Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईद उल-अज़हा 2024: बकरीद की नमाज की तैयारी, फिर होगी कुर्बानी, राष्ट्रपति-मुख्यमंत्री ने दी मुबारकबाद
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

ईद उल-अज़हा 2024: बकरीद की नमाज की तैयारी, फिर होगी कुर्बानी, राष्ट्रपति-मुख्यमंत्री ने दी मुबारकबाद

16/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Eid-al-Adha-2024-Bakrid-prayers-will-be-offered-President-Chief-Minister-congratulated-1

– ईदगाह और मस्जिदों में नमाज की तैयारियां की गई हैं।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। ईद उल-अज़हा 2024: कुर्बानी का जज्बा पैदा करने वाला त्योहार बकरीद सोमवार को मनाई जाएगी। सुबह नमाज के बाद लोग अपने और अपने परिवार की तरफ से जानवरों की कुर्बानी देंगे। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज की तैयारियां की गई हैं।

लगातार तीन दिन तक कुर्बानियों का सिलसिला चलता रहेगा। रविवार को देशभर में बकरीद की तैयारियों में मुस्लिम समाज जुटा रहा। बाजारों में खास रौनक दिखेगी। वहीं, बकरा मार्केट में मोल-भाव का दौर चलता रहा। घरों में महिलाएं लजीज पकवान और सेवई की तैयारियों में नज़र आईं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “ईद-उल-अजहा के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO: विदेश में नौकरी करने से पहले ये जान लें, नहीं तो होगा लंबा चौड़ा नुकसान और पड़ सकते है मुसीबतों में

ईद-उल-अजहा का पवित्र त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार हमें मानवता की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर, आइए हम अपने राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें।”

इधर-मुख्यमंत्री ने ईद-उल-अजहा की दी मुबारकबाद
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण, त्याग एवं बलिदान को प्रेरित करता है। इससे ईश्वर के प्रति आस्था और समाज में प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: NDA सरकार, 7500 रुपये मासिक पेंशन, डीए, चिकित्सा लाभ पर बड़ी खबर

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा-मैं ‘ईद-उल-अजहा’ के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। बकरीद मनाते समय आइए हम एकता, दया और बंधुत्व के मूल्यों पर विचार करें जो न केवल इस त्योहार, बल्कि हमारे पूरे समाज की आधारशिला हैं। इसके साथ ही यह त्योहार परिवारों और समुदायों के लिए मिल जुलकर हर्षोल्लास और सद्भाव की भावना को व्यक्त करने का एक महत्त्वपूर्ण अवसर भी है। इस पावन दिवस पर मैं आप सभी को करुणा और सौहार्द से परिपूर्ण उत्सव के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: PF ट्रस्ट विवाद होगा हल या सरकार देगी EPFO का साथ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant हादसे में जख्मी कर्मचारी ने तोड़ा दम, मौत से कोहराम
Next: Big Breaking : खड़ी एक्सप्रेस से भीड़ी मालगाड़ी, मरने वालों की बढ़ते जा रही संख्या, रेस्क्यू में जुटा रेलवे, देखिए हवा में लटकी बोगी की भयावह तस्वीरें

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.