Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट के लापता जीएम की मिली लाश, मचा कोहराम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट के लापता जीएम की मिली लाश, मचा कोहराम

27/10/2024 1 minute read
Dead-body-of-GM-of-Durgapur-Steel-Plant-found

शनिवार सुबह 11 बजे से आरएमएचपी ऑपरेशन के जीएम लापता हुए थे। रात करीब 2 बजे प्लांट के अंदर ही लाश मिलने की पुष्टि हुई है।

सूंचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट के लापता जीएम की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शनिवार सुबह 11 बजे से आरएमएचपी ऑपरेशन के जीएम लापता हुए थे। रात करीब 2 बजे प्लांट के अंदर ही लाश मिलने की पुष्टि की गई है। खबर लगते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि आरएमएचपी जे 25 बंकर लिफ्ट के पास मृत जीएम का जूता देखा गया। इसके बाद खोजबीन करते हुए टीम आगे बढ़ी तो लाश भी दिख गई। जिस स्थान पर लाश मिली है, वहां किसी का भी आना-जाना नहीं होता है। इस वजह से किसी को अनुमान नहीं था कि वहां भी लाश मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव, कर्मचारी पेंशन योजना 1995 और 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन पर भीतर की बात

सेल डीएसपी के आरएमएचपी के जीएम ऑपरेशन समित भट्टाचार्य शनिवार सुबह अपनी कार से प्लांट पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे तक वह प्लांट में देखे गए। इसके बाद उनका कोई लोकेशन नहीं मिल रहा था। टिफिन बॉक्स आफिस में ही पड़ा रहा। कार भी कार्यस्थल पर थी।

घर पर संपर्क किया गया तो वहां भी नहीं थे। इसके बाद विभागीय अधिकारी खोजबीन में जुटे। उच्चाधिकारियों ने पुलिस और सीआइएसएफ को सूचना दी। रिपोर्ट के आधार पर जीएम की तलाश शुरू की गई। लेकिन कोई लोकेशन नहीं मिल पा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Strike: कोल इंडिया, बैंक, बीमा में हड़ताल के दिन रोकना नहीं पड़ता है कर्मियों को, लड़ेंगे तो जीतेंगे जरूर

फोन लोकेशन एनएसपीसीएल के पास का मिला। डॉग स्क्वायड की टीम, अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस और सीआइएसएफ की टीम लगातार चप्पे-चप्पे पर खोजती रही। हर तरफ तलाशी ली गई। तलाशी अभियान का हिस्सा रहे इंटक के जनरल सेक्रेटरी रजत दीक्षित के मुताबिक रात करीब 2 बजे जीएम की लाश मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचने वाली है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो इस्पात संयंत्र: एचएससीएल से बड़ी खबर, एचएमएस का यह दावा
Next: हड़ताल से पहले पुलिस-बीएसपी बैठक में हंगामा, भड़के यूनियन नेता

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.