Skip to content
19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO Camp: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन, पीएफ, सैलरी स्लिप धांधली पर पहुंचे फरियादी, पढ़िए डिटेल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO Camp: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन, पीएफ, सैलरी स्लिप धांधली पर पहुंचे फरियादी, पढ़िए डिटेल

27/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-Camp-Complainants-reach-out-on-EPS-95-higher-and-minimum-pension-PF-salary-slip-rigging-read-details
  • सड़क हादसे में जान गंवाने वाले Kedia Distilleries Ltd के मजदूरों के आश्रितों ने पेंशन का मामला उठाया।
  • कैंप में एक-एक फरियादियों की बात को सुना गया।
  • हायर पेंशन तो कोई न्यूनतम पेंशन पर बातें हुई।
  • केवाइसी, आधार, पेंशन एक्ट, वेज सिलिंग आदि के ज्यादा मामले आए।
  • सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कार्मिक भी पहुंचे।
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) और ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन (EPS 95 Minimum Pension) छाई रही।

अज़मत अली, भिलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) के सदस्यों के लिए देशभर में बड़ा शिविर लगाया गया। निधि आपके निकट कैंप के तहत समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की गई। कइयों के चेहरे खिले और कइयों को अब भी आवेदन लिखने की जरूरत पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी पेंशन योजना 95: कमाऊ पिता की मौत के बाद नन्हें और दिव्यांग बच्चों की छोड़िए चिंता, ऐसे मिलेगी EPS 95 पेंशन, सबको मिलता रहेगा पैसा

ईपीएफओ (EPFO) रायपुर की ओर से छत्तीसगढ़ में 36 शिविर लगाए गए। दुर्ग जिले के पेंशनर्स के लिए सुपेला ईएसआईसी हॉस्पिटल में शिविर लगाया गया। यहां ईपीएफओ के प्रतिनिधि के रूप में सीनियर सेक्शन असिस्टेंट सतीश चंद्र पाटिल और इंफोर्समेंट आफिसर गोपाल देवांगन मौजूद रहे।

सुबह 9 बजे से शुरू हुए कैंप में बहुत ही आराम से एक-एक फरियादियों की बात को सुना गया। कोई हायर पेंशन तो कोई न्यूनतम पेंशन पर बात करता दिखा। किसी के केवाइसी, आधार, पेंशन एक्ट, वेज सिलिंग आदि को लेकर भी सवाल-जवाब होते रहे।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशनर्स के मन की बात: EPS 95 पेंशनर्स भुखमरी की कगार पर, आखिरी उम्र तक लड़ने का भरा दम

जानिए हायर और न्यूनतम पेंशन पर क्या रहा जवाब

सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के पूर्व कर्मचारियों और वर्तमान कर्मचारी भी शिविर में पहुंचे। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) और ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन (EPS 95 Minimum Pension) को लेकर सीधा सवाल किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए न करने के पीछे का खुला राज

हायर पेंशन को लेकर पूछे गए सवाल पर ईपीएफओ (EPFO) के प्रतिनिधि कोई भी जवाब देने से बचते रहे। उनका स्पष्ट रूप से कहना था कि यह ईपीएफओ मुख्यालय और सेल के बीच का मामला है। स्थानीय स्तर पर कुछ भी वह नहीं बोल सकते हैं। इसलिए उनका आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलना उचित नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए न करने के पीछे का खुला राज

Kedia Distilleries हादसे और पेंशन का केस

खास बात यह है कि पिछले दिनों सड़क हादसे में जान गंवाने वाले Kedia Distilleries Ltd के मजदूरों के आश्रितों ने पेंशन का मामला उठाया। पेंशन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए पेपर लेकर पहुंचे। किसी के यूएनएन नंबर तो किसी के पीपीओ नंबर को लेकर सवाल-जवाब होता रहा। पुराने दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुराने रिकॉर्ड के अनुसार सिस्टम पर डिटेल चेक किए गए। उद्देश्य यह था कि पेंशन का मामला जल्द से जल्द हल हो जाए।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO ने बदला Death Claim का रूल्स, अब आश्रित-उत्तराधिकारी को मिलेगा फौरन पैसा

पीएफ नहीं कट रहा और सैलरी स्लिप भी नहीं मिली

निधि आपके निकट शिविर में कई संस्थानों के कर्मचारी पहुंचे, जिनकी शिकायत पीएफ को लेकर थी। लिखित शिकायत की गई कि वे कई साल से संस्थान में सेवा दे रहे हैं। उनका पीएफ कट नहीं रहा है। पैसा जमा नहीं हो रहा है। सैलरी स्लिप तक नहीं दी जा रही है। शिकायतों को सुनने के बाद ईपीएफओ के प्रतिनिधि ने लिखित शिकायत ली और आश्वासन दिया कि न्याय मिलेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bokaro Steel Plant से बड़ी खबर, टाउनशिप में क्वार्टर मैपिंग शुरू, मजदूरों का मेडिकल चेकअप
Next: Lok Sabha Election Last Phase 2024: सुपर VVIP सीटों पर वोटिंग 1 को, PM से ममता, नवीन, अकाली, सपा, RJD और केन्द्रीय मंत्रियों की परीक्षा

Related Stories

A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
IISCO Steel Plant Salaries Linked to Face-Recognition Biometric Attendance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.