Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन की ताज़ा खबर: 40 हजार से ज्यादा चाहिए पेंशन तो 31 जनवरी से पहले करें ये काम, पढ़ें EPFO अपडेट
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 हायर पेंशन की ताज़ा खबर: 40 हजार से ज्यादा चाहिए पेंशन तो 31 जनवरी से पहले करें ये काम, पढ़ें EPFO अपडेट

18/12/2024 (Last updated: 05/01/2025) 1 minute read
EPS 95 Higher Pension Big News EPFO __gave last chance till 31 January 2025, read details

नियोक्ता 15.01.2025 तक 4.66 लाख से अधिक मामलों में जवाब प्रस्तुत करें/सूचना को अद्यतन करें। ईपीएफओ की ओर से आदेश जारी।

ईपीएफओ ने उच्च वेतन पर  हायरपेंशन पाने के लिए  3.1 लाख से अधिक लंबित आवेदनों के संबंध में वेतन विवरण आदि अपलोड करने के लिए नियोक्ताओं को 31 जनवरी 2025 तक का अंतिम  मौका दिअवसर दिया।

नियोक्ताओं से 15 जनवरी 2025 तक 4.66 लाख मामलों में जवाब प्रस्तुत करने/सूचना अपडेट करने का भी अनुरोध किया गया, जहां ईपीएफओ द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत आप हायर पेंशन लेना चाहते हैं तो इस खबर को एक बार जरूर पढ़िए। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ ने आपको 31 जनवरी तक का मौका दिया है। तमाम विवाद और सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद ईपीएफओ ने नियोक्ताओं के लिए आदेश जारी किया है।

ईपीएफओ (EPFO) द्वारा उच्च वेतन (Higher Salary) पर पेंशन के लिए विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के सत्यापन हेतु आवेदन जमा करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा (Online Facilities) उपलब्ध कराई गई थी। यह सुविधा सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के 04.11.2022 के आदेश के अनुपालन में पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों के लिए थी।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन के लिए सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विभागों का न लगवाएं चक्कर, पढ़िए कलेक्टर क्या बोलीं

यह सुविधा 26.02.2023 को शुरू की गई थी और इसे 03.05.2023 तक उपलब्ध रहना था। हालांकि, कर्मचारियों के निवेदन पर विचार करते हुए, पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों को आवेदन दाखिल करने के लिए फिर पूरे चार महीने का समय दिया गया और इसे 26.06.2023 तक बढ़ा दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Minimum Pension: पेंशन फॉर्मूले में बड़ी गड़बड़ी, इस कैलकुलेशन से मांगिए न्यूनतम पेंशन

इस संदर्भ में उल्‍लेनीय है कि पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों को होने वाली किसी भी कठिनाई को दूर करने के लिए फिर 15 दिनों का समय दिया गया। तदनुसार, कर्मचारियों द्वारा विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11.07.2023 तक बढ़ा दी गई और पेंशनभोगियों/सदस्यों से विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन हेतु कुल 17.49 लाख आवेदन प्राप्त हुए।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension Movement: सरकार, EPFO और कोर्ट का चक्कर, “लगे रहो मुन्ना भाई”

नियोक्ताओं एवं नियोक्ता संघों से प्राप्त निवेदन के मद्देनजर, जिनमें आवेदक पेंशनभोगियों/सदस्यों के वेतन विवरण अपलोड करने की समयावधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

नियोक्ताओं को वेतन विवरण आदि ऑनलाइन जमा करने के लिए 30.09.2023 तक पुनः 31.12.2023 तक तथा उसके बाद भी 31.05.2024 तक कई अवसर दिए गए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियोक्ता आवेदनों पर कार्रवाई करने में सक्षम हों।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन लेटेस्ट न्यूज: EPS कोष का कम से कम 97% हिस्सा उन सदस्यों का, जो सेवानिवृत्त होने वाले

आवेदनों की तिथियों को इतना बढ़ाने के बावजूद यह देखा गया कि विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के सत्यापन के लिए 3.1 लाख से अधिक आवेदन अभी भी नियोक्ताओं के पास लंबित हैं।

नियोक्ताओं और नियोक्ता संघों से भी कई निवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें आवेदक पेंशनभोगियों/सदस्यों के वेतन विवरण अपलोड करने के लिए आगे की समय अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार, ईपीएफओ, ईपीएस 95 उच्च पेंशन और केंद्रीय बजट पर पेंशनभोगी ने की भविष्यवाणी

इसलिए, नियोक्ताओं को 31.01.2025 तक अंतिम अवसर दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियोक्ता विकल्प/संयुक्त विकल्पों के सत्यापन के लिए इन लंबित आवेदनों को संशोधित करके अपलोड करें।

नियोक्ताओं से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे 15.01.2025 तक 4.66 लाख से अधिक मामलों में जवाब प्रस्तुत करें/सूचना को अद्यतन करें। जहां ईपीएफओ ने उन आवेदनों के संबंध में अतिरिक्त जानकारी/स्पष्टीकरण मांगा है जो ईपीएफओ द्वारा प्राप्त और जांचे जा चुके हैं।

बताया जा रहा है कि उच्च पेंशन की राशि करीब 40 हजार रुपए तक हो सकती है। अलग-अलग श्रेणी के कार्मिकों की पेंशन राशि भी अलग-अलग है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल कन्वेंशन में जेएसपी रायगढ़ की क्वालिटी कॉन्सेप्ट टीमों ने जीता गोल्ड अवार्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात के आयात और मुक्त व्यापार समझौते पर सरकार के ताज़ा आंकड़े
Next: EPS 95 पेंशनभोगियों का दर्द बढ़ा रहा CBT और EPFO, पढ़िए पेंशनर्स क्या बोले..

Related Stories

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.