन निरीक्षक महेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ एम. के. गुप्ता; मध्य प्रदेश वित्तीय निगम लिमिटेड, जिला सागर की तत्कालीन वरिष्ठ सहायक उषा गुप्ता (आरोपी एम. के. गुप्ता की पत्नी), नोटरी बलराम पाटकर, अधिवक्ता अरविंद सिंह राजपूत और सागर जिले के नोटरी देवी दास दुबे सहित पांच आरोपियों को 2-4 साल के कठोर कारावास (आरआई) के साथ कुल 24,29,933 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

आरोपी महेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ एमके गुप्ता, तत्कालीन निरीक्षक, ईपीएफओ सागर को 04 वर्ष के कठोर कारावास तथा 23,90,933 रुपए का जुर्माना, आरोपी उषा गुप्ता को 04 वर्ष के कठोर कारावास तथा 28,500 रुपए का जुर्माने की सजा हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: आयुष्मान योजना: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में फर्जी क्लेम करने वाले 28 अस्पतालों पर एक्शन, 15 हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन कैंसिल

परिवार के सदस्यों के नाम पर इतनी संपत्ति 

इसी तरह तीन आरोपियों बलराम पाटकर, नोटरी, अरविंद सिंह राजपूत, अधिवक्ता तथा देवी दास दुबे, नोटरी, जिला सागर को 02 वर्ष के कठोर कारावास तथा कुल 10,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

सीबीआई ने महेंद्र कुमार गुप्ता, तत्कालीन निरीक्षक, ईपीएफओ, उप क्षेत्रीय कार्यालय, सागर के विरुद्ध जनवरी, 2001 से अप्रैल, 2011 की अवधि के दौरान उनके तथा उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर 24,86,883 रुपए की अनुपातहीन संपत्ति रखने के आरोप में 13.05.2011 को वर्तमान मामला दर्ज किया था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Compulsory Retirement: BSP इस्पात भवन के AGM अशोक कुमार लपेटे में, जबरिया रिटायरमेंट के पीछे की ये है कहानी

दालत ने सुनवाई के आरोपियों को दोषी पाया

जांच पूरी होने के बाद 30.08.2012 को विशेष न्यायाधीश सीबीआई मामलों की अदालत, जबलपुर में उपरोक्त 05 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद उपरोक्त आरोपियों को दोषी पाया और तदनुसार सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश ने 23,87,433/- रुपए की डी.ए. राशि जब्त करने का आदेश भी पारित किया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CISF के Sub Inspector ने फोनपे से ली 10 हजार रिश्वत, FIR दर्ज, राजस्थान से बिहार तक CBI की छापेमारी
Next: SAIL कार्मिकों की पेंशन, RINL, नगरनागर और MECON पर SEFI ने इस्पात सचिव से की ये बात

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.