Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देवेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ बजट की उधेड़ी बखिया: AI के जमाने में पिछले बजट को मंत्री जी ने 100 पन्ने में लिखने का किया कष्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

देवेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ बजट की उधेड़ी बखिया: AI के जमाने में पिछले बजट को मंत्री जी ने 100 पन्ने में लिखने का किया कष्ट

04/03/2025 1 minute read
Devendra Yadav exposes Chhattisgarh budget: In the era of AI, the minister took the trouble to write the last budget in 100 pages

भाजपा की सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने और मुंगेरी लाल के सपने दिखाने वाला बजट पेश किया है।

  • सन 2012 में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनांदगांव से रायपुर तक मेट्रो चलाने की बात की थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ बजट पर कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव ने कटाक्ष किया है। वित्त मंत्री पर तंज कसते हुए कहा-पिछले बजट में ज्ञान (GYAN) की बात करते हुए 2047 के विकसित छत्तीसगढ़ का नारा दिया था और इस वर्ष गति (GATI)का नाम देकर 2025-26 के बजट को 2030 के मध्यकालीन लक्ष्य की बात कर रहे हैं। कुल मिलाकर वर्तमान से इस सरकार को कोई लेना देना नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा-बजट में प्रदेश के विकास की रूपरेखा होती है, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा सदन में पेश बजट में युवा, किसान और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है। जो कि बहुत ही निराशाजनक है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 500 आवासों पर लगने जा रही पीवीसी पानी टंकी, बीएकेएस की ये भी मांग

प्रदेश के इतिहास का सबसे खराब बजट है। भाजपा की सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने और मुंगेरी लाल के सपने दिखाने वाला बजट पेश किया है। इसमें धरातल पर कुछ भी नहीं है। प्रदेश के किसान भाइयों, आदिवासी भाई-बहनों, युवा साथी और, महिलाओं के हित के लिए कुछ भी नहीं है। यह प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाला बजट है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में CO2 उत्सर्जन कम करने का ट्रॉयल शुरू, बना भारत का पहला प्लांट

देवेंद्र यादव ने कहा-प्रदेश सरकार सिर्फ अपनी नाकामी को छिपाने के लिए बड़ी.बड़ी बातें कर रही है और ड्रामेबाजी कर रही है। पूरे बजट को पढ़ने और विशलेषण करने के बाद कहीं भी गांव-गरीब, मजदूर, किसानों की आय बढाने के लिए कुछ भी योजना नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा

इस बजट से हर वर्ग को सिर्फ निराशा ही मिलेगी। बेहतर भविष्य की कोई उम्मीद भी दूर तक नजर नहीं आ रही है। इस तरह के बजट से प्रदेश को अंधकार की ओर ले जाने की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: म्युचुअल ट्रांसफर को मंजूरी देने में भेदभाव, कंपनी का नहीं, कुछ अधिकारियों का चल रहा सिक्का-BAKS

इस बजट में नए कवर में पुराने पुस्तक को दिखाने की बात की गई है

पिछले वर्ष एससीआर के लिए बात हुई थी। इस वर्ष भी एससीआर के लिए सिर्फ बातें ही की गई है। बजट में पिछले वर्ष 5 करोड़ का प्रावधान किया गया था। इस वर्ष भी उतनी ही राशि रखी गई है। युवाओं की भर्ती के लिए कोई भी योजना नहीं है। जबकि उनकी सरकार की तात्कालीन शिक्षा मंत्री और सांसद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा घोषणा किए गए 30000 शिक्षक भर्ती का कहीं भी नामोनिशान नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhaava Movie: छत्तीसगढ़ में विक्की कौशल की फिल्म छावा टैक्स फ्री, सीएम विष्णु देव साय की घोषणा

नगरीय निकायों में लाइब्रेरी कहां गई…

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई में नालंदा परिसर के लिए 20 करोड रुपए की घोषणा की थी, भूमि पूजन कर कार्य शुरू करवाया था। पिछले साल साय सरकार ने सभी नगरीय निकायों में नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी खोलने की बात की थी,लेकिन 1 साल के बाद भी एक ईंट तक नहीं रखी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: उच्च वेतन पर पेंशन: EPS 95 Higher Pension के 70% आवेदनों पर काम पूरा, PSU पर फोकस, 31 मार्च की डेडलाइन

बजट पत्र तक दिखता विकास

महिलाओं के लिए महतारी सदन निर्माण के लिए 50 करोड़ की घोषणा की गई थी। इस वर्ष भी 50 करोड़ की घोषणा की गई है। आखिर सरकार के पास वर्ष तक सिर्फ विकास को बजट पत्र में रखने की मंशा नजर आ रही है

ये खबर भी पढ़ें: NPS-UPS: एकीकृत पेंशन योजना और ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ईपीएफओ में बड़ी बैठक, ये फैसला

2012 में रमन सिंह ने रायपुर-दुर्ग मेट्रो की बात कही थी

सन 2012 में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनांदगांव से रायपुर तक मेट्रो चलाने की बात की थी। इस वर्ष दुर्ग से मेट्रो की शुरुआत के लिए 5 करोड रुपए का प्रावधान है। शब्दों के जाल में फंसा कर भविष्य की बात की जा रही है। वर्तमान और मूलभूत जीवनशैली के लिए कोई भी योजना नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Minimum Pension: पेंशनर्स ने किया सरकार-EPFO का भंडाफोड़

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बजट 2025 पर मनीष पांडेय बोले-GATI थीम पर युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे का होगा विकास
Next: बोकारो स्टील प्लांट में भीषण आग, प्रोडक्शन ठप, कारण शॉर्ट सर्किट या सिगरेट

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.