Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 28 को बोकारो में हड़ताल होगी या नहीं, पर हंगामा तो रोज जारी…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

28 को बोकारो में हड़ताल होगी या नहीं, पर हंगामा तो रोज जारी…

25/10/2024 1 minute read
Doubt over strike in Bokaro on 28th October, but ruckus continues every day…

ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो द्वारा हॉट स्ट्रिप मिल कैंटीन रेस्ट रूम में सेल प्रबंधन की एकतरफावाद नीति के खिलाफ प्रदर्शन।

  • इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, बीएमएस के प्रतिनिधि दिखा रहे एकजुटता।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) के सभी खदान और प्लांट में 28 को हड़ताल है। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) की वजह से आचार संहिता लागू है। इसलिए बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में हड़ताल होगी या नहीं इसको लेकर संशय की स्थिति है। 19 अक्टूबर की हड़ताल पर रोक लगाई जा चुकी है। इन सबके बीच बोकारो स्टील प्लांट में प्रबंधन के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कार्मिकों का गिफ्ट डकार गए HOD, DIC साहब दिलवाइए पुरस्कार

25 अक्टूबर को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो द्वारा हॉट स्ट्रिप मिल कैंटीन रेस्ट रूम में सेल प्रबंधन की एकतरफावाद नीति के खिलाफ मजदूरों की एक सभा एटक के वरिष्ठ नेता व आरजीबीएस के कर्मचारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में की गई।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ स्वीकृत

उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए एनजेसीएस घटक के नेताओं ने कहा कि 39 महीने का एरियर मजदूरों के खून पसीने की कमाई है।ग्रेच्यूटी पर सरकार के इशारे से सीलिंग लगवाकर अपना पिंड छुड़ाना चाहती है। वेतन समझौता को आधा अधुरा करके पिछले तीन सालों से लटका कर रख दिया है। भेदभाव पूर्ण बोनस फार्मूला बनाकर बिना एनजेसीएस की सहमति से प्रबंधन पिछले दिनों प्राप्त 40,500 से अधिक बोनस नहीं देना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल हड़ताल: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी दहाड़ रहे विभागों में

1.1.2022 से एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट और 28% पर्क्स एरियर के साथ अप्रैल 2020 से देने के सवाल पर प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। एकसमान काम करने के बावजूद एडब्लूए की राशि को ठेका मजदूरों के बेसिक पे में शामिल करने को तैयार नहीं है। न ही उसके जॉब के सेक्यूरिटी की कोई गारंटी है।

ये खबर भी पढ़ें: QCFI Quality Concepts 2024: जायसवाल निको, भिलाई स्टील प्लांट के हिस्से आए ये अवॉर्ड, देश की 172 क्यूसी टीमों का जमावड़ा

बीजीएच में मेडिकल चेकअप (Medical Checkup) के बहाने ठेका मजदूरों की छंटनी की जा रही है। मजदूर आंदोलन में भाग लेने के कारण प्रतिशोध पूर्ण कारवाई निलम्बन, चार्जशीट, और स्थानांतरण आदेश को अभी तक वापस नहीं लिया गया है। इसलिए आज यह संकल्प लेना है कि आगामी 28 अक्टूबर की सेलव्यापी हड़ताल को बोकारो के कोक ओवेन से लेकर एसएमएस, सीसीएस, हॉट स्ट्रिप मिल, सीआएम सहित सभी विभागों के परमानेंट और ठीका मजदूर मिलकर सफल बनाएंगे। हड़ताल के समर्थन में 26 अक्टूबर को ईडी बिल्डिंग पर विशाल मजदूर प्रदर्शन होगा।

ये खबर भी पढ़ें: कृषि व ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी

सभा को मुख्य रुप से इंटक के महामंत्री बीएन चौबे, सीटू के महामंत्री बीडी प्रसाद, एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद, एचएमएस के महामंत्री राजेंद्र सिंह सिंह, बीएमएस के महामंत्री विनोद कुमार ने संबोधित किया। इनके अलावे एटक के ब्रजेश कुमार, सीटू के आरके गोरांई व इंटक के अमर कुमार, एचएमएस के राजेश कुमार ने भी मजदूरों को सम्बोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त को SAIL प्रबंधन ने भेजा जवाब, 25 को बड़ी बैठक, 5 साल के बोनस समझौते पर आई ये बातें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनाव से पहले CBT, EPFO की 7500 रुपए पेंशन+डीए+मेडिकल पर बड़ी बैठक, ईपीएस 95 पेंशनभोगी बोले…
Next: SAIL हड़ताल समारोह 28 को, हड़ताल विफल करने वाले खाएंगे पोहा, वेज पुलाव और टमाटर की चटनी

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.