Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ED के अधिकारी सही है या ईडी का Media Cell, संपत्ति कुर्क को लेकर अलग-अलग बयान, विधायक देवेंद्र की मां अब तलब
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

ED के अधिकारी सही है या ईडी का Media Cell, संपत्ति कुर्क को लेकर अलग-अलग बयान, विधायक देवेंद्र की मां अब तलब

09/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
ED-officials-are-right-or-ED-media-cell-different-statements-regarding-property-attachment-MLA-Devendra-mother-now-summoned
  • जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो, PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी होती है।
  • विधायक ने कहा-वृद्ध मां को बेवजह परेशान कर रही ईडी, नोटिस देकर ऑफिस ऑफिस बुला रही।
  • मेरे पास जो संपत्ति है 2015 और 2018 के चुनावी हल्पनामा में मैंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ईडी कार्रवाई को लेकर किए जा रहे दावे पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार को अपने निवास में मीडिया के सामने आए। मीडिया से मुखातिब विधायक ने कहा-ईडी अपने पद और पावर का दुरुपयोग कर परेशान कर रही है। बिना किसी सूचना के बिना कोई सबूत के कार्रवाई कर रही है। ईडी हम लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। ईडी अब मेरी मां को बेवज़ह परेशान कर कर रही है और उन्हें बुलाया जा रहा है, जबकि उनका कोई लेनादेना ही नहीं है। जब इस विषय में मेरे वकील ने ईडी के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना है कि कोई भी कार्यवाही के पहले नोटिस दिया जाएगा।

विधायक देवेंद्र ने कहा कि मेरे घर में छापा और जांच की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। अब तक ईडी कुछ भी साबित नहीं कर पाया है। सूचना आज तक नहीं दिए। सबसे पहले तो ईडी यह बताएं कि ईडी के अधिकारी सही है या उनका मीडिया सेल। जब ईडी से मेरे वकील ने बात की तो ईडी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ भी नहीं मिला है और और कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो, PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी होती है। बिना नोटिस के कार्यवाही कैसे मुमकिन है। ईडी की ही मीडिया सेल अलग ही बात कर रही है।
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सिर्फ यहीं नहीं मेरी वृद्ध मां को भी ईडी परेशान कर रही है। उन्हें भी पूछताछ के लिए बुला रही है। मैने मां के साथ ऑफिस आकर पूछताछ में सहयोग की बात कही है। विधायक ने कहा-जब हमने कहा कि उनके बदले में आ जाता हूं तो भी वे मनमानी कर रहे है।
मैंने ED से ट्वीट करके जानकारी मांगी है-विधायक
विधायक देवेंद्र ने कहा- मैने स्पष्ट रूप से अपने ट्विटर हैंडल से जवाब मांगा है कि मेरी कितनी संपत्ति कुर्क की है, मेरी कौन सी संपत्ति अटैच की है, जब मेरे वकील को कोई जानकारी नहीं दी गई है, अब तक कोई जानकारी ED द्वारा नहीं दिया गया है, जो ED सार्वजनिक करे कि 56 करोड़ अटैच हुए हैं, उसमे मेरी कितने राशि के और मेरे कौन सी संपत्ति है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पेंशन अंशदान पर बढ़ा विवाद, 1.16 % को लेकर सीटू के तपन सेन ने श्रम मंत्री को लिखी चिट्‌ठी, कार्मिकों को नुकसान से बचाने की कवायद
Next: Bhilai Township में कई दिनों की शांति के बाद अब कब्जेदारों पर आई आफत, कई मकान खाली, 10 को नोटिस

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.