Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हड़ताल से पहले पुलिस-बीएसपी बैठक में हंगामा, भड़के यूनियन नेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हड़ताल से पहले पुलिस-बीएसपी बैठक में हंगामा, भड़के यूनियन नेता

27/10/2024 (Last updated: 27/10/2024) 1 minute read
Ruckus-in-police-BSP-meeting-before-strike_-union-leaders-angry

हड़ताल का नोटिस नहीं देने वाली बीएसपी वर्कर्स यूनियन को बैठक में बुलाने पर जताई गई आपत्ति। प्रबंधन के खिलाफ आक्रोशित यूनियन नेता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारी बोनस और बकाया एरियर को लेकर 28 अक्टूबर को हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल से पहले पुलिस कंट्रोल रूम में प्रबंधन और यूनियन नेताओं के बीच बैठक में विवाद हो गया।

हड़ताल की नोटिस देने वाली यूनियन नेताओं और महासचिव को मीटिंग में बुलाया गया। लेकिन, हड़ताल का नोटिस न देने वाली बीएसपी वर्कर्स यूनियन के आधा दर्जन पदाधिकारी भी बैठक में पहुंच गए। पुलिस और प्रबंधन के साथ वार्ता करने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई।

आक्रोशित यूनियनों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल आए। काफी गहमागहमी का माहौल हो गया। मामले को संभालते हुए एएसपी खुद बाहर आए और यूनियन नेताओं के समझाने की कोशिश करते रहे।

संयुक्त यूनियन के संयोजक का कहना है कि जो बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल का समर्थन नहीं किया है। नोटिस भी नहीं दिया है। ऐसी यूनियन को बुलाकर प्रबंधन पुलिस की मौजूदगी में क्या संदेश देना चाहती है। हम लोगों ने नोटिस दिया है। जिस यूनियन ने नोटिस नहीं दिया है। अगर, वह यूनियन हड़ताल में किसी तरह का हंगामा करती है तो क्या पुलिस और बीएसपी प्रबंधन उसकी जिम्मेदारी लेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL को SHRM HR Excellence Awards, जानिए क्यों है खास

एएसपी और एसडीएम ने समझाते हुए कहा कि मैं लॉ एंड ऑर्डर का मामला है। इसलिए सबसे बातचीत करना चाहते हैं। तकनीकी रूप से किसको बुलाना है या नहीं, यह प्रबंधन का मामला है। हड़ताल में किसी तरह का विवाद न होने पाए, इसलिए बैठक हो रही है। इसके बाद सभी यूनियन के नेता सभागार में दाखिल हो गए हैं। बैठक शुरू हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO के पास फंड की कमी नहीं, हां में हां मिलाने वाले हैं ईपीएफओ ट्रस्टी

बैठक में एचएमएस से प्रमोद कुमार मिश्र, हरिराम यादव, इंटक से वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, बीएमएस वशिष्ठ वर्मा, सीटू से एसपी डे, विजय जांगड़े, एक्टू से जीवन लाल कुर्रे, स्टील वर्कर्स यूनियन, लोइमू से देवेंद्र कुमार सोनी, एटक विनय कुमार मिश्र, इंटक ठेका यूनियन से संजय साहू, दीनानाथ सार्वा, बीएकेएस से अमर सिंह, अभिषेक सिंह पहुंचे हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट के लापता जीएम की मिली लाश, मचा कोहराम
Next: सड़क हादसे में बीएसपी कर्मचारी जख्मी, बायोमेट्रिक की आपाधापी बन रही वजह…

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.