Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 4 साल बाद HMS भिलाई का विवाद खत्म, प्रमोद मिश्र की जगह अब डीके सिंह महासचिव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

4 साल बाद HMS भिलाई का विवाद खत्म, प्रमोद मिश्र की जगह अब डीके सिंह महासचिव

Azmat ali 11/08/2026 1 minute read
Dispute over HMS Bhilai resolved after 4 years DK Singh replaces Pramod Mishra as General Secretary

पंजीयक व्यवसायिक संघ के दिशा-निर्देश अनुसार चुनाव संपन्न कराने के लिए सहायक श्रमायुक्त दुर्ग पायल शर्मा उपस्थित रहीं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट की ट्रेड यूनियन भिलाई श्रमिक सभा (HMS) का विवाद 4 साल बाद खत्म हो गया। साल 2022 से कानूनी अड़चनों से यूनियन जूझ रही थी। अब प्रमोद कुमार मिश्र महासचिव नहीं रहे। उन्होंने अपनी निगरानी में चुनाव कराया और दायित्व डीके सिंह को सौंप दिया है। यूनियन हित में एकजुटता का संदेश दिया गया। कोर्ट के आदेश पर चुनावी प्रक्रिया अपनाई गई।

मंगलवार को भिलाई श्रमिक सभा (HMS) यूनियन का आम चुनाव इंडियन कॉफी हाउस सुपेला के सभागार में सम्पन्न हुआ। पंजीयक व्यवसायिक संघ के दिशा-निर्देश अनुसार चुनाव संपन्न कराने के लिए सहायक श्रमायुक्त दुर्ग पायल शर्मा उपस्थित रहीं। उनके सहयोगी के रूप मे पाल एवं वसंत वर्मा भी उपस्थित रहे। मंच संचालन पूर्व महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने किया।

चुनाव अधिकारी से अनुमति लेकर मंच संचालक प्रमोद कुमार मिश्र ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कराई। उन्होंने सर्वप्रथम यूनियन के सदस्यों के नाम का प्रस्ताव मांगा, जिस पर डीके सिंह ने सम्मानित सदस्यों के नाम पढ़ कर सदन को सुनाया।
तत्पश्चात प्रमोद कुमार मिश्र ने भिलाई श्रमिक सभा यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए नाम का प्रस्ताव मांगा। इस पर डीके सिंह ने एचएस मिश्रा का नाम प्रस्तावित किया।

प्रमोद कुमार मिश्र ने महासचिव पद के लिए नाम का प्रस्ताव मांगा। इस पर जेके गहने ने डीके सिंह के नाम का प्रस्ताव महासचिव पद हेतु दिया, जिसका समर्थन धनीराम सोनवानी एवं राजेश शर्मा ने किया। अन्य कोई नाम महासचिव पद हेतु नहीं आने पर चुनाव अधिकारी ने डीके सिंह को महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया।

विनोद कुमार ने कहा कि शेष पदाधिकारियों को चुनने की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव को अधिकृत किया जाए। सदन ने इस प्रस्ताव का समर्थन हाथ उठा कर किया। चुनाव अधिकारी की सहमति से आधे घंटे बाद पदाधिकारियों की सूची चुनाव अधिकारी को सौंपी गई। महासचिव डीके सिंह ने समस्त पदाधिकारियों के नाम की लिस्ट को पढ़कर सदन को सुनाया। सदन ने करतल ध्वनि से इसका समर्थन किया। प्रदेश में ठेका श्रमिकों की स्थिति स्पष्ट की भिलाई इस्पात संयंत्र में भी यूनियन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। अंत में सदन का धन्यवाद ज्ञापन नवनिर्वाचित महासचिव डीके सिंह किया। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि पूरे यूनियन को मजबूत करने जो भी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। वे सभी कदम यूनियन द्वारा उठाया जाएगा।

इस आम सभा में एचएस मिश्रा, प्रेम सिंह चंदेल,जी. जोगेंद्र राव, हरिराम यादव, डीके सिंह, अशोक पंडा, जेके गहिने, एमके जगदाले, आदित्य माथुर, वीके पांडे, वीके सिंह, देशराज प्रसाद, त्रिलोक मिश्रा, एनके सिंह, अनिल कुमार जैन, राजेश शर्मा, नितेंद्र देशलहरे, विनोद कुमार, रघुवर गोंड, डीआर सोनवानी, टीकाराम साहू, विष्णु कुमार पटेल, नरेंद्र कुमार पटेल, कृष्ण बलराम यादव, दशरथ लाल पटेल, एससी रथ, ए चिन्ना, मिथिलेश सिंह, नितेश्वर ध्रुव, मनोज कुमार दास, पीके सौदागर, सूरज कुमार, दुर्गेश सोनवाने, एके मिश्रा, प्रेम सिंह, महफूज अहमद, अनु कुमार, देशराज प्रसाद, एनके सिंह, शेषनाथ सिंह, सावित्री मिश्रा, बृजेश चौधरी, आदित्य माथुर, अभय पुरानिक, जेएस भट्टी, गुरदेव सिंह, राम विशाल, कुंवर सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, बीपी यादव, गुलाबचंद सोनी, इकबाल सिंह, पंकज शर्मा, मुकुंद पांडे, गोविंद सिंह, नेपाल सिंह, अभय कुमार सिंह, के मूर्ति, नागेश, मनोज मिश्रा, अन्नू कुमार, भूतपूर्व सहायक श्रम आयुक्त संजय सिंह आदि मौजूद थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटक महासचिव संजय साहू बने एनजेसीएस सदस्य, यूनियन दफ्तर में जश्न, वंश बहादुर सिंह हटे, एरियर पर फोकस
Next: SAIL BSP के 3 CGM का ट्रांसफर, कार्यक्षेत्र बदला

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.