Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशन के लिए सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विभागों का न लगवाएं चक्कर, पढ़िए कलेक्टर क्या बोलीं…
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन के लिए सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विभागों का न लगवाएं चक्कर, पढ़िए कलेक्टर क्या बोलीं…

10/12/2024 (Last updated: 10/12/2024) 1 minute read
Retired officers and employees should not make rounds of departments for pension, read what the collector said…

नगरीय निकाय/पंचायत चुनाव हेतु आवश्यक तैयारियां करें प्रारंभ। कलेक्टर ने पेंशन के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।

  • पेंशन के लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करें।
  • कलेक्टर चौधरी ने कहा-सारथी पोर्टल में लंबित आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें।
  • लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS यूनियन में फूंट, सीटू अब अकेला, क्या फिर होगी हड़ताल

कलेक्टर ने जिले में 70 प्लस आयु वर्ग के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विकासखण्डवार एवं नगरीय निकायवार जानकारी ली। उन्होंने अभियान के दौरान मृत व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड से हटाने एवं पेंशन व महतारी वंदन योजना से भी विलोपित करने के निर्देश दिए। नॉन डीबीटी हितग्राहियों की जांच करने और आधार अपडेशन कार्य में प्रगति लाने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS यूनियन में फूंट, सीटू अब अकेला, क्या फिर होगी हड़ताल

बैठक के दौरान कलेक्टर ने पेंशन के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। सभी विभाग प्रमुखों को सेवानिवृत्ति अधिकारी-कर्मचारियों के विभागीय जांच को त्वरित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंशन के लिए सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विभागों का चक्कर न लगाना पड़े। इसे गंभीरता से करें।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के महिला-पुरुष कर्मचारी-अधिकारी आइए बैडमिंटन खेलने, मिलेगी ट्रॉफी

उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन के लंबित आवेदनों के विभागीय निराकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रकरण लंबे अवधि तक लंबित न रखकर समयावधि में निराकृत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सारथी पोर्टल (SARTHI Portal) में दर्ज लंबित प्रकरणों के निराकरण में विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने जिले में नगरीय निकायों एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त की बैठक अब शून्य की स्थिति में, SAIL प्रबंधन साइन किए बगैर मीटिंग से बाहर, NJCS बैठक अधर में

कलेक्टर ने सभी नगर निगम आयुक्तों को नए प्रस्तावित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण/अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

निर्वाचन प्रशिक्षण का शेड्युल तैयार कर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता, मानक एवं मूल्यांकन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए संचालित परख योजना की समीक्षा की।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आइएसपी: श्रमायुक्त की मीटिंग का असर, बर्नपुर में 2 कर्मियों का निलंबन वापस, 3 का इंतजार

उन्होंने शिक्षा विभाग को जिले में इस योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की योजना के तहत सभी स्कूली बच्चों का अपार आईडी कार्ड बनवाने कहा।

इस आईडी से महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों का परीक्षा नजदीक आ रहा है। ऐसे में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने 10वीं एवं 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट लाने विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रावासों का निरीक्षण करने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पर्क्स एरियर को लेकर CITU ने साइन से किया इन्कार, एनजेसीएस मीटिंग पर फंसा पेंच, बैठक में हंगामा

कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में सिंचाई विभाग के केनाल एवं औद्योगिक क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त किया जाना है। संबंधित एसडीएम एवं निकाय के अधिकारी अतिक्रमण हटाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीईओ बीके. दुबे, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह व मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी एवं नगर निगमों के सभी आयुक्त, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: SAIL कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बकाया एरियर, 15 दिसंबर तक NJCS सब कमेटी, 15 जनवरी तक एनजेसीएस फुल बॉडी मीटिंग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी से मिले सांसद ढुलू महतो, SAIL कर्मचारियों के बकाया एरियर, वेतन वृद्धि पर सीधी बात
Next: इस्पात निर्यात पर लोकसभा में उठा मुद्दा, एचडी कुमार स्वामी ने दिया जवाब

Related Stories

IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.