Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में भीषण आग, प्रोडक्शन ठप, कारण शॉर्ट सर्किट या सिगरेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में भीषण आग, प्रोडक्शन ठप, कारण शॉर्ट सर्किट या सिगरेट

04/03/2025 1 minute read
Massive fire in CRM of Bokaro Steel Plant, production halted

टेंडम मिल के पास आयल गिरा रहता है। आग तेजी से फैली। मोटर और मशीनें जल गई है। कर्मचारी बाल-बाल बच गए हैं।

  • उत्पादन एक-दो दिन में बहाल होने की संभावना जताई जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) के सीआरएम 3 की आग ने प्रबंधन को हिलाकर रख दिया है। उत्पादन ठप हो गया है। इसे बहाल करने के लिए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल की टीम जुटी हुई है। युद्धस्तर पर मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इधर-आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई है। उत्पादन एक-दो दिन में बहाल होने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा

सीआरएम 3 के टेंडम मिल में सोमवार को आग लगी। आग लगने के कारण को लेकर विवाद है। कोई बोल रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। वहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि सिगरेट फेंकने की वजह से आग लगी होगी,क्योंकि वहां सिगरेट पीकर फेंक दिया जाता है। आयल की वजह से सिगरेट से आग फैली होगी। इन तमाम दावों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार

मरम्मत कार्य में जुटी टीम छोटे-बड़े फाल्ट को सुधारने में जुटी हुई है। फिलहाल, शीट का प्रोडक्शन बंद है। एक शिफ्ट में 40-45 क्वायल रोलिंग होता है। प्रबंधन को करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है। भारी नुकसान की भरपाई कर पाना मुश्किल है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 500 आवासों पर लगने जा रही पीवीसी पानी टंकी, बीएकेएस की ये भी मांग

टेंडम मिल के पास आयल गिरा रहता है। इससे आग तेजी से फैली। मोटर और मशीनें जल गई है। खास बात यह है कि कर्मचारी बाल-बाल बच गए हैं। टेंडम मिल के पास कर्मचारी मौजूद रहते हैं। घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर ही फायर ब्रिगेड आफिस है। इसलिए तत्काल सेवा मिल गई। आग को नियंत्रित किया जा सका। विकराल आग को काबू में कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में CO2 उत्सर्जन कम करने का ट्रॉयल शुरू, बना भारत का पहला प्लांट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: देवेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ बजट की उधेड़ी बखिया: AI के जमाने में पिछले बजट को मंत्री जी ने 100 पन्ने में लिखने का किया कष्ट
Next: Employees Provident Fund Organization: पीएफ फंड को लेकर ईपीएफओ पर गंभीर आरोप, जांच की मांग

Related Stories

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.