Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के पॉवर जोन के कर्मचारयों को मिला शिरोमणि पुरस्कार, पढ़िए नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के पॉवर जोन के कर्मचारयों को मिला शिरोमणि पुरस्कार, पढ़िए नाम

08/02/2025 1 minute read
Employees of Power Zone of Bhilai Steel Plant received Shiromani Award, read the names

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में आयोजित शिरोमणि पुरस्कार समारोह में शक्ति सुविधाएँ (पावर फेसिलिटी) जोन के उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करने वाले कार्मिकों को 06 फरवरी 2025 को कर्म शिरोमणि एवं पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक प्रभारी (पी एंड बीएस) एवं (पीईएम) अभय कुमार द्वारा की गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ऐसे कार्मिक, जो अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों से ही सुरक्षा के सम्पूर्ण मापदंडों का पालन करते हुए कंपनी के लक्ष्यों को पूरा करने हेतु अपने कार्य में नवीनता का प्रदर्शन करते हैं, उन्हें प्रबंधन द्वारा शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

इसी संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम में अति उत्तम कार्य प्रदर्शन के लिए पाली शिरोमणि पुरस्कार से अप्रैल से जून 2024 तिमाही के लिए सहायक महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) श्री गुणवंत प्रेमलाल गजभिये, जुलाई से सितम्बर 2024 के लिए उप प्रबंधक (पी एंड बीएस) श्री महेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। कर्म शिरोमणि पुरस्कार से माह जुलाई 2024 के लिए जूनियर ई.ए. (पी एंड बीएस) पंकज राठौर, माह अगस्त 2024 के लिए चार्जमेन कम मास्टर ऑपरेटर (पी एंड बीएस) राकेश कुमार साहू, माह सितम्बर 2024 के लिए इंजीनियरिंग एसोसिएट (पी एंड बीएस) लीलाधर वाहने, माह अक्टूबर 2024 के लिए चार्जमेन कम सीनियर ऑपरेटर (टी) (पी एंड बीएस) अरविंद सिंह, माह नवम्बर 2024 के लिए चार्जमेन कम सीनियर ऑपरेटर (पी एंड बीएस) कैलाश कुमार वामनकर तथा माह दिसम्बर 2024 के लिए जूनियर ई.ए. (पी एंड बीएस) एस. हरी शंकर राव को सम्मानित किया गया।

शक्ति जोन के महाप्रबंधक (पीईएम) पी. एस. खोब्रागडे, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) पी. कृष्ण मोहन, महाप्रबंधक (पीईएम) राहुल निगम, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) शेख जाकिर, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) वी. एस. देवांगन, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) संजय अग्रवाल, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) सन्देश आर. शेंडे एवं सहायक महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) सुशांत कुमार सामल ने पुरस्कार विजेताओं को प्रवीणता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और कार्मिकों के जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए। साथ ही महाप्रबंधकों ने कार्यक्रम में पुरस्कार विजेताओं के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन कार्यालय के अनुभाग अधिकारी डामेश्वरी बेलसर और धन्यवाद ज्ञापन मानव संसाधन अधिकारी सहायक प्रबंधक मिहिर मनोहर द्वारा किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बाहरी वाहनों को बीएसपी क्षेत्र में प्रतिबंधित करने की मांग, आईजी, एएसपी से मिले सीटू नेता
Next: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: सामग्री प्रबंधन के 42 कर्मचारी पुरस्कृत

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.