Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Employee News: ग्रेच्युटी पर 25 लाख रुपए तक आयकर छूट दिलाने की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Employee News: ग्रेच्युटी पर 25 लाख रुपए तक आयकर छूट दिलाने की मांग

Azmat ali 03/07/2026 1 minute read
Employee News Demand for Income Tax Exemption on Gratuity up to 25 Lakh

50% डीए वृद्धि के साथ ग्रेच्युटी की सीमा 25 लाख होना नियमसम्मत। सीटू ने सेल, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार को भेजा ज्ञापन।

  • सीटू ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के माध्यम से आवाज उठाई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन (सीटू) के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेच्युटी पर आयकर छूट की सीमा 20 लाख रुपए से बढ़कर 25 लाख करने की मांग की। सेल के कार्यालय आदेश के अनुसार महंगाई भत्ता में 50 प्रतिशत वृद्धि होने पर ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा स्वतः 25 प्रतिशत बढ़ाने की बात कही गई। तदनुसार एक जनवरी 2024 से डीए 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका है, इसलिए ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख से बढ़कर 25 लाख रुपये हो गई है तथा सेल इसका भुगतान भी कर रहा है किंतु पूरे 25 लाख तक मिलने वाले ग्रेच्युटी पर आयकर छूट नहीं मिल रहा है। इस बाबत सीटू ने औद्योगिक संबंध विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल धोटे से मुलाकात कर निदेशक (वित्त), सेल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

आयकर नियमों की विसंगति से कर्मचारियों को हो रही भारी आर्थिक क्षति

सीटू महासचिव टी. जोगा राव ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी पर पूर्ण आयकर छूट प्राप्त है, जबकि सेल कर्मचारियों को आयकर अधिनियम की अलग व्यवस्था बताकर केवल 20 लाख रुपये तक ही कर छूट मिल रही है। परिणामस्वरूप 20 लाख से अधिक की 5 लाख रुपये की राशि पर लगभग 1.56 लाख रुपये आयकर काटा जा रहा है। सेवानिवृत्ति के समय यह कटौती कर्मचारियों के लिए गंभीर आर्थिक बोझ बन रही है।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

वित्त मंत्रालय से तत्काल अनुमोदन दिलाने की मांग

सीटू ने मांग है कि सेल प्रबंधन तत्काल वित्त मंत्रालय, भारत सरकार को प्रस्ताव भेजकर 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी को भी आयकर से मुक्त कराने की स्वीकृति प्राप्त करे। साथ ही अनुमोदन मिलने तक 20 लाख रुपये से अधिक की ग्रेच्युटी पर टीडीएस की कटौती स्थगित की जाए तथा पूर्व में काटी गई राशि संबंधित कर्मचारियों को वापस दिलाने की कार्रवाई की जाए।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’

कानूनी एवं नैतिक पक्ष भी रखा सीटू ने

चूंकि सेल के कर्मचारी भी देश के औद्योगिक विकास एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसलिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह सेल के विभिन्न इकाइयों में कार्य करने वाले कामगारों को भी समान कर राहत मिलना न्यायसंगत एवं नैतिक रूप से सही है।

ये खबर भी पढ़ें: Central Government Employees News: महंगाई भत्ते के बाद चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी, संशोधित आदेश जारी

उच्च अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि

सीटू ने इस मांग को गंभीरता से उठाते हुए ज्ञापन की प्रतिलिपि सेल अध्यक्ष, निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र, इस्पात मंत्रालय के सचिव तथा वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) के सचिव को भी प्रेषित की है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा 25 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी पर पूर्ण आयकर छूट सुनिश्चित कराने के लिए वह लगातार प्रयास एवं संघर्ष जारी रखेगी।

ये खबर भी पढ़ें: अधूरे वेतन समझौते और 39 माह के बकाया एरियर पर डॉ. संजीवा रेड्डी की SAIL चेयरमैन से मुलाकात जल्द, पढ़ें

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bhilai Steel Plant: जीएम से सीजीएम प्रमोशन इंटरव्यू, पढ़िए सभी दावेदारों के नाम, VR वाले भी शामिल
Next: SAIL Junior Manager Online Exam 2026: कर्मचारी देंगे जूनियर मैनेजर प्रमोशन परीक्षा 5 जुलाई को, ये जरूरी गाइडलाइन न करें नजरअंदाज

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.