Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान की ताज़ा खबर, पेंशनभोगी ध्यान दें…
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान की ताज़ा खबर, पेंशनभोगी ध्यान दें…

11/11/2024 1 minute read
Digital-Life-Certificate-Campaign-Latest-News_-Pensioners-Attention...

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास 12 नवंबर को हैदराबाद में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान की समीक्षा करेंगे। 

राष्ट्रव्यापी डीएलसी अभियान 3.0 के तहत रक्षा पेंशनभोगियों द्वारा डीएलसी जमा करने के लिए सीजीडीए की तरफ से एमसीईएमई, हैदराबाद में विशाल शिविर का आयोजन। 

सीजीडीए, रक्षा पेंशनभोगियों, पेंशनभोगी कल्याण संगठनों, आईपीपीबी, भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ संवादात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी। 

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए डीओपीपीडब्ल्यू ने राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0 की शुरुआत की। जीवन प्रमाण पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है।

डीएलसी अभियान 3.0 भारत के 800 शहरों/कस्बों में 1-30 नवंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्र/राज्य सरकारों/ईपीएफओ/स्वायत्त निकायों के सभी पेंशनभोगी पेंशन वितरण बैंकों या आईपीपीबी में अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

सुपर सीनियर पेंशनभोगी इसे अपने घर से ही जमा कर सकते हैं और उन्हें सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी प्रदान की जाती है। सभी पेंशन वितरण करने वाले बैंक, सीजीडीए, आईपीपीबी, यूआईडीएआई राष्ट्रव्यापी आधार पर डीएलसी अभियान को लागू करने के लिए एक साथ आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान से जुड़ा बड़ा अपडेट

अभियान के तहत, सीजीडीए (रक्षा मंत्रालय) के समन्वय में हैदराबाद में डीएलसी विशाल शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सचिव (पेंशन) वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में डीओपीपीडब्ल्यू की एक टीम अभियान की प्रगति की समीक्षा करने और रक्षा अधिकारियों, बैंक अधिकारियों, पेंशनभोगियों और जनरल ऑफिस पेंशनर्स एसोसिएशन (हैदराबाद, तेलंगाना), इसरो रिटायर्ड एम्प्लॉइज फोरम (आईआरईएफ) (हैदराबाद, तेलंगाना) ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवेमैन फेडरेशन (सिकंदराबाद, तेलंगाना) जैसे पंजीकृत पेंशनभोगी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक संवादात्मक बैठक के लिए 12 नवंबर, 2024 को हैदराबाद का दौरा करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: भविष्य निधि में जमा रकम, 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन और पेंशनभोगियों का टेंशन

यूआईडीएआई की एक टीम भी इस विशाल शिविर में शामिल होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर पेंशनभोगियों को उनके आधार रिकॉर्ड को अपडेट करने में सहायता की जा सके और किसी भी तकनीकी समस्या का समाधान किया जा सके।

इस कार्यक्रम में सीजीडीए, कमांडेंट एमसीईएमई और ईएमई कोर के कर्नल कमांडेंट और जनरल ऑफिसर कमांडिंग, टीएएसए आदि वरिष्ठ रक्षा अधिकारी भी भाग लेंगे, जो पेंशनभोगियों को संबोधित करेंगे और उनके साथ संवाद करेंगे।

डीएलसी जमा करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग

वर्तमान अभियान यह सुनिश्चित करने की पहल है कि डीएलसी जमा करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने की तकनीक दूरदराज के क्षेत्रों में पेंशनभोगियों तक पहुंचे, ताकि वे अपने घर बैठे इस तकनीक को समझ सकें और इसका उपयोग कर सकें।

डिजिटल मोड के उपयोग के माध्यम से, पेंशनभोगी कभी भी, कहीं भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं, जो पेंशनभोगियों, विशेष रूप से वृद्ध, बीमार और विकलांग पेंशनभोगियों के लिए जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सभी हितधारकों द्वारा तेलंगाना में 60 स्थानों को कवर करते हुए 35 से अधिक शहरों/जिलों में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। तेलंगाना में इस अभियान पर लगभग 50 वरिष्ठ अधिकारी काम कर रहे हैं।

तेलंगाना में 80,000 से अधिक पेंशनभोगी

तेलंगाना में 80,000 से अधिक पेंशनभोगी बैंकों के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों पर 73000 से अधिक पेंशनभोगियों के लिए सीजीडीए द्वारा स्पर्श आउटरीच का आयोजन किया जा रहा है। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग इस अभियान को पूरे देश में सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: जनजातीय गौरव दिवस: श्रम-खेल मंत्री मनसुख मांडविया, सीएम साय संग 10 हजार लोग छत्तीसगढ़ में करेंगे पदयात्रा, आप भी आइए 
Next: Pension News: 37 लाख से अधिक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा, महाराष्ट्र-तमिलनाडु टॉप पर

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.